IND vs NZ: टेस्ट क्रिकेट में लंच और टी-ब्रेक के दौरान खिलाड़ी आराम करने के लिए ड्रेसिंग रूम में चले जाते हैं। इस दौरान दर्शक अपनी सीटों पर बैठकर अगले सेशन का इंतजार करते हैं। न्यूजीलैंड के कुछ क्रिकेट मैदानों पर लंच ब्रेक का नजारा बिल्कुल अलग होता है।
यहां ब्रेक शुरू होते ही दर्शकों को मैदान के अंदर जाने का मौका मिलता है। बच्चे बैट और बॉल लेकर क्रिकेट खेलने लगते हैं, जबकि परिवार मैदान पर घूमते और तस्वीरें खिंचवाते नजर आते हैं। वेलिंगटन में भारत और न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट के दौरान भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है।
न्यूजीलैंड में दर्शकों को लंच ब्रेक के दौरान मैदान पर उतरने देने की परंपरा काफी पुरानी है। रिपोर्ट्स यह चलन कम से कम साल 2000 से देखने को मिल रहा है। वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व में यह नजारा खास तौर पर दिखाई देता है।
यहां टेस्ट मैच के दौरान लंच ब्रेक में दर्शकों को आउटफील्ड पर जाने की अनुमति दी जाती है। पिच का की रस्सी से घेराबंदी की जाती है, जहां जाने की अनुमति नहीं होती। इस परंपरा की सबसे खास बात बच्चों के लिए मिलने वाला मौका है।
उन्हें उस मैदान पर क्रिकेट खेलने का अवसर मिलता है, जहां अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी मुकाबला करते हैं। इसके अलावा परिवार के लोग मैदान पर घूमते हैं और तस्वीरें लेते हैं। कुछ दर्शक दोस्तों के साथ हल्का-फुल्का क्रिकेट भी खेलते हैं।
इस तरह लंच ब्रेक दर्शकों के लिए भी यादगार बन जाता है। दर्शकों को मैदान में जाने की अनुमति का मतलब यह नहीं है कि वे कहीं भी जा सकते हैं। सेंटर पिच और विकेट वाले हिस्से को सुरक्षित रखा जाता है।
इसके लिए बैरियर या रस्सियों का इस्तेमाल किया जाता है। दर्शक मुख्य रूप से आउटफील्ड में ही घूम सकते हैं। They let spectators on the field during lunch time to walk and play cricket 🏏.
Things you can just imagine in indian stadiums #Wellington #INDvsNZ https://t. co/DKGEc8Q6Cv न्यूजीलैंड के हर क्रिकेट मैदान पर दर्शकों को ऐसी अनुमति नहीं मिलती। यह संबंधित स्टेडियम के प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था और आयोजन के नियमों पर निर्भर करता है।
बेसिन रिजर्व और हेगले ओवल जैसे मैदानों पर यह परंपरा क्रिकेट को दर्शकों के और करीब लाने का खास तरीका बन गई है। ।
पाठक प्रतिक्रियाएं