शुक्रवार, 27 नवंबर 2026 11:17 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 14°C
स्पेशल अखिल भारतीय 8,058 व्यूज

Mayawati ने Akhilesh Yadav के ‘Jan-Man Ka Manifesto’ को बताया हवा-हवाई, बोलीं- सपा के वादे चुनावी छलावा

DARSH NEWS डेस्क • 27 Nov 2026, 10:48 PM IST
Mayawati ने Akhilesh Yadav के ‘Jan-Man Ka Manifesto’ को बताया हवा-हवाई, बोलीं- सपा के वादे चुनावी छलावा

UP Chunav 2027 Mayawati On Akhilesh Yadav: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने समाजवादी पार्टी (सपा) के 'जन-मन का मेनिफेस्टो' को लेकर अखिलेश यादव पर निशाना साधा है। उन्होंने सपा के घोषणापत्र को हवा-हवाई बताते हुए कहा कि यह 'थोथा चना बाजे घना' कहावत को चरितार्थ करता है।

मायावती ने आरोप लगाया कि सपा की नीतियां गरीबों, दलितों, पिछड़ों और मुस्लिमों के वास्तविक हितों के अनुकूल नहीं हैं। मायावती ने कहा कि सपा के वादों और दावों से प्रदेश की गरीबी, बेरोजगारी, पिछड़ेपन और पलायन जैसी समस्याएं दूर होने की उम्मीद नहीं है। उन्होंने जनता से सपा के चुनावी वादों के प्रति सतर्क रहने की अपील भी की।

PDA की राजनीति पर भी सवाल उठाए बसपा प्रमुख ने सपा की PDA (पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक) राजनीति पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि पार्टी का घोषणापत्र वास्तविक जनहित के बजाय दिखावटी वादों पर आधारित है। उन्होंने कहा कि सपा का राजनीतिक व्यवहार गरीबों, दलितों, पिछड़ों और मुस्लिमों के हितों, सम्मान और सुरक्षा के प्रति उसकी प्रतिबद्धता पर सवाल खड़े करता है।

मायावती ने हाल ही में उत्तर प्रदेश से राज्यसभा के लिए हुए द्विवार्षिक चुनाव का भी जिक्र किया। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा ने PDA को प्राथमिकता देने के बजाय एक बड़े कारोबारी को तरजीह दी। उनके मुताबिक, इससे पार्टी की कथनी और करनी के बीच अंतर सामने आता है।

मायावती ने कहा कि 'हर हाथ को काम' और कानून के राज की नीति बसपा के सिद्धांतों का हिस्सा रही है। उन्होंने दावा किया कि उत्तर प्रदेश में बसपा की चारों सरकारों के दौरान सर्वसमाज के हित और जनकल्याण से जुड़े एजेंडे पर काम किया गया। उन्होंने सपा, कांग्रेस और भाजपा पर भी निशाना साधते हुए कहा कि इन दलों के लिए सर्वजन हितैषी नीतियों पर उसी तरह अमल करना आसान नहीं है, जैसा बसपा अपनी सरकारों के दौरान कर चुकी है।

बसपा प्रमुख ने सपा पर अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के आरक्षण से जुड़े मुद्दों पर विरोधी रवैया अपनाने का आरोप लगाया। उन्होंने प्रदेश में जातिगत द्वेष और दंगों के मुद्दे पर भी सपा को घेरा। मायावती ने कहा कि जनता सपा के शासन और उसकी नीतियों से जुड़े इन सवालों को आसानी से नहीं भूलेगी।

उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी के घोषणापत्र में किए गए वादे चुनावी छलावे से ज्यादा कुछ नहीं हैं। 1. यूपी में समाजवादी पार्टी द्वारा ’जन-मन का मेनिफेस्टो’ के नाम से कल जारी किया गया इनका यह ’प्रण-पत्र’ इनके कथित पीडीए की तरह ही कोरा हवाहवाई तथा ’थोथा चना बाजे घना’ की कहावत को ही चरितार्थ करने वाला ज़्यादा है।

2. वैसे भी इस पार्टी का स्वभाव जग जा़हिर तौर पर ग़रीबों, दलितों, पिछड़ों व मुस्लिमों आदि के वास्तविक हित, कल्याण, उनका मान-सम्मान व सुरक्षा आदि के विरुद्ध अधिकतर संकीर्ण व जातिवादी तथा धन्नासेठ-समर्थक भी रहा है, जिसका एक ताज़ा उदाहरण यूपी से राज्यसभा हेतु हाल ही में हुये द्विवार्षिक चुनाव में पीडीए को प्रश्रय देने के बजाय बड़े धन्नासेठ को प्राथमिकता देना है।

ऐसी नीतियों एवं कार्यकलापों से प्रदेश की अपार ग़रीबी, बेरोजगारी, पिछड़ापन व पलायन आदि की गंभीर समस्या क्या कभी दूर हो पायेगी। कभी नहीं। 3.

इन बातों से से यह भी साबित है कि इनका ’जन-मन घोषणापत्र’ वास्तव में ’धन-मन वादी’ अधिक है तथा समाज के अच्छे लोगों के बजाय ऐसे ही धनी एवं बाहुबलियों आदि को चुनाव मैदान में भी उतारेगी जो देश, समाज व जनहित की चिन्ता कम व अपने खुद के लाभ व स्वार्थ में ही लगातार डूबे रहते हैं।

4. वैसे भी ’हर हाथ को काम’ तथा ’क़ानून द्वारा क़ानून का राज’ आदि विशुद्ध रूप से बी. एस.

पी. की नीति व सिद्धान्त हैं तथा जिस सर्वसमाज व सर्वजन-हितैषी एजेण्डा पर बी. एस.

पी. की यूपी में अब तक रही चारों सरकारों में पूरी ईमानदारी व निष्ठा से अमल करके भी दिखाया गया है, जो कि विरोधी पार्टियों में भी खा़सकर सपा, कांग्रेस व भाजपा आदि के बलबूते की बात नहीं है, यह सभी जानते/मानते हैं। 5.

इसके साथ ही, सपा के दामन पर भी ख़ासकर एससी, एसटी व ओबीसी आरक्षण विरोधी रवैया तथा यूपी को जातिवादी द्वेष व दंगा-युक्त प्रदेश बनाने सहित जनहित व जनकल्याण के अहम् मुद्दों पर लगे धब्बों को जनता भला कैसे भुला पायेगी? कुल मिलाकर, सपा की बातें, वादे, दावे व घोषणायें आदि चुनावी छल व छलावा हैं, लोग ज़रूर सावधान रहें।

।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

स्पेशल • अखिल भारतीय

मध्य प्रदेश में सरकारी सेवाओं के लिए अब एक ही लॉगिन, ‘जनपरिचय’ से नागरिकों को मिलेगी बड़ी सुविधा

स्पेशल • Patna

Bihar News: बिहार में 2030-31 तक बनकर तैयार हो जाएंगे दो नए एयरपोर्ट: सचिव

स्पेशल • अखिल भारतीय

Delimitation Bill पर किसका समर्थन, किसका विरोध? नायडू-शरद पवार पक्ष में, साउथ की सीटों में बढ़त- समझें समीकरण

स्पेशल • अखिल भारतीय

Bihar News: नशामुक्त बिहार के लिए जीविका दीदियों ने संभाली सामाजिक बदलाव की कमान, गांव-गांव चलाया अभियान

स्पेशल • अखिल भारतीय

Delhi AQI: दिल्ली में लगातार बढ़ रहा प्रदूषण, AQI 226 पर पहुंचा, कौन सा इलाका ज्यादा जहरीला?

स्पेशल • अखिल भारतीय

Bihar News: औद्योगिक बिहार का सपना जमीन पर उतरने लगा, 706 करोड़ के लैंड बैंक पर लगी मुहर

स्पेशल • अखिल भारतीय

Bihar News: बिहार के 13 जिलों से दिल्ली के लिए नियमित बस सेवा शुरू, 18 मार्गों पर होगा परिचालन

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल