शुक्रवार, 27 नवंबर 2026 11:17 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 14°C
स्पेशल अखिल भारतीय 8,447 व्यूज

मध्य प्रदेश में सरकारी सेवाओं के लिए अब एक ही लॉगिन, ‘जनपरिचय’ से नागरिकों को मिलेगी बड़ी सुविधा

DARSH NEWS डेस्क • 27 Nov 2026, 10:31 PM IST
मध्य प्रदेश में सरकारी सेवाओं के लिए अब एक ही लॉगिन, ‘जनपरिचय’ से नागरिकों को मिलेगी बड़ी सुविधा

भोपाल, 27 नवंबर 2026। मध्य प्रदेश के नागरिकों को विभिन्न सरकारी सेवाओं का लाभ लेने के लिए अब अलग-अलग पोर्टल पर बार-बार पंजीयन और लॉगिन करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। ‘जनपरिचय – मेरी पहचान’ (नेशनल सिंगल साइन-ऑन) के माध्यम से नागरिक एक ही अकाउंट से प्रदेश सरकार के साथ-साथ केंद्र और अन्य राज्यों की विभिन्न ऑनलाइन सेवाओं तक पहुंच सकेंगे।

इससे सरकारी सेवाओं का उपयोग आसान, तेज और सुविधाजनक बनाने में मदद मिलेगी। सामान्य प्रशासन विभाग के अपर मुख्य सचिव शिव शेखर शुक्ला ने कहा कि जनपरिचय नागरिकों की सुविधा के लिहाज से महत्वपूर्ण और समयानुकूल पहल है। इसका उद्देश्य डिजिटल सेवाओं के इस्तेमाल में आने वाली प्रक्रियाओं को सरल बनाना और नागरिकों का समय बचाना है।

उन्होंने कहा कि बार-बार ओटीपी दर्ज करने जैसी प्रक्रियाओं को कम करने के लिए सुरक्षित ऑटोमेशन जरूरी है। डेटा प्राइवेसी और सुरक्षा के मजबूत प्रावधानों के साथ इस प्लेटफॉर्म से नागरिक-केंद्रित सेवाओं को बढ़ावा दिया जा सकेगा। अपर मुख्य सचिव शुक्रवार को आर.

सी. वी. पी.

नरोन्हा प्रशासन एवं प्रबंधकीय अकादमी, भोपाल में जनपरिचय के प्रभावी क्रियान्वयन और तकनीकी एकीकरण पर आयोजित राज्य स्तरीय कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे। इसका आयोजन राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी), इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से किया गया।

राज्य सूचना-विज्ञान अधिकारी एवं एनआईसी मध्य प्रदेश के उप महानिदेशक सुनील जैन ने बताया कि मध्य प्रदेश के विभिन्न विभागों की अधिकांश सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध हैं। फिलहाल नागरिकों को अलग-अलग सेवाओं के लिए विभिन्न पोर्टल पर पंजीयन कराना पड़ता है और अलग-अलग लॉगिन आईडी एवं पासवर्ड का इस्तेमाल करना होता है।

जनपरिचय लागू होने के बाद एक ही अकाउंट के जरिए मध्य प्रदेश सरकार, केंद्र सरकार और अन्य राज्यों के विभिन्न पोर्टल एवं एप्लीकेशन का उपयोग किया जा सकेगा। उन्होंने बताया कि आगामी एक-दो माह में प्रदेश के सभी विभागों के पोर्टल और एप्लीकेशन की समीक्षा कर उन्हें जनपरिचय से जोड़ने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

इसके लिए आवश्यक तकनीकी सहयोग और डेवलपमेंट टीम की व्यवस्था की गई है। आयुक्त, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण दिनेश जैन ने बताया कि उनका विभाग सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) और न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर उपार्जन जैसी महत्वपूर्ण योजनाएं संचालित करता है।

इन योजनाओं से प्रदेश की बड़ी आबादी जुड़ी हुई है। विभाग की प्रमुख एप्लीकेशन को भी निर्धारित समय-सीमा में राष्ट्रीय एकल साइन-ऑन प्लेटफॉर्म से एकीकृत किया जाएगा। कार्यशाला में बताया गया कि जनपरिचय के जरिए नागरिकों को विभिन्न सरकारी पोर्टल और एप्लीकेशन पर बार-बार पंजीयन कराने की आवश्यकता नहीं होगी।

एकीकृत प्रोफाइल के माध्यम से वे जनपरिचय से जुड़ी केंद्र और राज्य सरकार की सेवाओं तक आसानी से पहुंच सकेंगे। इससे सरकारी सेवाओं का उपयोग अधिक सरल, सुगम और त्वरित होगा। अपर मुख्य सचिव शिव शेखर शुक्ला ने कहा कि एक बार नागरिकों का डेटाबेस तैयार होने के बाद विभिन्न विभागों और संस्थानों को जरूरत प्रमाणित जानकारी उपलब्ध कराई जा सकेगी।

इससे नागरिकों का समय बचेगा और सरकारी प्रक्रियाएं अधिक सहज बनेंगी। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

स्पेशल • अखिल भारतीय

Mayawati ने Akhilesh Yadav के ‘Jan-Man Ka Manifesto’ को बताया हवा-हवाई, बोलीं- सपा के वादे चुनावी छलावा

स्पेशल • Patna

Bihar News: बिहार में 2030-31 तक बनकर तैयार हो जाएंगे दो नए एयरपोर्ट: सचिव

स्पेशल • अखिल भारतीय

Delimitation Bill पर किसका समर्थन, किसका विरोध? नायडू-शरद पवार पक्ष में, साउथ की सीटों में बढ़त- समझें समीकरण

स्पेशल • अखिल भारतीय

Bihar News: नशामुक्त बिहार के लिए जीविका दीदियों ने संभाली सामाजिक बदलाव की कमान, गांव-गांव चलाया अभियान

स्पेशल • अखिल भारतीय

Delhi AQI: दिल्ली में लगातार बढ़ रहा प्रदूषण, AQI 226 पर पहुंचा, कौन सा इलाका ज्यादा जहरीला?

स्पेशल • अखिल भारतीय

Bihar News: औद्योगिक बिहार का सपना जमीन पर उतरने लगा, 706 करोड़ के लैंड बैंक पर लगी मुहर

स्पेशल • अखिल भारतीय

Bihar News: बिहार के 13 जिलों से दिल्ली के लिए नियमित बस सेवा शुरू, 18 मार्गों पर होगा परिचालन

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल