सोमवार, 16 नवंबर 2026 11:44 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 13°C
देश अखिल भारतीय 4,803 व्यूज

बायोगैस के जनक डॉ. राम बक्स सिंह को श्रद्धांजलि, स्मारक डाक टिकट जारी

DARSH NEWS डेस्क • 16 Nov 2026, 11:01 PM IST
बायोगैस के जनक डॉ. राम बक्स सिंह को श्रद्धांजलि, स्मारक डाक टिकट जारी

डॉ. राम बक्स सिंह के सम्मान में स्मारक डाक टिकट जारी जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने बायोगैस प्रौद्योगिकी के अग्रदूत और ‘आधुनिक बायोगैस के जनक’ के रूप में विख्यात दिवंगत डॉ.

राम बक्स सिंह के सम्मान में स्मारक डाक टिकट जारी किए हैं। डॉ. राम बक्स ने भारत और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बायोगैस तकनीक के क्षेत्र में अग्रणी योगदान दिया।

उनकी प्रमुख उपलब्धियों में उत्तर प्रदेश के अजीतमल में एशिया के पहले गोबर गैस अनुसंधान केंद्र की स्थापना एवं विकास में योगदान शामिल है। स्मारक डाक टिकट 13 नवंबर को एक कार्यक्रम में केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास आठवले ने जारी किए। इस अवसर पर ‘कम्प्लीट गाइड टू बायोगैस - रिन्यूएबल एनर्जी फ्राम वेस्ट: फीचरिंग द लेगेसी ऑफ डॉ.

राम बक्स सिंह’ नामक पुस्तक का विमोचन भी किया गया। डॉ. राम बक्स के पुत्र राजेंद्र सिंह , इस पुस्तक में बायोगैस प्रौद्योगिकी, जैविक कचरे से नवीकरणीय ऊर्जा के उत्पादन तथा डा.

राम बक्स के जीवन, शोध कार्यों और उनके अग्रणी योगदान को रेखांकित किया गया है। राजेंद्र ने कहा, यह स्मारक डाक टिकट केवल विज्ञानी को श्रद्धांजलि नहीं है बल्कि स्वच्छ ऊर्जा, ग्रामीण विकास, ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता और सतत विकास के प्रति भारत की प्रतिबद्धता का भी प्रतीक है।

ऐसे समय में जब दुनिया ऊर्जा सुरक्षा, जलवायु परिवर्तन और वैकल्पिक ऊर्जा स्रोतों से जुड़ी चुनौतियों का सामना कर रही है, डा. राम बक्स सिंह का कार्य पहले से कहीं अधिक प्रासंगिक प्रतीत होता है। देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें।

Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

देश • अखिल भारतीय

'इंटीग्रेटड थिएटर कमांड एक ऑपरेशनल जरूरत, इसे जल्द लागू किया जाएगा', अग्निपथ सुधारों पर क्या बोले CDS सुब्रमणि?

देश • अखिल भारतीय

अब घर बैठे खुद करें अपनी जनगणना, चार राज्यों में डिजिटल 'सेल्फ-एन्यूमरेशन' प्रक्रिया शुरू

देश • अखिल भारतीय

पीएम मोदी ने ‘मन की बात’ क्विज के शीर्ष-10 विजेताओं को दी बधाई, अगले क्विज की तारीख भी बताई

देश • अखिल भारतीय

'आसियान देशों के साथ संबंध भारत की ‘एक्ट ईस्ट’ नीति के केंद्र में', शिखर सम्मेलन से पहले बोले पीएम मोदी

देश • अखिल भारतीय

'यमुना का पानी मैला हुआ तो अफसर नपेंगे, देना होगा भारी हर्जाना', सुप्रीम कोर्ट ने प्रशासन को लगाई फटकार

देश • अखिल भारतीय

'यमुना में 520 नालों का गंदा पानी आ रहा, भारी खर्च के बाद भी कोई सुधार नहीं', सुप्रीम कोर्ट ने प्रशासन को लगाई फटकार

देश • अखिल भारतीय

TVS परिवार विवाद में नया मोड़, लक्ष्मी वेणु ने पिता को भेजा संपत्ति बंटवारे का नोटिस

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल