बुधवार, 25 नवंबर 2026 04:16 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 20°C
देश अखिल भारतीय 14,674 व्यूज

'होटल मैनेजर के पास मास्टर चाबी होना बचाव का आधार नहीं', कमरे से ड्रग्स मिलने के मामले में युवक को नहीं मिली राहत

DARSH NEWS डेस्क • 25 Nov 2026, 03:23 PM IST
'होटल मैनेजर के पास मास्टर चाबी होना बचाव का आधार नहीं', कमरे से ड्रग्स मिलने के मामले में युवक को नहीं मिली राहत

सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि होटल के कमरे या किराए के फ्लैट से नशीले पदार्थ मिलने पर उसमें ठहरे व्यक्ति को ही जिम्मेदार ठहराया जाएगा, भले ही प्रबंधन के पास मास्टर चाबी हो। सुप्रीम कोर्ट ने रद की आरोपी की जमानत। (फाइल फोटो) डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली।

सुप्रीम कोर्ट ने एक मामले की सुनवाई के दौरान स्पष्ट किया है कि होटल के कमरे या किराए के फ्लैट से नशीले पदार्थ या प्रतिबंधित सामान बरामद होने पर उसमें ठहरे व्यक्ति को जिम्मेदार ठहराया जा सकता है, और सिर्फ इस आधार पर उसे दोषमुक्त नहीं किया जा सकता कि होटल प्रबंधन के पास कमरे की डुप्लीकेट (मास्टर) चाबी मौजूद थी।

दरअसल, जस्टिस जेबी पारदीवाला और जस्टिस के विनोद चंद्रन की पीठ ने यह टिप्पणी गोवा के एक एयरबीएनबी आवास से कोकीन और एमडीएमए बरामद होने के मामले में आरोपी को बॉम्बे हाई कोर्ट द्वारा दी गई जमानत को रद करते हुए यह टिप्पणी की। कोर्ट ने साफ कहा कि होटल प्रबंधन द्वारा साफ-सफाई के लिए डुप्लीकेट चाबी रखना एक सामान्य प्रक्रिया है और इससे अभियोजन पक्ष के मामले को खारिज नहीं किया जा सकता।

गोवा की एक एयरबीएनबी प्रॉपर्टी से कोकीन और एमडीएमए बरामद होने के मामले में बॉम्बे हाई कोर्ट द्वारा आरोपी को दी गई जमानत को सुप्रीम कोर्ट ने रद कर दिया है। जस्टिस जेबी पारदीवाला और जस्टिस के विनोद चंद्रन की पीठ ने हाई कोर्ट की इस दलील को मानने से साफ इनकार कर दिया कि होटल या किराए के आवास की डुप्लीकेट चाबी प्रबंधन के पास होने से आरोपी संदेह का लाभ पाने का हकदार है।

अदालत ने स्पष्ट किया कि होटल प्रबंधन नियमित रूप से साफ-सफाई और अन्य कार्यों के लिए कमरों की डुप्लीकेट चाबियां रखता है, लेकिन जमानत के स्तर पर केवल प्रबंधन की कमरे तक पहुंच होने की संभावना भर से अभियोजन पक्ष के मामले को खारिज नहीं किया जा सकता। गौरतलब है कि जनवरी 2025 में गोवा के वागाटोर स्थित एक एयरबीएनबी प्रॉपर्टी से कथित तौर पर 50.

03 ग्राम कोकीन और 15. 04 ग्राम एमडीएमए (एक्स्टसी) बरामद होने के बाद आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि रिकॉर्ड पर मौजूद सबूतजिसमें आरोपी का अपना जवाबी हलफनामा भी शामिल है, प्रथम दृष्टया उसके बचाव को कमजोर करते हैं।

कोर्ट ने आरोपी को तीन सप्ताह के भीतर सरेंडर करने का निर्देश दिया है। आदेश में कहा गया है कि यदि वह तय समय में सरेंडर नहीं करता है, तो उसे गिरफ्तार कर संबंधित अदालत में पेश किया जाए। देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें।

Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

देश • अखिल भारतीय

दिल्ली दंगा मामले में शरजील इमाम-उमर खालिद को सुप्रीम कोर्ट से झटका, जमानत याचिका खारिज

देश • अखिल भारतीय

देश में पहली बार ATM निकासी से आगे निकला क्रेडिट कार्ड से खर्च, ₹2.4 लाख करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ा

देश • अखिल भारतीय

गुजरात के हाईवे पर उतरे भारतीय सेना के 4 विमान, माउंटेन इंगल्स ने रचा इतिहास; महू से शुरू हुआ था अभियान

देश • Jabalpur

चिंताजनक: संकट में भावी पीढ़ी का कद, पांच में से एक बच्चा मिल रहा नाटा

देश • अखिल भारतीय

तमिलनाडु सरकार ने की सुप्रीम कोर्ट के आदेश की अवहेलना, दीपथून पर नहीं जला कार्तिगई दीपम

देश • अखिल भारतीय

तमिलनाडु: तिरुवन्नामलाई में 3500 किलोग्राम घी से भरे विशाल पात्र से महादीपम जलाया गया, क्यों हुआ विवाद? पूरी डिटेल

देश • अखिल भारतीय

'हर बेदखली में किरायेदारी समाप्ति का नोटिस जरूरी नहीं', मकान मालिक-किरायेदार विवाद पर मध्य प्रदेश हाई कोर्ट की टिप्पणी

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल