Anil Kapoor: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर अनिल कपूर एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने पेरिस में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से मुलाकात की। इस खास मुलाकात की तस्वीरें अनिल कपूर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट की हैं, जिसके बाद उनके फैंस के बीच इसकी खूब चर्चा हो रही है।
तस्वीरों में दोनों काफी सहज और गर्मजोशी के साथ एक-दूसरे से मिलते नजर आ रहे हैं। पेरिस में फ्रांस के राष्ट्रपति से मिले अनिल कपूर इस मुलाकात के दौरान अनिल कपूर को फ्रांसीसी राष्ट्रपति के ऑफिस में भी जाने का मौका मिला। यहां उन्होंने इतिहास से जुड़ी कई दुर्लभ और दिलचस्प कलाकृतियां देखीं।
एक्टर ने इस मुलाकात को केवल औपचारिक भेंट नहीं बल्कि विचारों और अनुभवों को साझा करने का एक यादगार अवसर बताया। भारत में पहली मुलाकात के बाद फिर दिखी वही आत्मीयता -अनिल कपूर ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करते हुए बताया कि इमैनुएल मैक्रों से उनकी पहली मुलाकात भारत में हुई थी।
उस समय दोनों के बीच बातचीत इतनी सहज और दिलचस्प रही कि उन्हें ऐसा महसूस हुआ, जैसे वे एक-दूसरे को काफी समय से जानते हों। पेरिस में दोबारा मुलाकात के दौरान भी वही अपनापन और सहजता देखने को मिली। एक्टर के मुताबिक दोनों के बीच कला, संस्कृति, सिनेमा, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), एनर्जी और वास्तुकला जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।
इसके अलावा राष्ट्रपति के ऑफिस में मौजूद नेपोलियन के दौर की ऐतिहासिक वस्तुओं को करीब से देखने का अनुभव भी उनके लिए बेहद खास रहा। अनिल कपूर ने अपनी पोस्ट में इस बातचीत को ज्ञानवर्धक और समृद्ध अनुभव बताया। उन्होंने कहा कि इतिहास से जुड़े विषयों से लेकर बच्चों और आने वाली पीढ़ियों के भविष्य पर चर्चा तक, इस मुलाकात में कई अहम बातें सामने आईं।
अनिल कपूर ने फ्रांस के राष्ट्रपति के प्रति आभार जताते हुए उनकी मेहमाननवाजी और गर्मजोशी की सराहना की। उन्होंने लिखा कि मैक्रों ने पेरिस में उन्हें और उनके भतीजे को बेहद अपनापन महसूस कराया, जैसे वे अपने ही घर में हों। एक्टर ने इस दोस्ती को लेकर खुशी जाहिर की और फ्रांसीसी राष्ट्रपति को भारत आने का निमंत्रण भी दिया।
उनकी पोस्ट से साफ जाहिर हुआ कि दोनों के बीच मुलाकात सिर्फ औपचारिकता तक सीमित नहीं रही बल्कि एक व्यक्तिगत जुड़ाव और दोस्ताना माहौल भी बना। A post shared by anilskapoor (@anilskapoor) अनिल कपूर भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के उन कलाकारों में शामिल हैं, जिन्होंने चार दशक से अधिक समय तक अपनी अभिनय प्रतिभा और अलग-अलग तरह के किरदारों से दर्शकों का मनोरंजन किया है।
'मशाल', 'मेरी जंग' और 'मिस्टर इंडिया' जैसी फिल्मों ने उन्हें लोकप्रियता दिलाई। इसके बाद 'तेजाब', 'राम लखन', 'बेटा' और 'नायक' जैसी फिल्मों में उनके अभिनय को खूब पसंद किया गया। फिल्म 'पुकार' में शानदार प्रदर्शन के लिए अनिल कपूर को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया।
उन्होंने अपने करियर में रोमांटिक, एक्शन, कॉमेडी और गंभीर किरदारों के बीच शानदार संतुलन बनाए रखा है। ।
पाठक प्रतिक्रियाएं