मंगलवार, 10 नवंबर 2026 09:40 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 21°C
मनोरंजन अखिल भारतीय 17,725 व्यूज

कौन हैं Pawan Kalyan की तीसरी पत्नी अन्ना कोनिडेला? फिल्म के सेट पर हुई थी पहली मुलाकात; कैसे शुरू हुई लव स्टोरी

DARSH NEWS डेस्क • 10 Nov 2026, 08:05 AM IST
कौन हैं Pawan Kalyan की तीसरी पत्नी अन्ना कोनिडेला? फिल्म के सेट पर हुई थी पहली मुलाकात; कैसे शुरू हुई लव स्टोरी

तेलुगु अभिनेता और आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण अपनी रूसी पत्नी अन्ना कोनिडेला से 12 साल बाद अलग हो रहे हैं। पवन कल्याण ने लिया पत्नी से अलग होने का फैसला पवन कल्याण और अन्ना कोनिडेला ने अलग होने का फैसला किया एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। तेलुगु अभिनेता और आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण (Pawan Kalyan) अपनी रूसी पत्नी अन्ना कोनिडेला से अलग हो रहे हैं।

दोनों ने 12 साल पुरानी शादी खत्म करने का फैसला लिया है। बता दें कि अन्ना, कल्याण की तीसरी पत्नी हैं। उनकी पार्टी, जन सेना राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की एक सहयोगी है।

सोमवार देर रात पवन कल्याण कोनिडेला और अन्ना कोनिडेला ने एक ज्वाइंट स्टेटमेंट में कहा,'अपने जीवन का एक बड़ा हिस्सा एक साथ बिताने के बाद, हमने आपसी समझ और सम्मान के साथ अलग होने का फैसला किया है। भले ही हमारी शादी खत्म हो गई है, लेकिन हम अच्छे दोस्त बने रहेंगे और अपने प्यारे बच्चों के लिए समर्पित माता-पिता बने रहेंगे।

' 'बच्चों की खुशी और भलाई हमेशा हमारी प्राथमिकता रहेगी। जीवन के इस बदलाव के दौर में, हम आपसे समझदारी, दया और हमारी प्राइवेसी के प्रति सम्मान की उम्मीद करते हैं। हम उन सभी लोगों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं जो इस सफर में हमारे साथ खड़े रहे।

' इस बयान में ये वजह नहीं बताई गई है कि दोनों के अलग होने की क्या वजह है। इसमें तलाक की प्रक्रिया या बच्चों की कस्टडी को लेकर कोई बात कही गई है। पवन कल्याण ने इससे पहले 1997 में नंदिनी से शादी की थी।

बाद में अभिनेत्री-मॉडल रेणु देसाई से भी शादी की थी, लेकिन ये दोनों शादियां ज्यादा लंबी नहीं चलीं। कल्याण और रूस की नागरिक अन्ना ने 2013 में शादी की थी। उनके दो बच्चे हैं एक बेटी और एक बेटा।

इस अलगाव के साथ ही कल्याण की तीसरी शादी भी खत्म हो गई है। इससे पहले 1997 में उन्होंने नंदिनी से शादी की थी, लेकिन 1999 में दोनों अलग हो गए। इसके बाद 2009 में उन्होंने अभिनेत्री रेणु देसाई से शादी की, जिनसे उनके दो बच्चे हैं।

2012 में तलाक के साथ उनकी यह शादी भी खत्म हो गई। अन्ना और पवन कल्याण की मुलाकात 2011 में तेलुगु फिल्म तीन मार की शूटिंग के दौरान हुई थी। अन्ना ने भी इस फिल्म में एक छोटा सा रोल किया था।

यहीं से दोनों की जान-पहचान बढ़ी और बाद में रिश्ता शुरू हुआ। इसके बाद दोनों ने शादी कर ली। देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें।

Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

मनोरंजन • अखिल भारतीय

Shah Rukh Khan की 'ओम शांति ओम 2' पर आया बड़ा अपडेट, 300 करोड़ की होगी ओपनिंग? लेखक ने बताई पूरी बात

मनोरंजन • अखिल भारतीय

'हममें से कोई रामायण से बड़ा नहीं। ' सुपरस्टार होकर भी विलेन क्यों बने Yash? एक्टर ने दिया जवाब

मनोरंजन • अखिल भारतीय

राजस्थानी लोकगीत नहीं ठुमरी पर बना Salman Khan का वो गाना, रेखा भारद्वाज ने दी थी आवाज; इंटरनेट पर मचा रहा धूम

मनोरंजन • अखिल भारतीय

टीवी एंकर राबिया अहसान की बेडरूम में हत्या, हिरासत में पति बोला- गलती से चल गई गोली।

मनोरंजन • अखिल भारतीय

"कपड़े बदलते हुए हिडन कैमरा में बना लिया एक्ट्रेस का पूरा वीडियो। " हसीना ने फिर ऐसे लिया बदला

मनोरंजन • अखिल भारतीय

52 साल पहले Dara Singh ने निभाया था कृष्ण 'भगत' का किरदार, 'धन्ना जट्ट' बनकर दिखाई थी गोवर्धन की महिमा

मनोरंजन • अखिल भारतीय

सोशल मीडिया की चकाचौंध से दूर सितारों का जश्न, अगस्त्य नंदा, टिस्का और अदा शर्मा कैसे मनाते हैं 'सिंपल दीवाली'

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल