अभिनेता मुकेश खन्ना ने नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' में सीता को फाइटर के रूप में दिखाने पर कड़ी आपत्ति जताई है। मुकेश खन्ना ने 'रामायण' में सीता को फाइटर दिखाने पर आपत्ति जताई। उन्होंने निर्माताओं पर वाल्मीकि रामायण बदलने का आरोप लगाया।
'आदिपुरुष' का उदाहरण देकर मेकर्स को चेतावनी दी। एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 'शक्तिमान' (Shaktimaan) और 'महाभारत' (Mahabharat) जैसे टीवी सीरियलों में यादगार किरदार निभाने वाले अभिनेता मुकेश खन्ना (Mukesh Khanna) को बेबाक राय रखने के लिए जाना जाता है।
हाल ही में एक्टर ने नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' की कड़ी आलोचना की है। फिल्म निर्माताओं के रचनात्मक फैसलों, खासकर साई पल्लवी द्वारा निभाए गए सीता के किरदार पर उन्होंने सवाल उठाए। अभिनेता ने कहा कि फिल्म का मुख्य फोकस अब इस महाकाव्य को सही ढंग से पेश करने के बजाय, इसके भारी-भरकम प्रोडक्शन बजट की भरपाई करने पर आ गया है।
कहा जाता है कि उनकी सबसे बड़ी आपत्ति सीता को एक फाइटर के तौर पर दिखाना था। वाल्मीकि की रामायण का जिक्र करते हुए, मुकेश ने उन्हें रानी लक्ष्मीबाई या आज के जमाने की एक्शन हीरोइनों की तरह लड़ते हुए दिखाने के फैसले पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा, 'क्या आप अंदाजा लगा सकते हैं कि सीता माता रानी झांसी की तरह लड़ रही हैं या आजकल की हीरोइनें जो माचो बन जाती हैं?
मैंने वाल्मीकि जी की रामायण पढ़ी। उसमें कहीं भी ऐसा नहीं लिखा है कि सीता जी ने कभी भी जाकर लड़ाई की है। वो एक मर्यादा पुरुषोत्तम की पत्नी थी, जिन्होंने सेवा भाव दिखाया है।
वो फाइटर नहीं थी। अगर वो फाइटर होती तो वो रावण से लड़ती। क्यों रावण उन्हें चुप-चाप पकड़ के ले गए?
' निर्माता नमित मल्होत्रा के यह स्पष्ट करने के बाद कि यह दृश्य 'अद्भुत रामायण' से प्रेरित है, न कि वाल्मीकि रामायण से, इस पर मुकेश ने हैरानी जताई। उन्होंने निर्माताओं पर इस महाकाव्य में अपनी खुद की कहानी जोड़ने का आरोप लगाया और कहा,'वाल्मीकि रामायण में अपनी खुद की कहानी डालना बंद करें।
शर्म आनी चाहिए। ' आदिपुरुष से तुलना करते हुए, मुकेश ने मेकर्स को ओरिजिनल एपिक में बदलाव न करने की चेतावनी दी और उनके इरादों पर सवाल उठाते हुए कहा,'प्रोड्यूसर का इरादा सिर्फ कमाई करने का है। अगर यह हिंदू धर्म के खिलाफ है, तो मैं कुछ नहीं कहूंगा।
देश की जनता कभी भी। आदिपुरुष का आप हाल देख चुके हो। ' दिलचस्प बात यह है कि मुकेश ने साफ किया कि उन्होंने फिल्म नहीं देखी है।
उन्होंने कहा कि मेकर्स के सोशल मीडिया पर शेयर किए गए प्रमोशनल मटीरियल और रिव्यू के आधार पर, उन्होंने पहले ही इसे न देखने का फैसला कर लिया है। ।
पाठक प्रतिक्रियाएं