मंगलवार, 17 नवंबर 2026 12:18 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 12°C
देश अखिल भारतीय 6,359 व्यूज

क्या सच में एनर्जी देता है 'रेड बुल'? FSSAI ने कंपनी से मांगा सबूत, सात दिनों के भीतर देना होगा जवाब

DARSH NEWS डेस्क • 16 Nov 2026, 11:38 PM IST
क्या सच में एनर्जी देता है 'रेड बुल'? FSSAI ने कंपनी से मांगा सबूत, सात दिनों के भीतर देना होगा जवाब

भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने रेड बुल इंडिया से अपने उत्पाद को 'एनर्जी ड्रिंक' कहने के वैज्ञानिक प्रमाण मांगे हैं। रेड बुल के एनर्जी ड्रिंक दावे पर FSSAI ने मांगा वैज्ञानिक सबूत FSSAI ने रेड बुल से 'एनर्जी ड्रिंक' दावे का सबूत मांगा। कंपनी को सात दिनों में वैज्ञानिक साक्ष्य प्रस्तुत करने होंगे।

अतिरिक्त चीनी, कैफीन से ऊर्जा पर FSSAI को आपत्ति। डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने सोमवार को रेड बुल इंडिया को कहा कि वह अपने उत्पाद की मार्केटिंग ‘एनर्जी ड्रिंक’ के रूप में किए जाने के समर्थन में वैज्ञानिक साक्ष्य पेश करे।

रेड बुल को सात दिनों के भीतर जवाब देने को कहा गया है। कारण बताओ नोटिस में एफएसएसएआई ने रेड बुल इंडिया से अपने दावों के समर्थन में विस्तृत स्पष्टीकरण देने को कहा है। कंपनी को इसके लिए प्रासंगिक वैज्ञानिक साक्ष्य और उत्पाद पर इस तरह का लेबल लगाने की अनुमति देने वाले नियामकीय प्रविधान भी प्रस्तुत करने होंगे।

हालांकि एफएसएसएआइ के प्रवक्ता की ओर से इस संबंध में कोई टिप्पणी नहीं की गई है। सूत्रों ने बताया कि एफएसएसएआई ने कहा है कि रेड बुल एनर्जी ड्रिंक के घोषित एनर्जी कंटेंट या ऊर्जा के स्रोत का बड़ा हिस्सा अतिरिक्त चीनी और कैफीन से प्राप्त होता है। नियामक ने कंपनी से यह भी पूछा है कि उसके उत्पाद पर ‘एनर्जी ड्रिंक’ का लेबल लगाने पर प्रतिबंध क्यों नहीं लगाया जाना चाहिए।

एफएसएसएआई ने कहा कि एनर्जी ड्रिंक का लेबल उपभोक्ताओं को गुमराह कर सकता है। कंपनी से यह भी कहा गया है कि वह मौजूदा कानून का पालन सुनिश्चित करने के लिए उचित कदम उठाए। छह महीने से भी कम समय में यह दूसरी बार है जब रेड बुल इंडिया एफएसएसएआई की जांच के दायरे में आई है।

जून में नियामक ने कंपनी को ‘एनर्जी ड्रिंक’ का लेबल हटाने का आदेश दिया था, लेकिन कंपनी की याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने इस आदेश पर रोक लगा दी थी। देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।

।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

देश • अखिल भारतीय

बायोगैस के जनक डॉ. राम बक्स सिंह को श्रद्धांजलि, स्मारक डाक टिकट जारी

देश • अखिल भारतीय

'इंटीग्रेटड थिएटर कमांड एक ऑपरेशनल जरूरत, इसे जल्द लागू किया जाएगा', अग्निपथ सुधारों पर क्या बोले CDS सुब्रमणि?

देश • अखिल भारतीय

अब घर बैठे खुद करें अपनी जनगणना, चार राज्यों में डिजिटल 'सेल्फ-एन्यूमरेशन' प्रक्रिया शुरू

देश • अखिल भारतीय

पीएम मोदी ने ‘मन की बात’ क्विज के शीर्ष-10 विजेताओं को दी बधाई, अगले क्विज की तारीख भी बताई

देश • अखिल भारतीय

'आसियान देशों के साथ संबंध भारत की ‘एक्ट ईस्ट’ नीति के केंद्र में', शिखर सम्मेलन से पहले बोले पीएम मोदी

देश • अखिल भारतीय

'यमुना का पानी मैला हुआ तो अफसर नपेंगे, देना होगा भारी हर्जाना', सुप्रीम कोर्ट ने प्रशासन को लगाई फटकार

देश • अखिल भारतीय

'यमुना में 520 नालों का गंदा पानी आ रहा, भारी खर्च के बाद भी कोई सुधार नहीं', सुप्रीम कोर्ट ने प्रशासन को लगाई फटकार

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल