मंगलवार, 10 नवंबर 2026 11:08 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 25°C
मनोरंजन अखिल भारतीय 5,160 व्यूज

पटरी पर लौटी Govinda की शादीशुदा जिंदगी, पत्नी सुनीता आहूजा डंके की चोट पर बोलीं- हमें कोई अलग नहीं कर सकता

DARSH NEWS डेस्क • 10 Nov 2026, 09:31 AM IST
पटरी पर लौटी Govinda की शादीशुदा जिंदगी, पत्नी सुनीता आहूजा डंके की चोट पर बोलीं- हमें कोई अलग नहीं कर सकता

अभिनेता गोविंदी की पत्नी सुनीता आहूजा ने अपनी शादी को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। सुनीता आहूजा और गोविंदा (फोटो क्रेडिट- एक्स) गोविंदा और सुनीता ने साल 1987 में की थी शादी को-स्टार एक्ट्रेस संग जुड़ा गोविंदा का नाम एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा (Sunita Ahuja) पिछले काफी समय से अपने रिश्तों को लेकर खबरों में बने हुए हैं।

सुनीता कई बार गोविंदा पर उनकी अगली फिल्म रूपा की अभिनेत्री कोमल रानी स्वर्णकार के साथ रिलेशनशिप का आरोप लगा चुकी हैं। दोनों के बीच बातें तलाक तक भी पहुंच गई थी, लेकिन फिर सुनीता ने तलाक की याचिका वापस ले ली। अब सुनीता का रवैया एक बार फिर गोविंदा (Govinda) को लेकर नर्म होता दिख रहा है।

उन्होंने हाल ही में एक इंटरव्यू में गोविंदा को लेकर खुलकर बात की है। आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या-क्या कहा है। बीते दिनों से गोविंदा और सुनीता आहूजा की शादीशुदा जिंदगी में कलह की खबरें लगातार सामने आती रही हैं।

एक वक्त तो ऐसा लगा कि इनकी शादी वाकई टूट जाएगी। लेकिन फिलहाल सुनीता का जो बयान सामने आया है, उसने अलगाव की अफवाहों को पूरी तरह खारिज कर दिया है। सुनीता आहूजा ने कहा- वो मेरा बचपन का प्यार है।

मैं 15 साल की थी। वो बोलता है कि मैं गाली-गलौज करती हूं। यार, कौन नहीं करता।

अब मैं उसके सामने अभी अगर औपचारिकता करते हुए चीची–चीचीकरते हुए रहूं तो फिर मजा नहीं आता। मैं जिंदगी में ऐसे नहीं रह सकती हूं भाई, मुझे तो घुटन होने लगेगी। मैं हंसती-खेलती रहने वाली हूं।

सुनीता ने दोबारा परिवार को साथ आने के सवाल पर कहा- अब 40 साल की शादी है, तो आगे क्यों नहीं रहेगी। अभी मेरा भी ध्यान काम में लगा हुआ है। हालांकि, अलग तो हमें इस दुनिया में हमें कभी कोई नहीं कर सकता है।

आगे मैंने ईश्वर पर छोड़ा हुआ है। उनको जो मेरे लिए सही लगेगा, वो वही करेंगे। हाल ही में गोविंदा और सुनीता आहूजा को लंबे समय बाद एक साथ स्पॉट किया गया है।

इंडस्ट्री के एक दीवाली सेलिब्रेशन पार्टी में ये कपल अपने बच्चों के साथ नजर आया है। इससे पहले ओटीटी रियलिटी शो लॉक अप सीजन 2 में गोविंदा अपनी वाइफ सुनीता को सपोर्ट करने पहुंचे थे, जिसमें वह बतौर कंटेस्टेंट मौजूद रहीं। देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें।

Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

मनोरंजन • अखिल भारतीय

Ramayana के बाद भी बॉक्स ऑफिस के 'राजा' बनेंगे Ranbir Kapoor, लिस्ट में शामिल 4 बड़ी अपकमिंग मूवीज

मनोरंजन • अखिल भारतीय

भैया दूज पर ये भोजपुरी गीत गाकर बहनें मांगती हैं दुआ, Alka Yagnik की आवाज में हुआ हिट; बिहार-यूपी में बना नंबर 1

मनोरंजन • अखिल भारतीय

Ranbir Kapoor ने निभाया राम का किरदार, गर्व से चौड़ा हुआ ससुर महेश भट्ट का सीना, बोले- 'मेरे पास राम हैं'

मनोरंजन • अखिल भारतीय

Shah Rukh Khan की 'ओम शांति ओम 2' पर आया बड़ा अपडेट, 300 करोड़ की होगी ओपनिंग? लेखक ने बताई पूरी बात

मनोरंजन • अखिल भारतीय

कौन हैं Pawan Kalyan की तीसरी पत्नी अन्ना कोनिडेला? फिल्म के सेट पर हुई थी पहली मुलाकात; कैसे शुरू हुई लव स्टोरी

मनोरंजन • अखिल भारतीय

'हममें से कोई रामायण से बड़ा नहीं। ' सुपरस्टार होकर भी विलेन क्यों बने Yash? एक्टर ने दिया जवाब

मनोरंजन • अखिल भारतीय

राजस्थानी लोकगीत नहीं ठुमरी पर बना Salman Khan का वो गाना, रेखा भारद्वाज ने दी थी आवाज; इंटरनेट पर मचा रहा धूम

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल