शनिवार, 21 नवंबर 2026 01:12 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 22°C
स्पेशल Haridwar 16,935 व्यूज

Yogi Adityanath Mother Last Rites VIDEO: मां की अर्थी को कंधा देते रो पड़े UP CM, छोटे भाई कहां देंगे मुखाग्नि

DARSH NEWS डेस्क • 21 Nov 2026, 12:54 PM IST
Yogi Adityanath Mother Last Rites VIDEO: मां की अर्थी को कंधा देते रो पड़े UP CM, छोटे भाई कहां देंगे मुखाग्नि

Yogi Adityanath Mother Savitri Devi Last Rites: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का शनिवार (21 नवंबर) को उत्तराखंड के हरिद्वार स्थित चंडी घाट श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया जा रहा है। मां की अंतिम विदाई के दौरान योगी आदित्यनाथ भावुक हो गए।

उन्होंने मां के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और घर से लेकर चंडी घाट तक अर्थी को कंधा दिया। सावित्री देवी का 91 वर्ष की उम्र में शुक्रवार (20 नवंबर) सुबह 10:45 बजे उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले स्थित अपने पैतृक गांव पंचूर में निधन हो गया था। इसके बाद पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए हरिद्वार लाया गया।

मुख्यमंत्री योगी अपनी मां के पार्थिव शरीर के पास रातभर बैठे रहे। चंडी घाट पर मां सावित्री देवी की चिता को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के छोटे भाई महेंद्र मोहन बिष्ट मुखाग्नि ने दी। इस दौरान उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के कई वरिष्ठ नेता, मंत्री, अधिकारी और साधु-संत मौजूद हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी मां को श्रद्धांजलि देते हुए उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर साझा कीं। तस्वीरों में वह मां के पार्थिव शरीर पर फूल अर्पित करते और हाथ जोड़कर नमन करते नजर आए। अंतिम यात्रा के दौरान उन्होंने अर्थी को कंधा दिया।

नास्ति मातृसमा छाया नास्ति मातृसमा गतिः। नास्ति मातृसमं त्राणं नास्ति मातृसमा प्रिया॥🙏 https://t. co/usBszRtWjQ योगी ने मां को कंधा देते हुए महाभारत के एक श्लोक का भावार्थ भी साझा किया।

इसमें मां को दुनिया की सबसे बड़ी छाया, आश्रय, प्रेम और सुरक्षा बताया गया है। संदेश का भाव है कि मां के समान इस संसार में कोई दूसरा नहीं है। माँ।

विनम्र श्रद्धांजलि🙏 https://t. co/rkTpT73YrE हरिद्वार के चंडी घाट पर सावित्री देवी के अंतिम संस्कार के लिए विशेष तैयारियां की गई। पतंजलि से जुड़े आचार्य बालकृष्ण की देखरेख में अनुष्ठान की व्यवस्था की गई।

जानकारी के मुताबिक, अंतिम संस्कार के लिए करीब 100 किलो घी और 100 किलो हवन सामग्री तैयार की गई। #WATCH | Panchur, Uttarakhand: Uttar Pradesh Chief Minister Yogi Adityanath gives a shoulder to the mortal remains of his mother, Savitri Devi, who passed away yesterday.

https://t. co/QymHGsDmPt मुख्यमंत्री योगी के अलावा गोरखपुर के सांसद रवि किशन और परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष चिदानंद मुनि ने भी अर्थी को कंधा दिया। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और उत्तर प्रदेश के दोनों उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक समेत कई जनप्रतिनिधि अंतिम संस्कार में शामिल होने पहुंचे।

VIDEO | Haridwar, Uttarakhand: Uttar Pradesh CM Yogi Adityanath carries the mortal remains of his mother for last rites at Chandi Ghat cremation ground. #YogiAdityanath #Haridwar(Full video available on Videos - https://t. co/d8jp61yd2p) https://t.

co/BPm9Z7wpkf उत्तर प्रदेश के मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज जिस मुकाम पर हैं, उसमें उनकी मां के आशीर्वाद और संस्कारों का बड़ा योगदान है। उन्होंने कहा कि जीवन में व्यक्ति कितना भी ऊंचा स्थान हासिल कर ले, मां की जगह कोई नहीं ले सकता।

।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

स्पेशल • अखिल भारतीय

'भारत को देखो', ट्रंप ने अमेरिकी सेंट्रल बैंक को लगाई लताड़, बोले- अमेरिका की GDP 20% तक पहुंच सकती है

स्पेशल • अखिल भारतीय

Dadasaheb Phalke Awards 2026 Winners: रणवीर सिंह बेस्ट एक्टर, 'धुरंधर' बनी बेस्ट फिल्म, देखें विनर्स लिस्ट

स्पेशल • अखिल भारतीय

पेरिस में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से मिले Anil Kapoor, कला से AI तक कई मुद्दों पर हुई चर्चा

स्पेशल • अखिल भारतीय

टैलेंट मैनेजर आनंद चौहान का Bigg Boss पर शॉकिंग खुलासा, खोले पर्दे के पीछे छिपे राज, बताया गेम प्लानिंग का सच

स्पेशल • अखिल भारतीय

Manipur liquor: मणिपुर में जहरीली शराब का कहर, 15 की मौत और 600 से ज्यादा बीमार, 10 गिरफ्तार

स्पेशल • अखिल भारतीय

नाम 'नीतीश सेतु' पर फोटो से क्यों गायब नीतीश? PM मोदी के बिहार दौरे से पहले पोस्टर वार में किसका चल रहा सिक्का

स्पेशल • अखिल भारतीय

'Nitish Kumar का क्या सम्मान करेंगे, पहले ही पीठ में छुरा घोंप चुके', बिहार सरकार पर पप्पू यादव पर तीखा प्रहार

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल