शनिवार, 21 नवंबर 2026 12:15 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 22°C
स्पेशल अखिल भारतीय 14,212 व्यूज

Dadasaheb Phalke Awards 2026 Winners: रणवीर सिंह बेस्ट एक्टर, 'धुरंधर' बनी बेस्ट फिल्म, देखें विनर्स लिस्ट

DARSH NEWS डेस्क • 21 Nov 2026, 11:21 AM IST
Dadasaheb Phalke Awards 2026 Winners: रणवीर सिंह बेस्ट एक्टर, 'धुरंधर' बनी बेस्ट फिल्म, देखें विनर्स लिस्ट

Dadasaheb Phalke Awards 2026 Winners: सिनेमा और मनोरंजन जगत के प्रतिष्ठित पुरस्कारों में शामिल दादासाहेब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवॉर्ड्स 2026 के विजेताओं का ऐलान कर दिया गया है। 20 नवंबर 2026 को जारी इस लिस्ट में बॉलीवुड से लेकर साउथ सिनेमा और अंतरराष्ट्रीय फिल्म इंडस्ट्री की कई चर्चित हस्तियों को उनके शानदार काम के लिए सम्मानित किया गया है।

दादासाहेब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवॉर्ड्स की लिस्ट तैयार इस साल रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' ने पुरस्कार समारोह में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। फिल्म को बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड मिला जबकि रणवीर सिंह को इसी फिल्म में उनके दमदार अभिनय के लिए बेस्ट एक्टर के सम्मान से नवाजा गया।

वहीं फिल्म 'सैयारा' की एक्ट्रेस अनीत पड्डा ने बेस्ट एक्ट्रेस का पुरस्कार जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। 'धुरंधर' ने जीते बड़े अवॉर्ड, रणवीर सिंह को भी मिला सम्मान -दादासाहेब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवॉर्ड्स 2026 में रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' का जलवा देखने को मिला।

फिल्म को साल की बेस्ट फिल्म के रूप में चुना गया, वहीं रणवीर सिंह को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड दिया गया। फिल्म की कहानी, कलाकारों के प्रदर्शन और दर्शकों के बीच इसकी लोकप्रियता ने इसे इस साल के प्रमुख पुरस्कारों में जगह दिलाई। रणवीर सिंह के लिए ये सम्मान खास माना जा रहा है क्योंकि वह अपने हर किरदार में अलग अंदाज और एनर्जी के साथ नजर आते हैं।

'धुरंधर' में उनके अभिनय को मिली ये पहचान उनके करियर की उपलब्धियों में एक और अहम पड़ाव है। फिल्म 'सैयारा' में अपनी अदाकारी से दर्शकों का दिल जीतने वाली अनीत पड्डा को दादासाहेब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवॉर्ड्स 2026 में बेस्ट एक्ट्रेस का सम्मान दिया गया है।

फिल्म में उनके एक्ट्रेस को दर्शकों के साथ-साथ इंडस्ट्री में भी सराहना मिली। इस अवॉर्ड के साथ अनीत पड्डा ने अपने अभिनय करियर में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। इस बार पुरस्कारों की लिस्ट केवल हिंदी फिल्म इंडस्ट्री तक सीमित नहीं रही बल्कि भारतीय और अंतरराष्ट्रीय मनोरंजन जगत की कई बड़ी हस्तियों को भी इसमें जगह मिली है।

हॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर जेम्स कैमरून और भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता कमल हासन का नाम भी पुरस्कार पाने वालों की लिस्ट में शामिल है। आयोजकों ने 20 नवंबर 2026 को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के जरिए विजेताओं के नाम शेयर किए। इस घोषणा के बाद फिल्म जगत में पुरस्कारों को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

इस साल की पुरस्कार लिस्ट में मशहूर कॉमेडियन समय रैना समेत कई अन्य कलाकारों और मनोरंजन जगत से जुड़े लोगों को भी सम्मानित किया गया है। फिल्म, अभिनय, डिजिटल एंटरटेनमेंट और अन्य क्षेत्रों में योगदान देने वाले सितारों को इस समारोह के जरिए पहचान मिली है। दादासाहेब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवॉर्ड्स 2026 की विनर्स लिस्ट में बॉलीवुड, साउथ इंडियन सिनेमा और अंतरराष्ट्रीय फिल्म जगत का प्रतिनिधित्व देखने को मिला है।

रणवीर सिंह और 'धुरंधर' की बड़ी जीत से लेकर अनीत पड्डा के सम्मान और दिग्गज कलाकारों की मौजूदगी तक, इस साल का पुरस्कार समारोह मनोरंजन जगत के लिए खास चर्चा का विषय बन गया है। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

स्पेशल • अखिल भारतीय

'भारत को देखो', ट्रंप ने अमेरिकी सेंट्रल बैंक को लगाई लताड़, बोले- अमेरिका की GDP 20% तक पहुंच सकती है

स्पेशल • अखिल भारतीय

पेरिस में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से मिले Anil Kapoor, कला से AI तक कई मुद्दों पर हुई चर्चा

स्पेशल • अखिल भारतीय

टैलेंट मैनेजर आनंद चौहान का Bigg Boss पर शॉकिंग खुलासा, खोले पर्दे के पीछे छिपे राज, बताया गेम प्लानिंग का सच

स्पेशल • अखिल भारतीय

Manipur liquor: मणिपुर में जहरीली शराब का कहर, 15 की मौत और 600 से ज्यादा बीमार, 10 गिरफ्तार

स्पेशल • अखिल भारतीय

नाम 'नीतीश सेतु' पर फोटो से क्यों गायब नीतीश? PM मोदी के बिहार दौरे से पहले पोस्टर वार में किसका चल रहा सिक्का

स्पेशल • अखिल भारतीय

'Nitish Kumar का क्या सम्मान करेंगे, पहले ही पीठ में छुरा घोंप चुके', बिहार सरकार पर पप्पू यादव पर तीखा प्रहार

स्पेशल • अखिल भारतीय

PM Modi का संबोधन सुनकर 'शांति चर्चा' पर क्या बोले पाकिस्तानी मंत्री? 5 Point में समझें आगे की रणनीति

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल