सोमवार, 16 नवंबर 2026 10:36 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 13°C
खेल समाचार अखिल भारतीय 7,216 व्यूज

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखाकर ठगी, केरलम के बुजुर्ग से ठगे 1.41 करोड़ रुपये; FIR दर्ज

DARSH NEWS डेस्क • 15 Nov 2026, 08:19 PM IST
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखाकर ठगी, केरलम के बुजुर्ग से ठगे 1.41 करोड़ रुपये; FIR दर्ज

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में डिजिटल डेस्क, तिरुवनंतपुरम। एक फर्जी ऑनलाइन ट्रेडिंग मंच में निवेश करने से 63 वर्षीय व्यक्ति को 1. 41 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ।

इस मंच का प्रचार केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के फर्जी वीडियो के जरिए किया गया था। पुलिस ने रविवार को बताया कि केरलम की कोझिकोड ग्रामीण साइबर अपराध पुलिस ने नडुवन्नूर के नोचाड निवासी अब्दुरहीमान पी. की शिकायत पर शनिवार को एफआइआर दर्ज की।

शिकायतकर्ता ने फेसबुक पर सीतारमण का एक फर्जी वीडियो देखा था, जिसमें आनलाइन ट्रेडिंग के जरिये आकर्षक मुनाफे का वादा किया गया था। पुलिस ने बताया कि वीडियो को असली मानकर उन्होंने उसके साथ दिए गए लिंक पर क्लिक किया और जालसाजों के निर्देशों का पालन किया। यह धोखाधड़ी छह जून, 2025 से चार नवंबर, 2026 के बीच हुई।

इस दौरान पीड़ित ने अपने दो बैंक खातों से 30 लेनदेन में कुल 1. 41 करोड़ रुपये आरोपितों द्वारा संचालित विभिन्न बैंक खातों में भेजे। लेकिन न तो वादा किया गया मुनाफा मिला और न ही निवेश की गई रकम वापस की गई।

इसके बाद उन्होंने पुलिस से संपर्क किया। पुलिस , शिकायतकर्ता ने खोई हुई रकम वापस मिलने की उम्मीद में घटना की सूचना देने में देर की। साइबर अपराध पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4) और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 66डी के तहत मामला दर्ज किया है।

आरोपितों की अब तक पहचान नहीं हो सकी है। विभिन्न खातों में भेजी गई रकम और शिकायतकर्ता को आए फोन काल के आधार पर आरोपितों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें।

Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

खेल समाचार • अखिल भारतीय

कांग्रेस ने 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव के लिए स्क्रीनिंग कमेटियों का किया गठन, किसे-कहां की मिली कमान?

खेल समाचार • अखिल भारतीय

लाल किला कार ब्लास्ट: जम्मू-कश्मीर और हरियाणा के मामले दिल्ली की NIA अदालत में ट्रांसफर, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की याचिका को दी मंजूरी

खेल समाचार • अखिल भारतीय

सनराइजर्स हैदराबाद आधी कीमत में छोड़ेगी धांसू खिलाड़ी? गुजरात टाइटंस इ साथ ट्रेड डील की पूरी संभावना

खेल समाचार • अखिल भारतीय

हैदराबाद में भारत-विरोधी समिट से देश को बदनाम करने की साजिश रची गई, भाजपा ने कांग्रेस पर लगाया आरोप

खेल समाचार • Mumbai

यहूदी ठिकानों की रेकी करने वाले युवक को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गुर्गे ने किया था भर्ती, जांच में बड़ा खुलासा

खेल समाचार • अखिल भारतीय

NDPS मामलों के लिए 449 विशेष अदालतों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र-राज्यों से मांगी नई स्टेटस रिपोर्ट

खेल समाचार • अखिल भारतीय

सूर्यकुमार यादव ने सिर्फ 29 गेंदों में काटा गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर दिया सलेक्टर्स को बड़ा मैसेज

खेल समाचार • अखिल भारतीय

वनडे सीरीज के बाद अब टेस्ट में न्यूजीलैंड से भिड़ेगी टीम इंडिया, जानें कब-कहां होंगे मुकाबले; फ्री में देख पाए

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल