PM Modi IIT Kharagpur Speech: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने IIT खड़गपुर के प्लेटिनम जुबली समारोह में भारत के विकास, तकनीक, गरीबी उन्मूलन और आत्मनिर्भरता को लेकर कई अहम बातें कहीं। शनिवार, यानि 21 नवंबर को, उन्होंने संस्थान के 75 साल पूरे होने पर एक विशेष स्मारक सिक्का भी जारी किया और छात्रों व प्रोफेसरों से संवाद किया।
अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने अगले 20 वर्षों में विकसित भारत बनाने का लक्ष्य दोहराया। उन्होंने सेमीकंडक्टर मिशन, गरीबी से लोगों को बाहर निकालने, शौचालय निर्माण और देश की वैज्ञानिक क्षमता का जिक्र करते हुए कहा कि भारत को अपनी सोच की सीमाएं तोड़नी होंगी। आइए, समझते हैं प्रधानमंत्री के भाषण के 10 बड़े बयान और उनके मायने।
PM मोदी के 10 बड़े बयान 1. विकसित भारत के लिए अगले 20 साल का लक्ष्य प्रधानमंत्री ने छात्रों से कहा कि वे इस संकल्प के साथ आगे बढ़ें कि जब IIT खड़गपुर अपनी 100वीं वर्षगांठ मनाए, तब भारत विकसित देश बन चुका हो। उन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन का उदाहरण देते हुए विकसित भारत के निर्माण के लिए भी ऐसा ही दृढ़ संकल्प लेने की अपील की।
पीएम मोदी ने कहा कि भारत को तकनीक और विनिर्माण के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनना है। चिप से लेकर शिप तक का निर्माण देश में होगा और इसमें युवाओं की अहम भूमिका रहेगी। #WATCH | West Bengal: (Video The Prime Minister is participating in the Platinum Jubilee celebrations of IIT Kharagpur.
https://t. co/LeJ99doEAD प्रधानमंत्री ने कहा कि सेमीकंडक्टर मिशन शुरू करने के समय कई लोगों ने सवाल उठाए थे कि जब दूसरे देश दशकों से चिप बना रहे हैं, तो भारत को अब इसमें निवेश क्यों करना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार ने इन आशंकाओं के बावजूद पहल की और देश में सेमीकंडक्टर निर्माण की दिशा में काम आगे बढ़ाया।
#WATCH | Kharagpur, West Bengal: Prime Minister Narendra Modi unveils a special commemorative coin marking 75 years of IIT Kharagpur. (co/I53MJaUoJ4 पीएम ने विश्व बैंक की रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि भारत में पिछले 12 से 13 वर्षों में 50 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला गया है।
उन्होंने इसे नीतियों और सोच में आए बदलाव का परिणाम बताया। इस आंकड़े को समझने के लिए संबंधित रिपोर्ट और उसमें इस्तेमाल की गई गरीबी की परिभाषा देखना जरूरी है। #WATCH | Kharagpur, West Bengal: At the Platinum Jubilee celebrations of IIT Kharagpur, Prime Minister Narendra Modi says, "First of all, I would like to apologise for my late arrival; I could not arrive on time due to the weather.
I travelled by road, but I was still delayed. Here at this Platinum Jubilee celebration of IIT Kharagpur, I see India’s past, present, and future all coming together. A highly talented and aspirational generation is present here today।
"( प्रधानमंत्री ने कहा कि पहले गरीबी को ऐसी समस्या माना जाता था, जिसे देश की बड़ी आबादी के कारण खत्म करना संभव नहीं है। उन्होंने पिछली सरकारों के कामकाज और गरीबी दूर करने के लिए अपनाए गए नीतिगत दृष्टिकोण की आलोचना की। ।
पाठक प्रतिक्रियाएं