शनिवार, 21 नवंबर 2026 02:16 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 23°C
स्पेशल अखिल भारतीय 1,647 व्यूज

बिहार में बिजली नेटवर्क को मिलेगी नई ताकत, अडानी को ₹500 करोड़ का प्रोजेक्ट, 2400 MW बिजली पहुंचाने की तैयारी

DARSH NEWS डेस्क • 21 Nov 2026, 01:56 PM IST
बिहार में बिजली नेटवर्क को मिलेगी नई ताकत, अडानी को ₹500 करोड़ का प्रोजेक्ट, 2400 MW बिजली पहुंचाने की तैयारी

बिहार के बिजली नेटवर्क को मजबूत करने के लिए बड़ा ट्रांसमिशन प्रोजेक्ट मिलने जा रहा है। अडानी ग्रुप की कंपनी अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड (AESL) ने बिहार में 2,400 मेगावाट बिजली ट्रांसमिशन का प्रोजेक्ट हासिल किया है। यह नेटवर्क भागलपुर के पीरपैंती में बनने वाले नए थर्मल पावर प्लांट से बिजली निकालकर राज्य के अलग-अलग हिस्सों तक पहुंचाने में मदद करेगा।

इस प्रोजेक्ट से कंपनी को कमीशनिंग के बाद सालाना करीब 500 करोड़ रुपये का टैरिफ मिलने की उम्मीद है। प्रोजेक्ट को टैरिफ बेस्ड कॉम्पिटिटिव बिडिंग (TBCB) प्रक्रिया के तहत हासिल किया गया है। इसके लिए कंपनी एक अलग स्पेशल पर्पज व्हीकल (SPV) के जरिए काम करेगी।

इस एसपीवी का नाम विक्रमशिला पावर ट्रांसमिशन लिमिटेड रखा गया है। प्रोजेक्ट को 2028 के आखिरी तिमाही तक पूरा करने का लक्ष्य है। बिहार में 2400 मेगावाट बिजली पहुंचाने के लिए बनेगा नया नेटवर्क यह प्रोजेक्ट पीरपैंती में बनने वाले 3X800 मेगावाट अल्ट्रा सुपर क्रिटिकल थर्मल पावर प्लांट से बिजली की निकासी और ट्रांसमिशन के लिए तैयार किया जाएगा।

यानी बिजली उत्पादन केंद्र से निकलने वाली बिजली को हाई-वोल्टेज नेटवर्क के जरिए ग्रिड तक पहुंचाया जाएगा, ताकि आगे इसे सप्लाई सिस्टम में शामिल किया जा सके। इस प्रोजेक्ट में कुल 881 सर्किट किलोमीटर ट्रांसमिशन लाइन और 3,160 एमवीए ट्रांसफॉर्मेशन क्षमता जोड़ी जाएगी। इससे अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस के कुल ट्रांसमिशन नेटवर्क की लंबाई बढ़कर 30,683 सर्किट किलोमीटर हो जाएगी।

वहीं, कंपनी की कुल ट्रांसफॉर्मेशन क्षमता 1,46,585 एमवीए तक पहुंच जाएगी। कंपनी के मुताबिक, इस प्रोजेक्ट के जुड़ने के बाद उसके ट्रांसमिशन कारोबार में चल रहे और प्रस्तावित निवेश की पाइपलाइन करीब 91,500 करोड़ रुपये हो जाएगी। अडानी की कच्छ कॉपर का चिली की सरकारी कंपनी Codelco से बड़ा समझौता, अब वहां तांबे की खोज में मिलाएंगे हाथ बिहार में कहां बनेंगे नए सबस्टेशन, किन शहरों से गुजरेंगी लाइनें?

इस प्रोजेक्ट के तहत बिहार में चार गैस इंसुलेटेड सबस्टेशन (GIS) और उनसे जुड़ा ट्रांसफॉर्मेशन इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया जाएगा। ये सबस्टेशन झंझारपुर, बेथौली और बेगूसराय में बनाए जाएंगे। इनके जरिए बिजली को अलग-अलग वोल्टेज स्तरों पर ट्रांसफर करना और ग्रिड तक पहुंचाना आसान होगा।

ट्रांसमिशन नेटवर्क में 400 केवी की डबल सर्किट लाइनें भी बनाई जाएंगी। इनमें पीरपैंती-झंझारपुर, पीरपैंती-बेगूसराय और बेगूसराय-बख्तियारपुर रूट शामिल हैं। इसके अलावा झंझारपुर-बेथौली और बेगूसराय-बेगूसराय टाउन के बीच 220 केवी डबल सर्किट लाइनें तैयार होंगी।

प्रोजेक्ट के तहत झंझारपुर में मौजूदा 220 केवी और 132 केवी ट्रांसमिशन लाइनों को नए नेटवर्क से जोड़ने के लिए लाइन-इन लाइन-आउट (LILO) व्यवस्था भी बनाई जाएगी। बख्तियारपुर ग्रिड सबस्टेशन पर 400 केवी लाइन बे भी तैयार किए जाएंगे। 'बंगाल बनेगा दूसरी कर्मभूमि': गौतम अडानी ने पश्चिम बंगाल में ₹1 लाख करोड़ के महा-निवेश का किया ऐलान बिजली नेटवर्क मजबूत होने से बिहार को क्या फायदा होगा?

बिहार में बिजली की मांग लगातार बढ़ रही है। ऐसे में केवल बिजली उत्पादन बढ़ाना काफी नहीं है। बिजली को बिना ज्यादा नुकसान और रुकावट के एक जगह से दूसरी जगह पहुंचाने के लिए मजबूत ट्रांसमिशन नेटवर्क भी जरूरी है।

।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

स्पेशल • अखिल भारतीय

Gold Silver Crash: एक हफ्ते में सोना ₹11,000 और चांदी ₹20,000 तक टूटी, क्या अब खरीदने का सही मौका?

स्पेशल • Haridwar

Yogi Adityanath Mother Last Rites VIDEO: मां की अर्थी को कंधा देते रो पड़े UP CM, छोटे भाई ने दी मुखाग्नि

स्पेशल • अखिल भारतीय

लाइव शो में फूट-फूटकर रोईं Veena Malik, उतारी हील्स, साफ किया मेकअप, क्या हुआ एक्ट्रेस के साथ?

स्पेशल • अखिल भारतीय

'चिप से लेकर शिप तक, सब कुछ भारत में बनेगा', PM Modi ने IIT Kharagpur पर जारी किया स्मारक सिक्का-10 बड़ी बातें

स्पेशल • Haridwar

Yogi Adityanath Mother Last Rites VIDEO: मां की अर्थी को कंधा देते रो पड़े UP CM, छोटे भाई कहां देंगे मुखाग्नि

स्पेशल • अखिल भारतीय

'भारत को देखो', ट्रंप ने अमेरिकी सेंट्रल बैंक को लगाई लताड़, बोले- अमेरिका की GDP 20% तक पहुंच सकती है

स्पेशल • अखिल भारतीय

Dadasaheb Phalke Awards 2026 Winners: रणवीर सिंह बेस्ट एक्टर, 'धुरंधर' बनी बेस्ट फिल्म, देखें विनर्स लिस्ट

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल