शनिवार, 28 नवंबर 2026 10:18 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 15°C
स्पेशल Mumbai 15,098 व्यूज

Diljit Dosanjh के मुंबई कॉन्सर्ट में ड्रग्स की जांच, 40 लोगों का टेस्ट हुआ, 2 मिले पॉजिटिव

DARSH NEWS डेस्क • 28 Nov 2026, 09:17 PM IST
Diljit Dosanjh के मुंबई कॉन्सर्ट में ड्रग्स की जांच, 40 लोगों का टेस्ट हुआ, 2 मिले पॉजिटिव

Diljit Dosanjh: दिलजीत दोसांझ के लाइव कॉन्सर्ट में हजारों फैंस जुटे लेकिन इस बार मुंबई पुलिस की नजर सिर्फ भीड़ और सुरक्षा पर ही नहीं बल्कि नशीले पदार्थों के इस्तेमाल पर भी रही। महालक्ष्मी रेसकोर्स में आयोजित म्यूजिक इवेंट के दौरान पुलिस ने अपनी नई एंटी-ड्रग फोरेंसिक वैन तैनात की।

इस गाड़ी की मदद से करीब 40 लोगों की जांच की गई, जिनमें 2 लोगों के नशीले पदार्थों के सेवन की पुष्टि होने की बात सामने आई है। ये कार्रवाई ऐसे समय में हुई, जब कॉन्सर्ट स्थल और मुंबई के कुछ मेट्रो स्टेशनों को निशाना बनाने की धमकी भी मिली थी। कॉन्सर्ट में 40 लोगों की जांच, दो मिले पॉजिटिव इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक मुंबई पुलिस ने दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के दौरान लगभग 40 युवाओं की जांच की थी।

इनमें दो लोग टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए। इनमें एक विदेशी नागरिक, जो केन्या का रहने वाला है जबकि दूसरा भारतीय बताया जा रहा है। पुलिस अब ये पता लगाने में जुटी है कि दोनों ने किस तरह के नशीले पदार्थों का सेवन किया था और उन्हें ये ड्रग्स कहां से मिले।

क्या है मुंबई पुलिस की नई एंटी-ड्रग फॉरेंसिक वैन? -एंटी-नारकोटिक्स सेल (ANC) ने बड़े आयोजनों में ड्रग्स के इस्तेमाल और उनकी सप्लाई पर नजर रखने के लिए इस विशेष वाहन को मौके पर तैनात किया था। पुलिस का उद्देश्य ऐसे कार्यक्रमों में नशीले पदार्थों की खपत, बिक्री और तस्करी पर लगाम लगाना है।

मुंबई पुलिस की 'एंटी-नारकोटिक्स इन्वेस्टिगेशन एंड फॉरेंसिक वैन' को आधुनिक जांच सुविधाओं से लैस किया गया है। इस वाहन का उद्घाटन 21 नवंबर 2026 को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने किया था। इस मोबाइल यूनिट की खासियत यह है कि पुलिस संदिग्ध पदार्थों की शुरुआती जांच मौके पर ही कर सकती है।

इसके अलावा सैंपल जुटाने, घटनास्थल की फोटो और वीडियो रिकॉर्डिंग करने और सबूतों को सुरक्षित रखने जैसी सुविधाएं भी इसमें मौजूद हैं। इस तरह पुलिस को जांच के लिए हर बार अलग-अलग संसाधनों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा और संदिग्ध गतिविधियों पर तेजी से कार्रवाई की जा सकेगी।

इस फोरेंसिक वैन को लॉन्च किए जाने के अगले दिन, 22 नवंबर 2026 को महालक्ष्मी रेसकोर्स में आयोजित 'एडेन' (AEDEN) लाइव म्यूजिक इवेंट में पहली बार तैनात किया गया था। पुलिस ने इस दौरान तकनीकी उपकरणों की मदद से लोगों की जांच की और नशीले पदार्थों से संबंधित संदिग्ध मामलों में 12 लोगों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई शुरू की।

भीड़भाड़ वाले म्यूजिक इवेंट और बड़े सार्वजनिक आयोजनों में ड्रग्स की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए इस तरह की मोबाइल फॉरेंसिक यूनिट पुलिस के लिए जरूरी साबित हो सकती है। दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट से पहले मुंबई पुलिस को एक धमकी भरा ईमेल मिला था। इसमें मेयर कार्यालय, मेट्रो स्टेशनों और कॉन्सर्ट स्थल पर विस्फोट करने, ग्रेनेड हमले और IED लगाने की धमकी दी गई थी।

ये ईमेल 26/11 मुंबई आतंकी हमलों की बरसी के आसपास सामने आया, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

स्पेशल • अखिल भारतीय

MP News: रीवा में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल हुए CM मोहन यादव, कांग्रेस पर साधा निशान

स्पेशल • Surat

मधेपुरा सदर अस्पताल में बनेगा खूबसूरत पार्क, मरीजों और परिजनों को मिलेगा सुकून का माहौल

स्पेशल • अखिल भारतीय

सोनपुर मेले में मंत्री श्रवण कुमार ने किया ग्राम श्री मंडप और प्रदर्शनी पंडाल का उद्घाटन, महिला उद्यमिता पर दिया जोर

स्पेशल • अखिल भारतीय

'2 हजार रुपये लेना भ्रष्टाचार नहीं है', रिश्वत की शिकायत पर ये क्या बोल गईं मंत्री बेबी रानी मौर्य? मची सनसनी

स्पेशल • अखिल भारतीय

Thiruparankundram: 30 किलो घी, 50 मीटर बाती और CRPF का पहरा, SC की सख्ती के बाद दीपथून पर जला कार्तिगई दीपम

स्पेशल • अखिल भारतीय

क्या CM विजय के इशारे पर रोकी गई थी कार्तिगई दीपम की रस्म? SC ने मांगे फोन रिकॉर्ड, अब 15 दिसंबर को खुलेगा राज

स्पेशल • अखिल भारतीय

'फैमिली प्लानिंग करने वालों को कम सीटें?' परिसीमन बिल पर Javed Akhtar ने सरेआम उठाए सवाल, बोले- नजर रखूंगा

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल