मंगलवार, 10 नवंबर 2026 10:25 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 23°C
मनोरंजन अखिल भारतीय 2,048 व्यूज

Shah Rukh Khan की 'ओम शांति ओम 2' पर आया बड़ा अपडेट, 300 करोड़ की होगी ओपनिंग? लेखक ने बताई पूरी बात

DARSH NEWS डेस्क • 10 Nov 2026, 09:02 AM IST
Shah Rukh Khan की 'ओम शांति ओम 2' पर आया बड़ा अपडेट, 300 करोड़ की होगी ओपनिंग? लेखक ने बताई पूरी बात

लेखक मयूर पुरी ने 'ओम शांति ओम 2' की संभावना पर बात की है। उन्होंने इसे शाहरुख और फराह के लिए 300 करोड़ का फायदेमंद प्रोजेक्ट बताया। लेखक मयूर पुरी ने 'ओम शांति ओम 2' पर बात की सीक्वल 300 करोड़ रुपये की ओपनिंग कर सकता है मयूर पुरी ने इसे दादी की रेसिपी जैसा बताया एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली।

शाह रुख खान (Shah Rukh Khan) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की फिल्म 'ओम शांति ओम' (Om Shanti Om) 9 नवंबर, 2007 को रिलीज हुई थी। मूवी को 19 साल पूरे कर चुके हैं। भारतीय सिनेमा की सबसे यादगार फिल्मों में से एक है।

फिल्म के 19 साल पूरे होने के साथ ही, इसके सीक्वल को लेकर फैंस के बीच चर्चा और उत्सुकता और भी बढ़ गई है। हालांकि निर्देशक फराह खान ने अभी तक 'ओम शांति ओम 2' को लेकर कोई घोषणा नहीं की है, लेकिन फिल्म के लेखक मयूर पुरी ने हाल ही में कहानी को आगे बढ़ाने की संभावना पर बात की है।

ज़ूम के साथ बातचीत में, मयूर पुरी ने कहा कि 'ओम शांति ओम 2' शाह रुख, फराह और मेकर्स के लिए एक फायदेमंद प्रोजेक्ट हो सकता है, लेकिन वे खुद ऐसा करने से डरेंगे। मयूर ने कहा,'अगर 'ओम शांति ओम' का सीक्वल बनता है, तो आप बाकी 100 करोड़ रुपये के रिकॉर्ड्स को भूल जाइए।

यह 300 करोड़ रुपये की फिल्म बनेगी और इसकी ओपनिंग भी शानदार होगी। बिजनेस के नजरिए से, शाह रुख खान का इसे बनाना और फराह खान का इसे डायरेक्ट करना पूरी तरह से सही फैसला होगा। लेकिन मैं ऐसा करने से बहुत डरूंगा।

' मयूर पुरी ने बताया कि यह फिल्म दोबारा नहीं बन सकती। उन्होंने इसकी तुलना दादी-नानी की बनाई खास रेसिपी से की। उन्होंने कहा,'हमारी याद में ऑर्गेनिकली कुछ चीजें बन जाती हैं।

नानी के हाथ की पंजीरी जो बनती थी, वो मेरी नानी नाप के तो नहीं बनाती थी। मुट्ठी भर के आटा डालती थी फिर उसमें घी और चीनी हाथ से डालती थी। वो पंजीरी फैंटास्टिक बनती थी।

अगर वही चीज किसी फाइव-स्टार होटल के शेफ को रेसिपी दे दो और वो वही फॉलो करे तो भी नहीं बन पाएगी। ओम शांति ओम वही पंजीरी है जो मेरी नानी बनाती थी मुझे नहीं लगता दोबारा बन सकती है। ' मयूर ने यह भी कहा कि ओम शांति ओम का सीक्वल ओरिजिनल के बहुत करीब होगा और फिल्ममेकर निश्चित रूप से एक एंटरटेनिंग फिल्म बनाएंगे।

हालांकि, उनकी ऑडियंस से एक रिक्वेस्ट है कि अगर कभी इसका सीक्वल बनता है तो इसकी तुलना इसके सीक्वल से न करें। मयूर पुरी ने कहा कि आपको ओम शांति ओम वर्ल्ड का एक्सटेंशन मिल जाएगा। शोले दोबारा नहीं बन सकती।

इतिहास गवाह है कि दोबारा वो चीज नहीं बन सकती। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

मनोरंजन • अखिल भारतीय

पटरी पर लौटी Govinda की शादीशुदा जिंदगी, पत्नी सुनीता आहूजा डंके की चोट पर बोलीं- हमें कोई अलग नहीं कर सकता

मनोरंजन • अखिल भारतीय

भैया दूज पर ये भोजपुरी गीत गाकर बहनें मांगती हैं दुआ, Alka Yagnik की आवाज में हुआ हिट; बिहार-यूपी में बना नंबर 1

मनोरंजन • अखिल भारतीय

Ranbir Kapoor ने निभाया राम का किरदार, गर्व से चौड़ा हुआ ससुर महेश भट्ट का सीना, बोले- 'मेरे पास राम हैं'

मनोरंजन • अखिल भारतीय

कौन हैं Pawan Kalyan की तीसरी पत्नी अन्ना कोनिडेला? फिल्म के सेट पर हुई थी पहली मुलाकात; कैसे शुरू हुई लव स्टोरी

मनोरंजन • अखिल भारतीय

'हममें से कोई रामायण से बड़ा नहीं। ' सुपरस्टार होकर भी विलेन क्यों बने Yash? एक्टर ने दिया जवाब

मनोरंजन • अखिल भारतीय

राजस्थानी लोकगीत नहीं ठुमरी पर बना Salman Khan का वो गाना, रेखा भारद्वाज ने दी थी आवाज; इंटरनेट पर मचा रहा धूम

मनोरंजन • अखिल भारतीय

टीवी एंकर राबिया अहसान की बेडरूम में हत्या, हिरासत में पति बोला- गलती से चल गई गोली।

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल