शनिवार, 21 नवंबर 2026 04:14 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 22°C
स्पेशल अखिल भारतीय 9,038 व्यूज

विदेशी नागरिक होते हुए सोनिया गांधी कैसे बनीं मारुति की MD? BJP सांसद के आरोपों से उठा 50% हिस्सेदारी का सवाल

DARSH NEWS डेस्क • 21 Nov 2026, 03:58 PM IST
विदेशी नागरिक होते हुए सोनिया गांधी कैसे बनीं मारुति की MD? BJP सांसद के आरोपों से उठा 50% हिस्सेदारी का सवाल

एक बार फिर मारुति परियोजना को लेकर कांग्रेस और गांधी परिवार पर सवाल उठने लगे हैं। बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने दावा किया है कि सोनिया गांधी विदेशी नागरिक होने के बावजूद मारुति टेक्निकल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड की मैनेजिंग डायरेक्टर और 50 फीसदी हिस्सेदार थीं।

उन्होंने तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की सरकार पर गांधी परिवार को फायदा पहुंचाने का आरोप लगाया है। निशिकांत दुबे ने जमीन आवंटन, सरकारी कर्ज, कंपनी को मिलने वाली सुविधाओं और प्रधानमंत्री कार्यालय में उसके कथित दफ्तर तक पर सवाल उठाए हैं। बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी सीरीज 'कांग्रेस का काला अध्याय' की 250वीं कड़ी में मारुति प्रोजेक्ट का जिक्र किया।

इस पोस्ट में उन्होंने सोनिया गांधी की कथित भूमिका को लेकर कई सवाल उठाए। उनका दावा है कि उस वक्त विदेशी नागरिक होने के बावजूद सोनिया गांधी मारुति टेक्निकल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड की मैनेजिंग डायरेक्टर थीं और कंपनी में उनकी 50 फीसदी हिस्सेदारी थी। निशिकांत दुबे के मुताबिक, 21 नवंबर 1970 को संजय गांधी ने सोनिया गांधी से जुड़ी मारुति टेक्निकल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के साथ समझौता किया था।

उन्होंने दावा किया कि मारुति कंपनी की असली मालिक सोनिया गांधी थीं। बीजेपी सांसद ने यह भी सवाल उठाया कि जब कंपनी 1970 में बनी, तो कार बनाने की मंजूरी से जुड़ा पत्र भारत सरकार ने 1968 में ही कैसे जारी कर दिया था। कांग्रेस का काला अध्याय, चैप्टर - 250250.

क्या आपको पता है कि विदेशी नागरिक होने के बावजूद सोनिया गांधी जी मारुति की मैनेजिंग डायरेक्टर और 50 प्रतिशत की हिस्सेदार थीं ? 21 नवंबर 1970 संजय गांधी जी ने सोनिया गांधी जी के मारुति टेक्निकल सर्विस प्राइवेट लिमिटेड के साथ समझौता किया । मारुति कम्पनी की असली मालकिन सोनिया गांधी जी थी।

मारुति कम्पनी 1970 में बनी, कार बनाने का पत्र भारत सरकार को 1968 में ही मिला । 1969 में प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी जी ने अपने बहू यानि सोनिया गांधी जी के नेतृत्व वाली कम्पनी को कैबिनेट से कार बनाने का आदेश जारी कर दिया? अप्रैल 3 1972 को भारत सरकार के खर्च पर संजय गांधी जी कम्पनी के लिए दुनिया घुमने गए?

सोनिया गॉंधी जी इस कंपनी की प्रबंध निदेशक और 50 प्रतिशत की मालिक कैसे बनी? भारत सरकार के नियमों कोई भी विदेशी नागरिक भारतीय कंपनी में निदेशक नहीं बन सकता था? 1970 में वह निदेशक कैसे बनी ?

उनके कम्पनियों को लोन देने के लिए ही बैंकों का राष्ट्रीयकरण हुआ? हरियाणा सरकार के नियमों उस वक़्त ज़मीनों का आवंटन विदेशी के नाम नहीं हो सकता था,सोनिया गांधी जी को 1970 में ज़मीन आवंटित हुआ? प्रधानमंत्री कार्यालय में प्राइवेट कंपनी का दफ्तर कैसे खोला गया?

प्रधानमंत्री के निजी सचिव धवन साहब इसके डायरेक्टर कैसे बने? प्रधानमंत्री के सीधे आदेश पर बिना कम्पनी बने सभी राज्य सरकारों ने मारुति को बसों का बॉडी बनाने के लिए अग्रिम भुगतान किया? सीमेंट,स्टील और कोयले सीधे बिना भुगतान के सरकारी कंपनियों ने मारुति को कैसे दिया?

काश सोनिया जी अपनी किताब में बिना अपने पैसे के निवेश के बड़ी कम्पनी कैसे बनी, प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी जी ने मुँह दिखाई में उनको मारुति कम्पनी कैसे दिया के बारे में बतातीं #CongressDarkHistory।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

स्पेशल • अखिल भारतीय

साड़ी-बिंदी पहनकर महिला बने काजी तौकीर, मनीष गोयल संग किया फ्लर्ट, Bigg Boss के घर में घमासान

स्पेशल • अखिल भारतीय

Panchkula CGST Superintendent कौन हैं? घर से ₹1.86 करोड़ की संपत्ति बरामद-10 लाख रिश्वत लेते हुए हुए थे अरेस्ट

स्पेशल • Patna

प्रणाम कर लगाया गले, पटना एयरपोर्ट से PM मोदी और नीतीश की तस्वीरें वायरल, 'नीतीश सेतु' को लेकर गरमाई सियासत?

स्पेशल • अखिल भारतीय

Gold Silver Crash: एक हफ्ते में सोना ₹11,000 और चांदी ₹20,000 तक टूटी, क्या अब खरीदने का सही मौका?

स्पेशल • अखिल भारतीय

बिहार में बिजली नेटवर्क को मिलेगी नई ताकत, अडानी को ₹500 करोड़ का प्रोजेक्ट, 2400 MW बिजली पहुंचाने की तैयारी

स्पेशल • Haridwar

Yogi Adityanath Mother Last Rites VIDEO: मां की अर्थी को कंधा देते रो पड़े UP CM, छोटे भाई ने दी मुखाग्नि

स्पेशल • अखिल भारतीय

लाइव शो में फूट-फूटकर रोईं Veena Malik, उतारी हील्स, साफ किया मेकअप, क्या हुआ एक्ट्रेस के साथ?

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल