शनिवार, 21 नवंबर 2026 12:15 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 22°C
स्पेशल अखिल भारतीय 14,990 व्यूज

'भारत को देखो', ट्रंप ने अमेरिकी सेंट्रल बैंक को लगाई लताड़, बोले- अमेरिका की GDP 20% तक पहुंच सकती है

DARSH NEWS डेस्क • 21 Nov 2026, 11:58 AM IST
'भारत को देखो', ट्रंप ने अमेरिकी सेंट्रल बैंक को लगाई लताड़, बोले- अमेरिका की GDP 20% तक पहुंच सकती है

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर देश के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व (फेड) की ब्याज दर नीति पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि अमेरिका में ब्याज दरें जरूरत से ज्यादा ऊंची हैं और इसके पीछे फेड का राजनीतिक रवैया जिम्मेदार है। ट्रंप ने भारत की आर्थिक ग्रोथ का उदाहरण देते हुए दावा किया कि अगर अमेरिका में ब्याज दरें कम कर दी जाएं तो देश की जीडीपी ग्रोथ 14 से 20 फीसदी तक पहुंच सकती है।

व्हाइट हाउस में शुक्रवार (20 नवंबर) को उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और विदेश मंत्री मार्को रुबियो के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ट्रंप ने फेड पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जब अमेरिका की अर्थव्यवस्था अच्छे आंकड़े पेश करती है, तब फेड ब्याज दरें बढ़ाकर उसकी रफ्तार धीमी कर देता है।

ट्रंप के इस बयान ने एक बार फिर अमेरिकी राष्ट्रपति और केंद्रीय बैंक के बीच आर्थिक नीतियों को लेकर चल रही खींचतान को सामने ला दिया है। भारत की 7% ग्रोथ का उदाहरण देकर ट्रंप ने क्या कहा? ट्रंप ने भारत की आर्थिक ग्रोथ और कम ब्याज दरों को अमेरिकी अर्थव्यवस्था के लिए उदाहरण के तौर पर पेश किया।

उन्होंने कहा कि भारत करीब 7 फीसदी की आर्थिक वृद्धि हासिल कर रहा है और वहां ब्याज दरें अमेरिका के मुकाबले कम हैं। ऐसे में अमेरिका भी कम ब्याज दरों के साथ कहीं ज्यादा तेजी से आगे बढ़ सकता है। ''अगर आप भारत को देखें, वहां ब्याज दरें कम हैं और जीडीपी 7 फीसदी है।

अमेरिका की जीडीपी 14, 15 या शायद 20 फीसदी तक पहुंच सकती है। यह दुख की बात है कि जब आप इतना अच्छा प्रदर्शन करते हैं, तब ब्याज दरें बढ़ा दी जाती हैं। '' उनका मानना है कि मजबूत आर्थिक आंकड़े आने पर ब्याज दरें बढ़ाने के बजाय कम की जानी चाहिए।

इससे कारोबारियों को सस्ता कर्ज मिलेगा, कंपनियां निवेश बढ़ाएंगी और आर्थिक गतिविधियों को नई रफ्तार मिल सकती है। ट्रंप, जिनपिंग और पुतिन एक मंच पर, शेनझेन से बदलेगा दुनिया का पावरगेम? क्या है तीनों नेताओं का अलग-अलग एजेंडा?

ट्रंप ने फेड पर देश की अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया अमेरिकी राष्ट्रपति ने फेडरल रिजर्व को राजनीतिक प्रभाव वाला संस्थान बताते हुए आरोप लगाया कि उसकी ब्याज दर नीति देश की आर्थिक क्षमता को कमजोर कर रही है। ट्रंप के मुताबिक, जब अमेरिका बेहतर आर्थिक आंकड़े पेश करता है, तब फेड को कर्ज महंगा करने के बजाय उसे सस्ता करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि अमेरिका की आर्थिक स्थिति बेहतर होने का मतलब है कि देश कर्ज चुकाने की ज्यादा क्षमता रखता है। ऐसे में ब्याज दरें बढ़ाना सही फैसला नहीं है। ट्रंप ने यहां तक कहा कि फेड के इस रवैये से देश को नुकसान हो रहा है।

ट्रंप ने पूर्व फेड चेयरमैन एलन ग्रीनस्पैन का भी जिक्र किया। उन्होंने ग्रीनस्पैन की तारीफ करते हुए कहा कि मजबूत आर्थिक प्रदर्शन के दौरान ब्याज दरें कम करने का फैसला ज्यादा बेहतर होता है। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

स्पेशल • अखिल भारतीय

Dadasaheb Phalke Awards 2026 Winners: रणवीर सिंह बेस्ट एक्टर, 'धुरंधर' बनी बेस्ट फिल्म, देखें विनर्स लिस्ट

स्पेशल • अखिल भारतीय

पेरिस में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से मिले Anil Kapoor, कला से AI तक कई मुद्दों पर हुई चर्चा

स्पेशल • अखिल भारतीय

टैलेंट मैनेजर आनंद चौहान का Bigg Boss पर शॉकिंग खुलासा, खोले पर्दे के पीछे छिपे राज, बताया गेम प्लानिंग का सच

स्पेशल • अखिल भारतीय

Manipur liquor: मणिपुर में जहरीली शराब का कहर, 15 की मौत और 600 से ज्यादा बीमार, 10 गिरफ्तार

स्पेशल • अखिल भारतीय

नाम 'नीतीश सेतु' पर फोटो से क्यों गायब नीतीश? PM मोदी के बिहार दौरे से पहले पोस्टर वार में किसका चल रहा सिक्का

स्पेशल • अखिल भारतीय

'Nitish Kumar का क्या सम्मान करेंगे, पहले ही पीठ में छुरा घोंप चुके', बिहार सरकार पर पप्पू यादव पर तीखा प्रहार

स्पेशल • अखिल भारतीय

PM Modi का संबोधन सुनकर 'शांति चर्चा' पर क्या बोले पाकिस्तानी मंत्री? 5 Point में समझें आगे की रणनीति

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल