शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 05:12 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 21°C
राजनीति अखिल भारतीय 5,701 व्यूज

'अपने दिमाग की जांच कराएं', राहुल के फोन टैपिंग के आरोपों पर भाजपा का पलटवार

DARSH NEWS डेस्क • 13 Nov 2026, 04:05 PM IST
'अपने दिमाग की जांच कराएं', राहुल के फोन टैपिंग के आरोपों पर भाजपा का पलटवार

राहुल गांधी के फोन टैपिंग आरोपों पर भाजपा का पलटवार (फाइल फोटो- ) राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर फोन टैपिंग का आरोप लगाया। भाजपा ने राहुल के आरोपों को सिरे से खारिज किया। भाजपा ने राहुल गांधी को मानसिक जांच कराने की सलाह दी।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी द्वारा पीएम मोदी पर फोन टैपिंग कराए जाने के आरोप लगाए जाने के बाद भाजपा ने तीखा पलटवार किया है। भाजपा ने राहुल गांधी के इन दावों को सिरे से खारिज करते हुए उन पर तंज कसा और कहा कि राहुल गांधी अपने दिमाग की जांच कराएं।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पीएम मोदी को आमने-सामने सार्वजनिक बहस की चुनौती दी और कहा कि इससे यह साफ हो जाएगा कि कौन विदेशी ताकतों के नियंत्रण में है और कौन देश-विरोधी गतिविधियों में शामिल है। कांग्रेस द्वारा एक्स पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में राहुल ने कहा, "प्रधानमंत्री को इसकी जानकारी है क्योंकि उन्होंने मेरा फोन टैप करवा रखा है।

" राहुल गांधी ने एक्स पर एक और वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने PM मोदी पर स्क्रिप्ट के सहारे बोलने का आरोप लगाया और कहा, 'मंच आपका है, माहौल आपका है- फिर भी आपको स्क्रिप्ट की जरूरत पड़ गई। लगता है कि आप पर दबाव हावी हो गया है। ' कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर फोन टैप कराने का आरोप लगाया है।

इंस्टाग्राम पर एक यूजर के सवाल का जवाब देते हुए राहुल गांधी ने अपने फोन की ओर इशारा किया और कहा कि सारे सबूत इसी में हैं। उन्हें पता है कि प्रधानमंत्री मोदी के पास उनके बारे में जानकारी कैसे पहुंचती है, क्योंकि उनका फोन टैप किया जाता है। कांग्रेस द्वारा एक्स पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में राहुल ने कहा, "प्रधानमंत्री को इसकी जानकारी है क्योंकि उन्होंने मेरा फोन टैप करवा रखा है।

" वहीं राहुल गांधी के आरोपों पर भाजपा ने पलटवार करते हुए करारा जवाब दिया। केरल भाजपा अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर ने फोन टैपिंग के दावे को खारिज करते हुए कहा, 'राहुल गांधी से मैं पूरे सम्मान के साथ बस इतना ही कह सकता हूं कि उन्हें अपना मानसिक परीक्षण करवाना चाहिए। कोई भी उनके फोन को टैप करने की जहमत नहीं उठा रहा है।

किसी को भी उनके फोन को टैप करने में दिलचस्पी नहीं है। अगर किसी को दिलचस्पी है भी, तो सिर्फ यह समझने में कि उनका दिमाग दिन-प्रतिदिन झूठ पर ही क्यों चलता है। ' भाजपा ने इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी के साथ बहस करने की राहुल की मांग को खारिज कर दिया था।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

राजनीति • अखिल भारतीय

व्यापार युद्ध जीत चुका चीन क्या अब AI की जंग भी जीतेगा? जानिए इस प्रतिस्पर्धा में कैसे फिट बैठते हैं एनवीडिया और हुआंग

राजनीति • अखिल भारतीय

'हंगामा क्यों है बरपा। ', पीएम मोदी की तारीफ के बाद मचे सियासी बवाल पर बोले सैम पित्रोदा

राजनीति • अखिल भारतीय

'मेरी मां को सच बताने का पूरा अधिकार', सोनिया गांधी के समर्थन में उतरी प्रियंका ने BJP-RSS को घेरा

राजनीति • अखिल भारतीय

बंगाल में काली पूजा की प्रतिमा विसर्जन के दौरान भाजपा नेता की पीट-पीटकर हत्या, दो गिरफ्तार

राजनीति • अखिल भारतीय

सोनिया गांधी के संस्मरण पर फिल्म बनाएंगे जग्गा रेड्डी, 2028 में होगी रिलीज

राजनीति • अखिल भारतीय

4 राज्यों की मसौदा मतदाता सूची जारी: असम, केरल, तमिलनाडु और मणिपुर में पुरुष से ज्यादा महिला वोटर

राजनीति • अखिल भारतीय

'लाओ मिठाई खिलाओ। ', जब पीएम मोदी के गले पड़ीं महिला पत्रकार, प्रधानमंत्री ने सुनाया 25 साल पुराना किस्सा

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल