शनिवार, 21 नवंबर 2026 02:16 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 23°C
स्पेशल अखिल भारतीय 2,036 व्यूज

Gold Silver Crash: एक हफ्ते में सोना ₹11,000 और चांदी ₹20,000 तक टूटी, क्या अब खरीदने का सही मौका?

DARSH NEWS डेस्क • 21 Nov 2026, 01:34 PM IST
Gold Silver Crash: एक हफ्ते में सोना ₹11,000 और चांदी ₹20,000 तक टूटी, क्या अब खरीदने का सही मौका?

Gold Silver Crash: सोने और चांदी की कीमतों में अचानक आई गिरावट ने निवेशकों से लेकर शादी के लिए खरीदारी करने वाले लोगों तक, सबका ध्यान खींचा है। महज एक हफ्ते में सोना करीब 11 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी करीब 20 हजार रुपये प्रति किलो तक सस्ती हो गई है। यह गिरावट ऐसे समय आई है, जब देश में शादी का सीजन शुरू हो चुका है और सोने-चांदी की खरीदारी बढ़ने की उम्मीद रहती है।

इंडियन बुलियन मार्केट में आई इस गिरावट के पीछे अमेरिकी ब्याज दरों को लेकर बढ़ती चिंता, डॉलर की मजबूती और महंगाई से जुड़े दबाव को वजह माना जा रहा है। वहीं, सोने और चांदी के पुराने रिकॉर्ड भाव से तुलना करें तो कीमतों में भारी गिरावट आ चुकी है। ऐसे में सवाल है कि क्या सोना-चांदी खरीदने का यह सही समय है या अभी और गिरावट बाकी है?

एक हफ्ते में सोना ₹11,000 तक सस्ता, चांदी में भी बड़ी गिरावट इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के आंकड़ों के मुताबिक, 16 नवंबर से 20 नवंबर के बीच सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। 24 कैरेट सोना, जो 16 नवंबर को 1,34,380 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था, अब घटकर 1,23,584 रुपये रह गया है।

यानी एक हफ्ते में करीब 10,796 रुपये की गिरावट। इसी दौरान 22 कैरेट सोने का भाव 1,13,203 रुपये प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोने का भाव 92,688 रुपये पर आ गया है। सोने की कीमतों में आई इस गिरावट से उन लोगों को राहत मिल सकती है, जो शादी या किसी दूसरे मौके के लिए गहने खरीदने की तैयारी कर रहे हैं।

चांदी की हालत भी कुछ अलग नहीं है। 16 नवंबर को एक किलो चांदी की कीमत 1,69,280 रुपये थी, जो 20 नवंबर तक गिरकर 1,50,650 रुपये रह गई। यानी महज कुछ दिनों में चांदी करीब 18,630 रुपये प्रति किलो सस्ती हो गई।

Gold Rate: सोना में एक साल में सबसे बड़ी गिरावट, ₹1. 23 लाख पर पहुंचा गोल्ड, गोल्ड अभी खरीदें या करें इंतजार? रिकॉर्ड हाई से सोना 70 हजार रुपये नीचे, चांदी 2.

70 लाख टूटी सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट केवल पिछले एक हफ्ते तक सीमित नहीं है। इस साल जनवरी में दोनों कीमती धातुओं ने ऐसे स्तर छुए थे, जहां से अब तक बड़ी गिरावट आ चुकी है। जनवरी में सोने की कीमत करीब 1.

93 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गई थी। अब यह 1. 23 लाख रुपये के आसपास है।

यानी रिकॉर्ड स्तर से सोना करीब 70 हजार रुपये नीचे आ चुका है। चांदी ने भी जनवरी में करीब 4. 20 लाख रुपये प्रति किलो का हाई बनाया था।

मौजूदा भाव करीब 1. 50 लाख रुपये होने से इसकी कीमत में लगभग 2. 70 लाख रुपये की गिरावट आ चुकी है।

हालांकि, रिकॉर्ड भाव और मौजूदा कीमत की तुलना करते समय यह ध्यान रखना जरूरी है कि बाजार में अलग-अलग समय पर भाव, खरीद-बिक्री की कीमत और स्थानीय टैक्स के चलते अंतर हो सकता है। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

स्पेशल • अखिल भारतीय

बिहार में बिजली नेटवर्क को मिलेगी नई ताकत, अडानी को ₹500 करोड़ का प्रोजेक्ट, 2400 MW बिजली पहुंचाने की तैयारी

स्पेशल • Haridwar

Yogi Adityanath Mother Last Rites VIDEO: मां की अर्थी को कंधा देते रो पड़े UP CM, छोटे भाई ने दी मुखाग्नि

स्पेशल • अखिल भारतीय

लाइव शो में फूट-फूटकर रोईं Veena Malik, उतारी हील्स, साफ किया मेकअप, क्या हुआ एक्ट्रेस के साथ?

स्पेशल • अखिल भारतीय

'चिप से लेकर शिप तक, सब कुछ भारत में बनेगा', PM Modi ने IIT Kharagpur पर जारी किया स्मारक सिक्का-10 बड़ी बातें

स्पेशल • Haridwar

Yogi Adityanath Mother Last Rites VIDEO: मां की अर्थी को कंधा देते रो पड़े UP CM, छोटे भाई कहां देंगे मुखाग्नि

स्पेशल • अखिल भारतीय

'भारत को देखो', ट्रंप ने अमेरिकी सेंट्रल बैंक को लगाई लताड़, बोले- अमेरिका की GDP 20% तक पहुंच सकती है

स्पेशल • अखिल भारतीय

Dadasaheb Phalke Awards 2026 Winners: रणवीर सिंह बेस्ट एक्टर, 'धुरंधर' बनी बेस्ट फिल्म, देखें विनर्स लिस्ट

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल