भाई दूज से पहले छाया अल्का याग्निक का भोजपुरी गीत/ फोटो- इंस्टाग्राम अल्का याग्निक की आवाज में सुपरहिट हुआ था गीत भाई-बहन के रिश्ते पर बना ये खूबसूरत गाना भैया दूज के मौके पर यूपी-बिहार में गुनगुनाते हैं लोग एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। फेस्टिवल कोई भी हो, लेकिन वह कभी भी गीत-संगीत के बिना पूरा नहीं होता।
दीवाली हो या फिर होली, हर फंक्शन के लिए कोई न कोई गाना जरूर बना है। दीवाली खत्म होने के बाद अब भाई दूज आ रहा है। 11 नवंबर को भाई-बहनों का ये त्यौहार पूरे देशभर में मनाया जाएगा।
वैसे तो भाई-बहन के रिश्ते पर कई गाने बने हैं, लेकिन भैया दूज आने से पहले इस वक्त अल्का याग्निक (Alka Yagnik) की आवाज में एक ऐसा भोजपुरी गाना वायरल हो रहा है, जिसे बिहार और यूपी में खूब प्यार मिला था। आज 42 साल बीत जाने के बाद भी ये पारंपरिक गीत बहनें अपने भाई की सलामती के लिए गुनगुना रही हैं।
भैया दूज से पहले अल्का याग्निक (Alka Yagnik Songs) की आवाज में गाया जो गीत इंटरनेट पर खूब ट्रेंड हो रहा है, वह साल 1984 में रिलीज हुआ था। गाने के लिरिक्स है 'रतन भैया के लाली घोड़ी से (Ratan Bhaiyake Lali Ghodi)। ' ये गीत 42 साल पहले रिलीज हुई फिल्म 'भैया दूज' में फिल्माया गया था।
हालांकि, 'रतन भैया के लाली घोड़ी' एक प्रसिद्ध पारंपरिक भोजपुरी गीत है। जिसे बिहार और पूर्वांचल उत्तर प्रदेश में भैया दूज के दिन बहनें अपने भाई की लंबी उम्र के लिए प्रार्थना करते हुए गुनगुनाती है। भैया दूज के इस स्पेशल गीत पर अब तक कई रील्स बन चुकी हैं।
साल 1984 में रिलीज हुए भोजपुरी भैया दूज स्पेशल इस गीत को जहां अल्का याग्निक ने अपनी मधुर आवाज में गाया, तो वहीं इसका म्यूजिक चित्रगुप्त ने कंपोज किया था और लिरिक्स लक्ष्मण शाहबादी ने लिखा था। मूवी में ये गीत सुजीत कुमार और पद्मा खन्ना पर फिल्माया गया था। भैया दूज में सुजीत कुमार और पद्मा खन्ना ने भाई बहन का किरदार निभाया था।
उनके अलावा मूवी में राकेश पांडे, गौरी खुराना, श्री गोपालस पैनताल मुख्य भूमिका में नजर आए थे। भोजपुरी फिल्म भैया दूज के लिए सिर्फ अल्का याग्निक ने ही नहीं, बल्कि आशा भोसले (Asha Bhosle Songs) और उदित नारायण ने भी कुछ गाने गाए थे। देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें।
Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं। ।
पाठक प्रतिक्रियाएं