सोमवार, 23 नवंबर 2026 12:17 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 22°C
स्पेशल अखिल भारतीय 9,114 व्यूज

'कॉकरोच कभी नहीं मरेंगे', इस राज्य में BJP का खेल बिगाड़ेगी CJP? अब धारा 39A हटाने की हो रही है मांग

DARSH NEWS डेस्क • 23 Nov 2026, 09:57 AM IST
'कॉकरोच कभी नहीं मरेंगे', इस राज्य में BJP का खेल बिगाड़ेगी CJP? अब धारा 39A हटाने की हो रही है मांग

गोवा की राजनीति में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने अब बीजेपी सरकार के खिलाफ अपनी लड़ाई लंबी करने का फैसला किया है। पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने साफ कर दिया है कि CJP गोवा से वापस नहीं जाने वाली। पार्टी अब यहां एक प्रेशर ग्रुप के तौर पर काम करेगी और सरकार से लगातार सवाल पूछेगी।

हालांकि दीपके ने चुनाव लड़ने से इनकार किया है, लेकिन विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी अपना घोषणापत्र जरूर जारी करेगी। CJP का सबसे बड़ा एजेंडा गोवा में लागू धारा 39A को हटवाना है। जमीन के इस्तेमाल से जुड़े इस कानून को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी है।

पार्टी इसी मुद्दे को लेकर बीजेपी सरकार को घेरने की तैयारी में है। गोवा में BJP के लिए नई चुनौती, CJP का क्या है प्लान? अभिजीत दीपके ने साफ किया है कि CJP का मकसद चुनाव लड़कर सत्ता हासिल करना नहीं, बल्कि स्थानीय लोगों की आवाज बनना है।

पार्टी गोवा में रहकर सरकार की नीतियों पर नजर रखेगी और जनता से जुड़े मुद्दों को उठाएगी। अभिजीत दीपके ने कहा कि CJP गोवा में अपना घोषणापत्र भी जारी करेगी। इसमें धारा 39A के खिलाफ लड़ाई सबसे ऊपर होगी।

पार्टी का फोकस स्थानीय लोगों की पहचान, जमीन और गोवा की संस्कृति को बचाने पर रहेगा। CJP नेता आशुतोष रांका ने भी कहा कि पार्टी यहां कुछ दिनों के लिए नहीं आई है, बल्कि लंबे वक्त तक काम करेगी। उन्होंने युवाओं को देश का भविष्य बताते हुए कहा कि 75 साल का कोई व्यक्ति देश का भविष्य नहीं हो सकता, बल्कि युवाओं के हाथ में देश की दिशा है।

कॉकरोच पार्टी को पाक-अमेरिका से पैसा? क्राइम ब्रांच की पूछताछ के बाद सौरभ दास और आशुतोष रांका ने दिया ये जवाब धारा 39A क्या है, जिसे हटाने की मांग तेज हो गई? गोवा नगर एवं ग्रामीण नियोजन अधिनियम, 1974 में साल 2024 के संशोधन के जरिए धारा 39A जोड़ी गई थी।

इस प्रावधान के तहत बोर्ड की मंजूरी मिलने पर किसी जमीन का जोन बदला जा सकता है। इसके लिए आम लोगों से आपत्तियां मांगी जाती हैं, लेकिन आपत्ति दर्ज कराने के लिए केवल 30 दिन का वक्त मिलता है। गोवा के स्थानीय लोगों का आरोप है कि इस प्रावधान से कृषि और वन भूमि को भी निर्माण या शहरी विकास के लिए इस्तेमाल करने का रास्ता खुल सकता है।

इससे पर्यावरण को नुकसान पहुंचने और बड़े उद्योगपतियों व रसूखदार लोगों को फायदा मिलने का डर है। इसी वजह से धारा 39A हटाने की मांग को लेकर आंदोलन चल रहा है। कॉकरोच जनता पार्टी INDIA ब्लॉक के साथ करेगी गठबंधन?

मांगी राय,राहुल गांधी वाली रैली को लेकर बड़ा फैसला 'कॉकरोच कभी नहीं मरेंगे', गोवा में लंबी लड़ाई के संकेत CJP नेता आशुतोष रांका ने पार्टी की वापसी को एक लंबे आंदोलन की शुरुआत बताया। उनका कहना है कि एक आंदोलन ने अलग-अलग लोगों को साथ आने का मौका दिया। दिवाली के दौरान सदस्य अपने परिवारों के साथ वक्त बिता रहे थे, इसलिए पार्टी कुछ समय शांत रही।

अब CJP फिर सक्रिय हो रही है। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

स्पेशल • अखिल भारतीय

Bisleri पानी पूरी तरह सेफ, थर्ड पार्टी टेस्ट में सैंपल पास', FSSAI के आरोपो पर अब बिसलेरी ने दी सफाई

स्पेशल • अखिल भारतीय

Balen Shah India Visit: भारत को गाली और 'ग्रेटर नेपाल' का नक्शा लगाने वाले नेपाली पीएम अब क्यों आए दिल्ली?

स्पेशल • अखिल भारतीय

आध्यात्मिक गुरु माता अमृतानंदमयी देवी (अम्मा) से मिले गौतम अदाणी, भेंट को बताया 'अत्यंत भावुक अनुभव'

स्पेशल • अखिल भारतीय

'मैं प्रेग्नेंट थी, मुझे खूब पीटा, मोबाइल तोड़ा', अंजलि अरोड़ा की भाभी का सनसनीखेज खुलासा, परिवार पर लगे आरोप

स्पेशल • अखिल भारतीय

Sapna Choudhary की टूटी शादी, 6 साल बाद ले रहीं तलाक, क्यों प्यार में मिला धोखा? पति पर सिंगर का शॉकिंग खुलासा

स्पेशल • अखिल भारतीय

अदाणी डिफेंस ने पोखरण में 'बघीरा AT1' एंटी-टैंक मिसाइल सिस्टम का सफल प्रदर्शन किया, 8 किमी तक सटीक मारक क्षमता

स्पेशल • अखिल भारतीय

'मैं प्रेग्नेंट थी, मुझे खूब पीटा, मोबाइल तोड़ा', अंजली अरोड़ा की भाभी का सनसनीखेज खुलासा, परिवार पर लगे आरोप

स्पेशल • Ahmedabad

Diljit Dosanjh के अहमदाबाद कॉन्सर्ट में हंगामा, चले लात-घूंसे, तोड़े गए नियम, वीडियो वायरल, क्या हुई बात?

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल