मंगलवार, 10 नवंबर 2026 12:22 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 26°C
मनोरंजन अखिल भारतीय 9,828 व्यूज

असम के कारीगरों ने तैयार किया 'राम' का कवच, बेंत और रबर से बनाने में लगे साढ़ें तीन साल; नहीं पता था ये सच

DARSH NEWS डेस्क • 10 Nov 2026, 11:26 AM IST
असम के कारीगरों ने तैयार किया 'राम' का कवच, बेंत और रबर से बनाने में लगे साढ़ें तीन साल; नहीं पता था ये सच

रामायणम् में मेकर्स ने पीक डिटेलिंग का पूरा ध्यान रखा। नितेश तिवारी की फिल्म में श्रीराम-लक्ष्मण का कवच बनने में ही तीन साल से ज्यादा का समय लग गया था। असम के कारीगरो ने तैयार किया था 'राम' का कवच/ फोटो- इंस्टाग्राम श्रीराम का कवच बनाने में लगे साढ़े तीन साल का समय असम के बारपेटा के कारीगरों ने बेंत- रबर से किया तैयार कारीगरों को शुरुआत में नहीं पता थी ये बात एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली।

रामायण पार्ट 1 (Ramayana Part 1) के विजुअल्स को दर्शकों ने काफी सराहा। मूवी के एक-एक सीन से लेकर VFX और साथ ही कॉस्ट्यूम्स तक पर मेकर्स ने जमकर पैसा बहाया। असम के बारपेटा जिले के एक गांव की पारंपरिक बेंत शिल्पकला को भी नितेश तिवारी की माइथोलॉजिकल फिल्म में एक खास जगह मिली है।

बारपेटा जिले के जानिया बांगलीपारा गांव के रहने वाले मास्टर कारीगर जयनल आबदीन ने तकरीबन साढ़े तीन साल तक असम की एक लोकल टीम के साथ मिलकर रामायणम् में दिखाई गई बेंत और रबर से बने कवच को बनाने पर काम किया था, जिसमें 30 से 35 नग हाथ से तैयार किए गए थे। समाचार एजेंसी से बातचीत करते हुए जयनल आबदीन ने ब कहा, "ये काम मेरे पास सीधे नहीं आया था।

सबसे पहले यह जनिया में 'ग्राम उन्नयन' के अब्दुल मलिक जी के पास आया, उन्होंने मुझे बुलाया और इसे देखने के लिए कहा। प्रोडक्शन हाउस के लोगों ने एक फाइल भेजी थी, जिस पर डिजाइन बना हुआ था। सब देखने के बाद मैंने उनसे कहा कि ये बन सकता है।

मैं इस पर टीम हेड से बात करता हूं। इसके बाद उनकी टीम के पांच सदस्य यहां आए और उनमें से सागर नाम का एक सदस्य हमारे साथ ही रुक गया, ताकि वह माप लेने और सुधार करने के काम में मदद कर सके। " आबदीन ने आगे कहा, "शुरुआत में कुछ कमियों को ठीक करने के बाद जब फिल्म के मुख्य अभिनेता ने इसे पहना तो उन्होंने कहा कि ये बहुत हार्ड और टाइट है।

बेंत टाइट ही होती है। उन्होंने हमसे पूछा कि इसका दूसरा ऑप्शन क्या है? मैंने उनसे कहा कि आप हमें जो भी सामान देंगे हम उससे कवच बना देंगे।

उन्होंने हमें हरे और काले रंग के रबर भेजे। हालांकि, सिर्फ रबर से बुनाई का काम नहीं हो रह था। मैंने अजय जो डिजाइनर हैं उनसे बात की और कहा कि हम इसमें आधी बेंत और आधी रबर का इस्तेमाल करके कवच बनाते हैं।

वो मान गए और सैंपल मांगा। " आबदीन ने कहा, "जैसे ही बेंत और रबर से बने डिजाइन को मंजूरी मिली, वैसे ही मेरे कारीगरों ने साढ़े तीन साल तक प्रोडक्शन की डिमांड के आधार उन्हें समय सीमा के अंदर ही आर्मर्स उपलब्ध करवाए। जब भी उन्हें कोई अर्जेंट जरूरत होती, तो बारपेटा से गुवाहटी आर्मर जैकेट एयरपोर्ट से भेज दी जाती।

।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

मनोरंजन • अखिल भारतीय

35 साल बाद भी ट्रेंड में है अनुराधा पौडवाल का 'भाई दूज स्पेशल' गाना, सनी देओल ने प्यारी बहन पर लुटाया प्यार

मनोरंजन • अखिल भारतीय

चित्रकूट के गधा मेले में छाया 'चंकी पांडे', 72 हजार की सबसे ऊंची बोली लगी; पीछे छूटे अमिताभ, शाहरुख और मिथुन

मनोरंजन • अखिल भारतीय

'आदिपुरुष' का हाल देख चुके हो! मुकेश खन्ना ने Ramayana के मेकर्स को दी चेतावनी, बोले- कमाई के चक्कर में।

मनोरंजन • अखिल भारतीय

रामायण की 'सीता' बनेंगी Yami Gautam! नेशनल अवॉर्ड विनर एक्ट्रेस ने लाइक किया पोस्ट, इंटरनेट पर चर्चा हुई तेज

मनोरंजन • अखिल भारतीय

Ramayana के बाद भी बॉक्स ऑफिस के 'राजा' बनेंगे Ranbir Kapoor, लिस्ट में शामिल 4 बड़ी अपकमिंग मूवीज

मनोरंजन • अखिल भारतीय

पटरी पर लौटी Govinda की शादीशुदा जिंदगी, पत्नी सुनीता आहूजा डंके की चोट पर बोलीं- हमें कोई अलग नहीं कर सकता

मनोरंजन • अखिल भारतीय

भैया दूज पर ये भोजपुरी गीत गाकर बहनें मांगती हैं दुआ, Alka Yagnik की आवाज में हुआ हिट; बिहार-यूपी में बना नंबर 1

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल