मंगलवार, 10 नवंबर 2026 11:06 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 24°C
मनोरंजन अखिल भारतीय 4,382 व्यूज

Ranbir Kapoor ने निभाया राम का किरदार, गर्व से चौड़ा हुआ ससुर महेश भट्ट का सीना, बोले- 'मेरे पास राम हैं'

DARSH NEWS डेस्क • 10 Nov 2026, 09:55 AM IST
Ranbir Kapoor ने निभाया राम का किरदार, गर्व से चौड़ा हुआ ससुर महेश भट्ट का सीना, बोले- 'मेरे पास राम हैं'

महेश भट्ट को कैसी लगी दामाद रणबीर की फिल्म महेश भट्ट ने रणबीर कपूर के राम अवतार की तारीफ की सोनी राजदान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की प्रतिक्रिया एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor), यश (Yash) और साई पल्लवी स्टारर 'रामायण' (Ramayana) बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर रही है।

अब इस मूवी को महेश भट्ट के तौर पर एक और प्रशंसक मिल गया है। फिल्म निर्माता महेश भट्ट जिन्हें हर चीज पर अपनी बेबाक राय रखने के लिए जाना जाता है ने हाल ही में 'रामायण' का रिव्यू किया। उन्हें भगवान राम के रूप में अपने दामाद रणबीर कपूर का काम बहुत पसंद आया।

महेश भट्ट की पत्नी और आलिया की मां सोनी राजदान ने अपनी हालिया इंस्टाग्राम स्टोरी में नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी इस फिल्म पर अपने पति की प्रतिक्रिया शेयर की। उन्होंने दीवाली पार्टी से रणबीर और महेश भट्ट की एक तस्वीर शेयर की और बताया कि महेश भट्ट को अपने दामाद पर बहुत गर्व है।

सोनी राजदान ने जो स्टोरी शेयर की है उसमें दोनों काले कपड़े पहने नजर आ रहे हैं। उन्होंने इसके कैप्शन में लिखा,'मेरे पास राम हैं। उन्होंने गर्व से कहा, 'जय श्री राम'।

' उनके कैप्शन से साफ पता चलता है कि महेश भट्ट, रणबीर कपूर की परफॉरमेंस के कायल हो गए हैं। इससे पहले, 'वैरायटी इंडिया' को दिए एक इंटरव्यू में महेश भट्ट ने बताया था कि बड़े पर्दे पर 'रामायण' देखते हुए वे भावुक हो गए थे। महेश भट्ट ने कहा, 'इंटरवल से ठीक पहले, राम को 14 साल के वनवास पर भेज दिया गया।

मेरा गला रुंध गया। मैंने रोने से खुद को रोकने की बहुत कोशिश की। मैं कुछ युवा फिल्म निर्माताओं और लेखकों के साथ फिल्म देखने गया था।

हॉल में मौजूद लोगों को पता था कि वे रणबीर कपूर के ससुर के साथ बैठे हैं। जब लाइटें जलीं, तो मैंने अपने आंसू छिपाने की कोशिश की। लेकिन मैं छिपा नहीं पाया।

और न ही मैं कुछ ज्यादा कह सका। शानदार अनुभव इंसान को खामोश कर देते हैं। ' रणबीर के अभिनय के बारे में बात करते हुए, महेश भट्ट ने कहा कि उन्हें लगा कि रणबीर कपूर ने अपने भीतर के ईश्वर को छू लिया है।

स्क्रीनिंग के दौरान 'रामायण' देखते हुए निर्देशक अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख पाए। देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।

।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

मनोरंजन • अखिल भारतीय

Ramayana के बाद भी बॉक्स ऑफिस के 'राजा' बनेंगे Ranbir Kapoor, लिस्ट में शामिल 4 बड़ी अपकमिंग मूवीज

मनोरंजन • अखिल भारतीय

पटरी पर लौटी Govinda की शादीशुदा जिंदगी, पत्नी सुनीता आहूजा डंके की चोट पर बोलीं- हमें कोई अलग नहीं कर सकता

मनोरंजन • अखिल भारतीय

भैया दूज पर ये भोजपुरी गीत गाकर बहनें मांगती हैं दुआ, Alka Yagnik की आवाज में हुआ हिट; बिहार-यूपी में बना नंबर 1

मनोरंजन • अखिल भारतीय

Shah Rukh Khan की 'ओम शांति ओम 2' पर आया बड़ा अपडेट, 300 करोड़ की होगी ओपनिंग? लेखक ने बताई पूरी बात

मनोरंजन • अखिल भारतीय

कौन हैं Pawan Kalyan की तीसरी पत्नी अन्ना कोनिडेला? फिल्म के सेट पर हुई थी पहली मुलाकात; कैसे शुरू हुई लव स्टोरी

मनोरंजन • अखिल भारतीय

'हममें से कोई रामायण से बड़ा नहीं। ' सुपरस्टार होकर भी विलेन क्यों बने Yash? एक्टर ने दिया जवाब

मनोरंजन • अखिल भारतीय

राजस्थानी लोकगीत नहीं ठुमरी पर बना Salman Khan का वो गाना, रेखा भारद्वाज ने दी थी आवाज; इंटरनेट पर मचा रहा धूम

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल