सोमवार, 09 नवंबर 2026 03:21 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 26°C
खेल समाचार अखिल भारतीय 3,955 व्यूज

बॉल टेम्परिंग मामले में फिर से हुआ बवाल, डेविड वॉर्नर ने किया उस्मान ख्वाजा का समर्थन, जांच पर खुलकर उठाए सवाल

DARSH NEWS डेस्क • 09 Nov 2026, 02:09 PM IST
बॉल टेम्परिंग मामले में फिर से हुआ बवाल, डेविड वॉर्नर ने किया उस्मान ख्वाजा का समर्थन, जांच पर खुलकर उठाए सवाल

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट के इतिहास में 2018 का बॉल टैंपरिंग विवाद का मामला ऐसा है, जो आठ साल बाद वापस चर्चा में है। इस घटना ने न सिर्फ टीम की छवि को नुकसान पहुंचाया था, बल्कि तीन खिलाड़ियों के करियर और प्रतिष्ठा पर भी गहरा असर डाला था। पूर्व ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा ने अपनी आत्मकथा 'Sabr' में दावा किया है कि दक्षिण अफ्रीका दौरे पर गेंद से छेड़छाड़ की जानकारी पूरी टीम को थी।

अब पूर्व सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने भी ख्वाजा के दावों का समर्थन किया है। इतना ही नहीं, उन्होंने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की उस समय हुई जांच पर भी सवाल उठाए हैं। डेविड वॉर्नर ने ख्वाजा के दावों को बताया 100 प्रतिशत सही डेविड वॉर्नर ने सोशल मीडिया पर बयान जारी करते हुए उस्मान ख्वाजा का समर्थन किया।

उन्होंने कहा कि ख्वाजा ने अपनी किताब में जो कुछ लिखा है, वह 100 प्रतिशत सही है। वॉर्नर ने यह भी कहा कि लोग अब सवाल उठा रहे हैं कि ख्वाजा आठ साल बाद इस मुद्दे पर क्यों बोल रहे हैं और क्या यह किताब बेचने के लिए किया जा रहा है। उनके मुताबिक यह ख्वाजा की अपनी कहानी है, जिसे उन्होंने उस समय से दर्ज किया हुआ है।

वॉर्नर ने अपने बयान में ख्वाजा का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि अब सच्चाई सामने आ चुकी है और लोगों को इसे समझना चाहिए। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की जांच पर उठाए सवाल वॉर्नर ने 2018 में हुए पूरे जांच प्रक्रिया पर भी नाराजगी जताई। उन्होंने इसे जल्दबाजी में की गई और ठीक से पूरी नहीं हुई जांच बताया।

उनका कहना था कि ख्वाजा उस समय कैमरन बैनक्रॉफ्ट के पास ड्रेसिंग रूम में बैठे थे, जांच के दौरान उनसे पूछताछ तक नहीं की गई। वॉर्नर ने सवाल उठाया कि अगर उस्मान ख्वाजा का बयान ही नहीं लिया गया तो इस जांच को पूरी और विस्तृत जांच कैसे माना जा सकता है? उन्होंने कहा कि यह किसी पर उंगली उठाने या पुराने जख्मों को फिर से खोलने का मामला नहीं है।

असली मुद्दा जवाबदेही, पारदर्शिता और सच्चाई की सही तरीके से जांच करना है। Eight years later, the silence breaks. ​David Warner has come out in full support of Usman Khawaja, confirming Khawaja’s claim that the Australian dressing room was aware of the Cape Town sandpaper plan is "100% accurate.

"​Warner called Cricket Australia’s original 2018 probe "rushed and botched," revealing Khawaja was sitting right next to Cameron Bancroft at the time yet was never interviewed. ​Addressing the toll on his family and having to explain the fallout to his daughter, Warner’s message was blunt: stop questioning the players telling the truth and start questioning the investigation.

​The Sandpapergate lid is blown wide open. Again. ख्वाजा ने अपनी किताब में क्या खुलासा किया था?

उस्मान ख्वाजा ने अपनी आने वाली आत्मकथा में 2018 के दक्षिण अफ्रीका दौरे से जुड़े कई अहम दावे किए हैं। उनके मुताबिक गेंद से छेड़छाड़ की योजना सिर्फ केपटाउन टेस्ट तक सीमित नहीं थी। उन्होंने दावा किया कि पोर्ट एलिजाबेथ में खेले गए दूसरे टेस्ट के दौरान भी सैंडपेपर का इस्तेमाल हुआ था।

ख्वाजा टीम के बल्लेबाजों, गेंदबाजों और सपोर्ट स्टाफ को इस पूरे मामले की जानकारी थी। उन्होंने यह भी बताया कि कैमरन बैनक्रॉफ्ट ने गेंद पर सैंडपेपर इस्तेमाल करने की जिम्मेदारी ली थी। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

खेल समाचार • अखिल भारतीय

न्यूजीलैंड में गौतम गंभीर को छोड़ देंगे कोचिंग स्टाफ के सदस्य, सीरीज के बीच में अचानक ऐसा फैसला क्यों?

खेल समाचार • अखिल भारतीय

IPL में कोहराम का मिल गया इनाम, वैभव सूर्यवंशी के घर आई चमचमाती कार, इतनी है इसकी कीमत

खेल समाचार • अखिल भारतीय

अरे पाकिस्तान क्रिकेट टीम को ये क्या हुआ? श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में उतारे 4 एकदम नए खिलाड़ी

खेल समाचार • अखिल भारतीय

तीसरे वनडे से पहले न्यूजीलैंड को लगा बड़ा झटका, कहर बरपाने वाला खिलाड़ी हुआ बाहर

खेल समाचार • अखिल भारतीय

भारत-न्यूजीलैंड के बीच तीसरा वनडे कब और कहां होगा? जानें तारीख, समय और वेन्यू की पूरी जानकारी

खेल समाचार • अखिल भारतीय

दिवाली पर टीम इंडिया नहीं दे पाई देश को गिफ्ट, पाकिस्तान के खिलाफ रोमांचक मैच में हुई हार

खेल समाचार • अखिल भारतीय

15 की उम्र में भी वैभव सूर्यवंशी क्यों नहीं खेल रहे अंडर 19 एशिया कप? कारण जानकर हो जाएगा सीना चौड़ा

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल