मंगलवार, 10 नवंबर 2026 12:19 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 26°C
मनोरंजन अखिल भारतीय 10,217 व्यूज

रामायण की 'सीता' बनेंगी Yami Gautam! नेशनल अवॉर्ड विनर एक्ट्रेस ने लाइक किया पोस्ट, इंटरनेट पर चर्चा हुई तेज

DARSH NEWS डेस्क • 10 Nov 2026, 11:13 AM IST
रामायण की 'सीता' बनेंगी Yami Gautam! नेशनल अवॉर्ड विनर एक्ट्रेस ने लाइक किया पोस्ट, इंटरनेट पर चर्चा हुई तेज

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेता अभिनेत्री ने यामी गौतम ने रामायण की सीता बनने वाले एक पोस्ट को लाइक किया है। रामायण की सीता एक्ट्रेस (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम) एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मौजूदा समय में साउथ सिनेमा की लेडी सुपरस्टार साई पल्लवी (Sai Pallavi) का नाम लेटेस्ट फिल्म रामायणम् को लेकर चर्चा में बना है।

इस माइथोलॉजिकल फिल्म में साई ने माता सीता का रोल निभाया है, जिसको लेकर उनकी तारीफ हो रही है। अब रामायण की सीता बनने के मामले में एक्ट्रेस यामी गौतम का नाम भी सामने रहा है। जिसकी चर्चा एक सोशल मीडिया पोस्ट की वजह से हो रही है, जिसे खुद नेशनल फिल्म अवॉर्ड विनर अभिनेत्री यामी गौतम (Yami Gautam) ने लाइक किया है।

पूरा मामला क्या है, आइए जानते हैं निर्देशक नितेश तिवारी की रामायणम् (Ramayana) की परफेक्ट कास्टिंग को लेकर इंटरनेट पर काफी चर्चा हो रही हैं। इसके अतिरिक्त एक इंस्टाग्राम पेज द्वारा अभिनेत्री यामी गौतम का फोटो शेयर किया है, जिस पर लिखा है कि रामायण की सीता के किरदार के लिए यामी गौतम एक अच्छी पसंद हो सकती हैं।

इस पोस्ट यामी ने लाइक किया है, जिसकी वजह से सोशल मीडिया पर ये बज क्रिएट हो गया है कि खुद अभिनेत्री रामायण का किरदार निभाने के लिए इच्छुक हैं। हालांकि, इससे इस बात की पुष्टि नहीं होती है कि उन्होंने रामायण से संबंधित कोई फिल्म या अन्य प्रोजेक्ट साइन किया है। लेकिन यामी गौतम द्वारा सीता रोल की कास्टिंग वाली इंस्टा पोस्ट को लाइक करने के बाद फैंस की भी डिमांड बढ़ गई है और वे चाहते हैं कि यामी भविष्य में बतौर एक्ट्रेस एक बार माता सीता की भूमिका निभाएं।

आपको बता दें कि आखिरी बार यामी गौतम को हॉरर कॉमेडी फिल्म नयी नवेली में देखा गया, जिसे दशहरा के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। हालांकि, कमर्शियल तौर पर उनकी ये मूवी कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी। लेकिन नयी नवेली में यामी की कमाल की एक्टिंग की प्रशंसा हर किसी ने की।

72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के दौरान यामी गौतम को पहली बार बेस्ट एक्ट्रेस का खिताब मिला, जोकि उनको फिल्म आर्टिकल 370 के लिए दिया गया। ये पहला मौका था, जब यामी ने नेशनल फिल्म अवॉर्ड को अपने नाम किया। इसके बाद बतौर अभिनेत्री यामी का कद सिनेमा जगत में और अधिक बढ़ गया है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

मनोरंजन • अखिल भारतीय

35 साल बाद भी ट्रेंड में है अनुराधा पौडवाल का 'भाई दूज स्पेशल' गाना, सनी देओल ने प्यारी बहन पर लुटाया प्यार

मनोरंजन • अखिल भारतीय

चित्रकूट के गधा मेले में छाया 'चंकी पांडे', 72 हजार की सबसे ऊंची बोली लगी; पीछे छूटे अमिताभ, शाहरुख और मिथुन

मनोरंजन • अखिल भारतीय

'आदिपुरुष' का हाल देख चुके हो! मुकेश खन्ना ने Ramayana के मेकर्स को दी चेतावनी, बोले- कमाई के चक्कर में।

मनोरंजन • अखिल भारतीय

असम के कारीगरों ने तैयार किया 'राम' का कवच, बेंत और रबर से बनाने में लगे साढ़ें तीन साल; नहीं पता था ये सच

मनोरंजन • अखिल भारतीय

Ramayana के बाद भी बॉक्स ऑफिस के 'राजा' बनेंगे Ranbir Kapoor, लिस्ट में शामिल 4 बड़ी अपकमिंग मूवीज

मनोरंजन • अखिल भारतीय

पटरी पर लौटी Govinda की शादीशुदा जिंदगी, पत्नी सुनीता आहूजा डंके की चोट पर बोलीं- हमें कोई अलग नहीं कर सकता

मनोरंजन • अखिल भारतीय

भैया दूज पर ये भोजपुरी गीत गाकर बहनें मांगती हैं दुआ, Alka Yagnik की आवाज में हुआ हिट; बिहार-यूपी में बना नंबर 1

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल