शनिवार, 21 नवंबर 2026 02:16 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 23°C
स्पेशल अखिल भारतीय 18,102 व्यूज

लाइव शो में फूट-फूटकर रोईं Veena Malik, उतारी हील्स, साफ किया मेकअप, क्या हुआ एक्ट्रेस के साथ?

DARSH NEWS डेस्क • 21 Nov 2026, 01:14 PM IST
लाइव शो में फूट-फूटकर रोईं Veena Malik, उतारी हील्स, साफ किया मेकअप, क्या हुआ एक्ट्रेस के साथ?

Veena Malik Video: पाकिस्तानी एक्ट्रेस और टीवी होस्ट वीना मलिक एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं लेकिन इस बार वजह उनका कोई बयान या विवाद नहीं बल्कि लाइव टीवी पर छलक पड़ा उनका दर्द है। अपने लुक और बढ़ते वजन को लेकर लगातार ट्रोलिंग का सामना कर रहीं वीना शो के दौरान भावुक हो गईं।

उन्होंने कैमरे के सामने अपनी हील्स उतार दीं और चेहरे से मेकअप हटाते हुए उन लोगों को जवाब दिया, जो उनकी शारीरिक बनावट पर टिप्पणी करते रहते हैं। लाइव शो में ही उतार दी हील्स, हटाया चेहरे का मेकअप वीना मलिक का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक्ट्रेस की नाराजगी, बेबसी और लंबे समय से सह रही आलोचनाओं का दर्द साफ नजर आ रहा है।

यह घटना वीना मलिक के मॉर्निंग शो 'वीना है ना' के दौरान हुई। शो में वह अपने शरीर, वजन और लुक को लेकर सोशल मीडिया पर मिलने वाले कमेंट्स के बारे में बात कर रही थीं। बातचीत के दौरान उनका भावनात्मक संतुलन बिगड़ गया और उन्होंने ट्रोलर्स को सीधे कैमरे के सामने जवाब देने का फैसला किया।

वीना मलिक ने पहले अपनी हील्स उतारीं और फिर चेहरे से मेकअप साफ करने लगीं। इस दौरान उन्होंने तंज भरे अंदाज में कहा कि लोगों को उनके वजन की चिंता है, तो अब वह अपना कद और असली चेहरा भी दिखा देती हैं ताकि आलोचना करने वालों को कुछ और कहने का मौका मिल जाए। लाइव शो में वीना मलिक ने बॉडी शेमिंग करने वालों को जवाब देते हुए कहा कि जब लोगों को उनका वजन दिखाई ही दे रहा है, तो वह अपना कद भी देख लें।

इसके बाद उन्होंने मेकअप हटाते हुए अपनी बात जारी रखी। एक्ट्रेस ने कहा कि अब वह बिना मेकअप के भी सामने हैं और जो लोग उनके बारे में खबर बनाना चाहते हैं, वो बना सकते हैं। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि अब उनके बिना मेकअप वाले चेहरे को लेकर ब्रेकिंग न्यूज बनाई जा सकती है और उन्हें काली, मोटी या भद्दी जैसे शब्दों से बुलाया जा सकता है।

वीना मलिक का ये अंदाज सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रहा है। जहां एक तरफ उनका वीडियो वायरल हो रहा है, वहीं दूसरी ओर उनके इस कदम को लगातार बॉडी शेमिंग के खिलाफ आवाज उठाने के रूप में देखा जा रहा है। जब वीना मलिक लाइव शो में भावुक होकर अपनी बात रख रही थीं, तब कार्यक्रम में मौजूद एक गेस्ट ने उन्हें संभालने की कोशिश की।

उन्होंने वीना मलिक को समझाया कि लोगों का काम टिप्पणी करना है लेकिन हर बात को दिल पर लेने की जरूरत नहीं है। गेस्ट ने महिलाओं के अस्तित्व और दुनिया की खूबसूरती को जोड़ते हुए कहा कि कायनात की तस्वीर में महिलाओं की मौजूदगी रंग भरती है। उन्होंने वीना मलिक को लोगों की बातों से परेशान न होने और खुद को शांत रखने की सलाह दी।

हालांकि वीना मलिक की भावनाएं देखकर यह साफ था कि लगातार होने वाली टिप्पणियों ने उन्हें काफी प्रभावित किया है। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

स्पेशल • अखिल भारतीय

Gold Silver Crash: एक हफ्ते में सोना ₹11,000 और चांदी ₹20,000 तक टूटी, क्या अब खरीदने का सही मौका?

स्पेशल • अखिल भारतीय

बिहार में बिजली नेटवर्क को मिलेगी नई ताकत, अडानी को ₹500 करोड़ का प्रोजेक्ट, 2400 MW बिजली पहुंचाने की तैयारी

स्पेशल • Haridwar

Yogi Adityanath Mother Last Rites VIDEO: मां की अर्थी को कंधा देते रो पड़े UP CM, छोटे भाई ने दी मुखाग्नि

स्पेशल • अखिल भारतीय

'चिप से लेकर शिप तक, सब कुछ भारत में बनेगा', PM Modi ने IIT Kharagpur पर जारी किया स्मारक सिक्का-10 बड़ी बातें

स्पेशल • Haridwar

Yogi Adityanath Mother Last Rites VIDEO: मां की अर्थी को कंधा देते रो पड़े UP CM, छोटे भाई कहां देंगे मुखाग्नि

स्पेशल • अखिल भारतीय

'भारत को देखो', ट्रंप ने अमेरिकी सेंट्रल बैंक को लगाई लताड़, बोले- अमेरिका की GDP 20% तक पहुंच सकती है

स्पेशल • अखिल भारतीय

Dadasaheb Phalke Awards 2026 Winners: रणवीर सिंह बेस्ट एक्टर, 'धुरंधर' बनी बेस्ट फिल्म, देखें विनर्स लिस्ट

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल