बुधवार, 18 नवंबर 2026 02:11 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 14°C
देश अखिल भारतीय 11,454 व्यूज

एलन मस्क ने की स्टारशिप के हीट शील्ड की जांच, 2500 डिग्री तापमान झेलकर लौटा यान

DARSH NEWS डेस्क • 17 Nov 2026, 09:13 PM IST
एलन मस्क ने की स्टारशिप के हीट शील्ड की जांच, 2500 डिग्री तापमान झेलकर लौटा यान

स्पेसएक्स स्टारशिप ने 22. 5 घंटे की यात्रा में 14 पृथ्वी परिक्रमा पूरी की। एलन मस्क ने क्रेन से स्टारशिप के हीट शील्ड का निरीक्षण किया।

मेकाजिला ने वापसी पर स्टारशिप को हवा में सुरक्षित रूप से पकड़ा। जागरण न्यूज नेटवर्क, नई दिल्ली। पृथ्वी के 14 चक्कर लगाकर 27,000 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धरती पर वापसी! 2,500 फारेनहाइट तापमान और चारों तरफ आग की लपटें! 22.

5 घंटे के खतरनाक सफर के बाद जब स्पेसएक्स का विशाल स्टारशिप सुरक्षित स्टारबेस पहुंचा, तो स्पेसएक्स के सीईओ एलन मस्क क्रेन पर चढ़कर खुद 171 फीट के लंबे स्टारशिप की जांच की। मस्क की नजर खास तौर पर हीट शील्ड पर थी, जो स्टारशिप की सफलता और भविष्य की उड़ानों के लिए बेहद अहम है।

वह यह देखना चाहते थे कि अंतरिक्ष की कठिन परिस्थितियों को झेलने के बाद अंतरिक्षयान कितना सुरक्षित है। 14 नवंबर 2026 को स्पेसएक्स के स्टारशिप ने फ्लाइट 15 के तहत ऐतिहासिक मिशन पूरा किया। करीब 22.

5 घंटे की अंतरिक्ष यात्रा के दौरान इसने पृथ्वी के 14 चक्कर लगाए और 26 स्टारलिंक वी 3 सेटेलाइट्स को उनकी कक्षा में तैनात किया था। इस मिशन का सबसे शानदार नजारा तब देखने को मिला, जब स्टारशिप का ऊपरी हिस्सा वापस स्टारबेस पहुंचा। स्पेसएक्स के विशाल लांच टावर पर लगे दो विशालकाय मैकेनिकल आर्म्स, जिन्हें ‘मेकाजिला’ कहा जाता है, ने हवा में ही शिप 42 को लपक लिया था।

दरअसल स्टारशिप की सबसे अहम तकनीकों में से एक है इसका हीट शील्ड। इसकी बाहरी सतह पर सिरेमिक की हजारों टाइलें लगी हैं, जो वायुमंडल में दोबारा प्रवेश के दौरान उसके स्टेनलेस स्टील ढांचे की रक्षा करती हैं। जब अंतरिक्ष यान करीब 17,000 मील प्रति घंटा (27,000 किलोमीटर प्रति घंटा) की रफ्तार से अंतरिक्ष से लौटता है, तो उसकी सतह के आसपास बहुत अधिक गर्मी पैदा होती है।

तापमान हजारों डिग्री तक पहुंच सकता है, इसलिए अंतरिक्षयान की सुरक्षा के लिए ताप-रोधी कवच बेहद जरूरी है। ये टाइल्स सिर्फ सुरक्षा कवच नहीं, बल्कि स्टारशिप को बार-बार अंतरिक्ष में भेजने के स्पेसएक्स के सपने की बुनियाद हैं। देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें।

Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

देश • Mumbai

मुंबई एयरपोर्ट पर स्पाइसजेट की कोई फ्लाइट नहीं उड़ी, सैकड़ों यात्री फंसे; जमकर मचा बवाल

देश • अखिल भारतीय

कोलकाता में पुलिस ट्रेनिंग स्कूल में फंदे से लटका मिला कांस्टेबल का शव, घटनास्थल पर नहीं मिला कोई सुसाइड नोट

देश • अखिल भारतीय

बेंगलुरु में भीषण सड़क हादसा: घने कोहरे में कार पेड़ से टकराई, दो इंजीनियरिंग छात्राओं की मौत

देश • अखिल भारतीय

'पापा हम मर जाएंगे', बच्चे चिल्लाते रहे। महाराष्ट्र में पिता ने 5 और 7 साल के बेटों को नहर में फेंका

देश • अखिल भारतीय

टाटा संस की लिस्टिंग पर घमासान तेज, पूर्व ट्रस्टी डेरियस खंबाटा का वेणु श्रीनिवासन और विजय सिंह पर पलटवार

देश • अखिल भारतीय

NEET UG परीक्षा पैटर्न में बड़े बदलाव की तैयारी: साल में एक से अधिक बार एग्जाम, 12वीं के अंकों को मिले वेटेज

देश • अखिल भारतीय

निजी विश्वविद्यालयों के कामकाज और फंडिंग की जांच का मामला: सुप्रीम कोर्ट की नई तीन सदस्यीय पीठ गुरुवार को करेगी सुनवाई

देश • अखिल भारतीय

टैरिफ से H 1B वीजा तक बदले ट्रंप के सुर, पीएम मोदी को बताया दुनिया का ताकतवर नेता

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल