सोमवार, 16 नवंबर 2026 10:36 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 13°C
खेल समाचार अखिल भारतीय 11,223 व्यूज

'कांग्रेस आदिवासी नायकों से नफरत करती है', बिरसा मुंडा श्रद्धांजलि समारोह को लेकर राहुल गांधी पर बीजेपी ने साधा निशाना

DARSH NEWS डेस्क • 15 Nov 2026, 04:07 PM IST
'कांग्रेस आदिवासी नायकों से नफरत करती है', बिरसा मुंडा श्रद्धांजलि समारोह को लेकर राहुल गांधी पर बीजेपी ने साधा निशाना

बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर बीजेपी ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर आदिवासी नायकों का अपमान करने का आरोप लगाया है। बिरसा मुंडा जयंती पर बीजेपी ने राहुल गांधी को घेरा बीजेपी ने राहुल गांधी पर आदिवासी नायकों के अपमान का आरोप लगाया। प्रदीप भंडारी ने कांग्रेस को आदिवासी-विरोधी बताया, सोनिया गांधी का भी जिक्र।

राष्ट्रपति, पीएम ने बिरसा मुंडा को संसद परिसर में श्रद्धांजलि दी। डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती के अवसर पर देशभर में उन्हें याद किया जा रहा है, लेकिन इस बीच बीजेपी और कांग्रेस के बीच राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है।

बीजेपी ने रविवार को कांग्रेस पार्टी और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर आदिवासी नायकों का अपमान करने और उनसे नफरत करने का आरोप लगाया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बीजेपी प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने कांग्रेस नेतृत्व पर सीधा निशाना साधा। उन्होंने दावा किया कि राहुल गांधी और पूरे गांधी-वाड्रा परिवार ने संसद में भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि नहीं दी।

प्रदीप भंडारी ने कहा, राहुल गांधी और कांग्रेस आदिवासी नायकों से नफरत करते हैं। कांग्रेस आदिवासी-विरोधी है। साथ ही भंडारी ने पुरानी घटनाओं का जिक्र करते हुए सोनिया गांधी पर भी टिप्पणी की।

प्रदीप भंडारी ने कहा कि पहले भी सोनिया गांधी ने भारत की राष्ट्रपति, जो आदिवासी समुदाय से आती हैं, को बेचारी महिला कहकर संबोधित किया था। प्रदीप भंडारी ने राहुल गांधी के हैदराबाद दौरे का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी के पास जॉर्ज सोरोस इकोसिस्टम से जुड़े भारत समिट में शामिल होने के लिए समय है, लेकिन देश के महान आदिवासी नायक भगवान बिरसा मुंडा को सम्मान देने के लिए समय नहीं है।

उन्होंने सवाल किया कि क्या कांग्रेस नेता के लिए विदेशी विचारधारा से जुड़े कार्यक्रम देश के नायकों से ज्यादा महत्वपूर्ण हो गए हैं। बीजेपी का यह बयान ऐसे समय में आया है जब रविवार को संसद भवन परिसर स्थित प्रेरणा स्थल पर भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती के मौके पर एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कई केंद्रीय मंत्रियों ने बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

खेल समाचार • अखिल भारतीय

कांग्रेस ने 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव के लिए स्क्रीनिंग कमेटियों का किया गठन, किसे-कहां की मिली कमान?

खेल समाचार • अखिल भारतीय

लाल किला कार ब्लास्ट: जम्मू-कश्मीर और हरियाणा के मामले दिल्ली की NIA अदालत में ट्रांसफर, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की याचिका को दी मंजूरी

खेल समाचार • अखिल भारतीय

सनराइजर्स हैदराबाद आधी कीमत में छोड़ेगी धांसू खिलाड़ी? गुजरात टाइटंस इ साथ ट्रेड डील की पूरी संभावना

खेल समाचार • अखिल भारतीय

हैदराबाद में भारत-विरोधी समिट से देश को बदनाम करने की साजिश रची गई, भाजपा ने कांग्रेस पर लगाया आरोप

खेल समाचार • Mumbai

यहूदी ठिकानों की रेकी करने वाले युवक को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गुर्गे ने किया था भर्ती, जांच में बड़ा खुलासा

खेल समाचार • अखिल भारतीय

NDPS मामलों के लिए 449 विशेष अदालतों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र-राज्यों से मांगी नई स्टेटस रिपोर्ट

खेल समाचार • अखिल भारतीय

सूर्यकुमार यादव ने सिर्फ 29 गेंदों में काटा गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर दिया सलेक्टर्स को बड़ा मैसेज

खेल समाचार • अखिल भारतीय

वनडे सीरीज के बाद अब टेस्ट में न्यूजीलैंड से भिड़ेगी टीम इंडिया, जानें कब-कहां होंगे मुकाबले; फ्री में देख पाए

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल