एनवीडिया के सीईओ जेनसेन हुआंग के इस्तीफे और चीनी जासूसी विवाद ने अमेरिका-चीन के बीच एआई वर्चस्व की लड़ाई को भू-राजनीतिक संघर्ष में बदल दिया है। अमेरिका-चीन AI दौड़ में एनवीडिया और हुआंग की भूमिका पर सवाल एनवीडिया सीईओ जेन्सेन हुआंग ने चीनी जासूसी विवाद के बीच इस्तीफा दिया।
अमेरिका-चीन एआई वर्चस्व की लड़ाई अब भू-राजनीतिक संघर्ष में बदल चुकी है। चीन उन्नत चिप प्रतिबंधों को दरकिनार करने के नए तरीके खोज रहा है। डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली।
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की दुनिया में वर्चस्व कायम करने की लड़ाई अब केवल तकनीक तक सीमित नहीं रही, बल्कि यह अमेरिका और चीन के बीच एक बड़े भू-राजनीतिक संघर्ष में बदल चुकी है। दुनिया की सबसे बड़ी महंगी चिप कंपनी एनवीडिया के सीईओ जेनसेन हुआंग के इस्तीफे और चीनी जासूसी विवाद ने इस वैश्विक प्रतिस्पर्धा को हवा दे दी है।
अब सवाल यह उठ रहा है कि जिस तरह चीन ने वैश्विक व्यापार में अपना दबदबा बनाया है, क्या चीन अब AI वॉर में भी अमेरिका को पछाड़ने की स्थिति में आ गया है? क्या चीन ने ट्रेड वॉर (व्यापार युद्ध) जीत लिया है? 2026 लगातार दूसरा ऐसा साल बनने जा रहा है जब चीन का ट्रेड सरप्लस 1 ट्रिलियन डॉलर के ऐतिहासिक आंकड़े को पार करेगा।
आज का चीन दशकों पुराना सस्ता कारखाना नहीं रहा, बल्कि वह अत्यधुनिक तकनीकों और विनिर्माण को नियंत्रित कर रहा है, जिससे कई क्षेत्रों में अमेरिका और यूरोप की दिग्गज कंपनियां पिछड़ती दिख रही हैं। कार्नेगी चाइना और लोवी इंस्टीट्यूट की रिपोर्टों AI के कुशल कार्यबल के मामले में चीन अमेरिका के बेहद करीब पहुंच गया है।
जनवरी 2025 में चीन के ओपन सोर्स रीजनिंग मॉडल डीपसीक-R1 ने दुनिया को चौंकाते हुए चीन को शीर्ष अमेरिकी AI डेवलपर्स के समकक्ष ला खड़ा किया था। हालांकि मानव संसाधन को छोड़कर AI के प्रमुख क्षेत्रों में अमेरिका की बढ़त अभी भी बरकरार है। चीन की सबसे बड़ी कमजोरी अत्याधुनिक AI चिप्स और GPU की उपलब्धता है।
व्यापार आंकड़ों के विश्लेषण से संकेत मिलते हैं कि चीन अब भी GPU और उससे जुड़े उत्पादों के आयात पर निर्भर है। यहीं एनवीडिया की भूमिका सबसे अहम हो जाती है। अमेरिका के कई रणनीतिक विश्लेषक जेनसेन हुआंग को संदेह की नजर से देखते रहे हैं, क्योंकि उन्होंने चीन को चिप्स बेचने पर लगे प्रतिबंधों में ढील देने की वकालत की थी।
हालिया विवाहेतर संबंधों और एलिस हुआंग के कथित चीनी जासूस होने के आरोपों के बीच गुरुवार को जेनसेन हुआंग ने CEO पद से इस्तीफा दे दिया। हालांकि, चीन ने इस विवाद को तवज्जो न देते हुए जासूसी के आरोपों को खारिज कर दिया है। ।
पाठक प्रतिक्रियाएं