मंगलवार, 10 नवंबर 2026 11:23 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 25°C
मनोरंजन अखिल भारतीय 6,327 व्यूज

Ramayana के बाद भी बॉक्स ऑफिस के 'राजा' बनेंगे Ranbir Kapoor, लिस्ट में शामिल 4 बड़ी अपकमिंग मूवीज

DARSH NEWS डेस्क • 10 Nov 2026, 10:15 AM IST
Ramayana के बाद भी बॉक्स ऑफिस के 'राजा' बनेंगे Ranbir Kapoor, लिस्ट में शामिल 4 बड़ी अपकमिंग मूवीज

फिल्म रामायणम् के बाद आने वाले समय में हिंदी सिनेमा के अभिनेता रणबीर कपूर 4 बड़ी फिल्मों में नजर आएंगे। रणबीर कपूर की अगली फिल्में (फोटो क्रेडिट- जागरण) रामायणम् की सफलता को लेकर चर्चा में रणबीर आने वाले समय में इन 4 मूवीज में आएंगे नजर बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है रामायणम् पार्ट-1 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली।

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर का नाम इस वक्त रामायणम् को लेकर चर्चा में बना हुआ है। पौराणिक फिल्म में जिस तरह से रणबीर ने भगवान श्रीराम का किरदार निभाया है, उसकी प्रशंसा हर कोई कर रहा है। बॉक्स ऑफिस पर फिलहाल रामायणम् पार्ट-1 (Ramayana Part-1) धमाल मचाती हुई नजर आ रही है।

इसके बीच रणबीर कपूर की अपकमिंग मूवीज की चर्चा भी तेज हो गई हैं। ऐसे में हम आपको बताने जा रहे हैं कि उनकी आने वाली 4 बड़ी फिल्मों कौन सी हैं, जिनके जरिए वह बॉक्स ऑफिस पर राज करते दिखेंगे। रामायणम् के बाद अभिनेता रणबीर कपूर बड़े पर्दे पर फिल्म लव एंड वॉर के जरिए वापसी करेंगे।

निर्देशक संजय लीला भंसाली की इस मूवी से रणबीर का धांसू फर्स्ट लुक पहले ही सामने आ चुका है, जिसे फैंस ने काफी पसंद किया है। बात की जाए लव एंड वॉर की रिलीज डेट के बारे में तो ये मूवी नए साल में 21 जनवरी 2027 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। फिल्म में रणबीर कपूर के अलावा आलिया भट्ट और विक्की कौशल भी लीड रोल में मौजूद हैं।

लिस्ट में अगला नाम रामायणम् पार्ट-2 का है, जिसकी रिलीज का एलान हाल ही में रामायणम् की रिलीज के दिन पर हुआ है। वैसे तो निर्माता नमित मल्होत्रा की ये माइथोलॉजिकल फिल्म अगले साल दीवाली पर आने वाली थी, लेकिन अब रामायणम् पार्ट-2 को आगे बढ़ाया गया है और ये मूवी 2028 में दीवाली के मौके पर बड़े पर्दे पर पेश की जाएगी।

निर्देशक अयान मुखर्जी की ब्रह्मास्त्र फ्रेंचाइजी की शुरुआत साल 2022 में हुई थी। पहले पार्ट की सफलता के बाद फैंस पिछले 4 साल से ब्रह्मास्त्र पार्ट-2 का इंतजार कर रहे हैं। खबर है कि अगले साल अप्रैल 2027 में इसका प्रोडक्शन का काम शुरू होगा और 2028 की शुरुआत में इसे थिएटर्स में रिलीज किया जा सकता है।

2023 में अभिनेता रणबीर कपूर के करियर की सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म एनिमल आई थी और उसी दौरान इसके पार्ट-2 एनिमल पार्क की रिलीज का भी एलान किया गया था, जिसमें बताया गया कि निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा की एनिमल 2 साल 2027 में रिलीज की जाएगी। हालांकि, बाद में इसके बदलाव किया गया है और अब एनिमल पार्क 2 को 2028 तक आगे बढ़ा दिया गया है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

मनोरंजन • अखिल भारतीय

पटरी पर लौटी Govinda की शादीशुदा जिंदगी, पत्नी सुनीता आहूजा डंके की चोट पर बोलीं- हमें कोई अलग नहीं कर सकता

मनोरंजन • अखिल भारतीय

भैया दूज पर ये भोजपुरी गीत गाकर बहनें मांगती हैं दुआ, Alka Yagnik की आवाज में हुआ हिट; बिहार-यूपी में बना नंबर 1

मनोरंजन • अखिल भारतीय

Ranbir Kapoor ने निभाया राम का किरदार, गर्व से चौड़ा हुआ ससुर महेश भट्ट का सीना, बोले- 'मेरे पास राम हैं'

मनोरंजन • अखिल भारतीय

Shah Rukh Khan की 'ओम शांति ओम 2' पर आया बड़ा अपडेट, 300 करोड़ की होगी ओपनिंग? लेखक ने बताई पूरी बात

मनोरंजन • अखिल भारतीय

कौन हैं Pawan Kalyan की तीसरी पत्नी अन्ना कोनिडेला? फिल्म के सेट पर हुई थी पहली मुलाकात; कैसे शुरू हुई लव स्टोरी

मनोरंजन • अखिल भारतीय

'हममें से कोई रामायण से बड़ा नहीं। ' सुपरस्टार होकर भी विलेन क्यों बने Yash? एक्टर ने दिया जवाब

मनोरंजन • अखिल भारतीय

राजस्थानी लोकगीत नहीं ठुमरी पर बना Salman Khan का वो गाना, रेखा भारद्वाज ने दी थी आवाज; इंटरनेट पर मचा रहा धूम

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल