भारतीय क्रिकेट टीम के चयन को लेकर छिड़ा सियासी घमासान अब कांग्रेस के अंदर ही टकराव की वजह बन गया है। पार्टी सांसद इमरान मसूद ने तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट की प्लेइंग इलेवन से बाहर रखने पर धर्म के नाम पर भेदभाव का आरोप लगाया था।
अब कांग्रेस नेता मुमताज पटेल ने खुद को इस बयान से पूरी तरह अलग कर लिया है। मुमताज पटेल ने साफ कहा है कि टीम इंडिया में खिलाड़ियों का चयन हमेशा उनके फॉर्म और टूर्नामेंट की जरूरत के आधार पर होता है, न कि किसी के धर्म या मजहब को देखकर। इसके साथ ही उन्होंने बिना किसी का नाम लिए विरोधी नेताओं पर देश में नफरत और बंटवारे का माहौल बनाने का आरोप भी लगाया।
मुमताज पटेल बोलीं- खेल में धर्म की दीवार मंजूर नहीं मुमताज पटेल ने दो टूक कहा कि क्रिकेट जैसे खेल में नफरत या धार्मिक बंटवारे के लिए कोई जगह नहीं है। उन्होंने कहा कि जब हम टीम इंडिया की बात करते हैं, तो उसमें सबसे ऊपर सिर्फ इंडिया होता है। देश के लोग बिना किसी भेदभाव के क्रिकेट को एक ही जुनून के साथ प्यार करते हैं, इसलिए खेल में धर्म के नाम पर बंटवारा कतई मंजूर नहीं है।
#WATCH | Delhi: On Congress MP Imran Masood alleging discrimination against cricketer Mohammed Siraj following his omission from the Indian Test squad, Congress leader Mumtaz Patel says, "In cricket as a sport, I think there is no space for hate or this religious divide.
Firstly, when we talk about Team India, I think the most prominent thing in that is India, and weve always seen cricket in its highest form. I would say that this religious divide, hate divide, is not acceptable. I think cricketers in the best form, best suited in that particular tournament as a team, have been put together.
So I doubt because I have never seen cricket being divided in the name of states or religion, culture. So lets keep this away. I would want to say that lets not create this atmosphere of hate and divide in our country।
" पटेल ने जोर देकर कहा कि इतिहास गवाह है कि राष्ट्रीय टीम का चयन हमेशा खिलाड़ियों के प्रदर्शन और काबिलियत पर हुआ है। उन्होंने कहा कि उन्होंने कभी क्रिकेट को राज्य, धर्म, संस्कृति या जाति के नाम पर बंटते नहीं देखा और इसे इन सब चीजों से दूर ही रखना चाहिए। हालांकि इसी बातचीत में मुमताज पटेल ने विरोधी दलों के प्रचार पर निशाना साधा।
उन्होंने कहा कि देश में नफरत और बांटने का माहौल नहीं बनना चाहिए । जब बड़े नेता मंच से कपड़ों से पहचान करने या 'बंटेंगे तो कटेंगे' जैसी बातें करते हैं, तो समाज में नकारात्मक माहौल बनता है। उन्होंने अपील की कि सियासत को खेल से अलग रखें और टीम इंडिया के लिए एकजुट रहें।
।
पाठक प्रतिक्रियाएं