शनिवार, 21 नवंबर 2026 03:14 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 23°C
स्पेशल Patna 5,148 व्यूज

प्रणाम कर लगाया गले, पटना एयरपोर्ट से PM मोदी और नीतीश की तस्वीरें वायरल, 'नीतीश सेतु' को लेकर गरमाई सियासत?

DARSH NEWS डेस्क • 21 Nov 2026, 02:50 PM IST
प्रणाम कर लगाया गले, पटना एयरपोर्ट से PM मोदी और नीतीश की तस्वीरें वायरल, 'नीतीश सेतु' को लेकर गरमाई सियासत?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार (21 नवंबर) को बिहार के वैशाली जिले में गंगा नदी पर बने छह लेन के केबल-स्टेड पुल 'नीतीश सेतु' का उद्घाटन किया। इससे पहले पीएम नरेंद्र मोदी का पटना एयरपोर्ट पर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गर्मजोशी से स्वागत किया।

दोनों नेताओं ने एक-दूसरे को प्रणाम कर गले लगाया। जिसकी तस्वीर भी पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर साझा की। इस दौरे में पीएम मोदी वैशाली जाएंगे और करीब 34,470 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं की सौगात देंगे।

नीतीश कुमार के नाम पर बने इस पुल की लंबाई 9. 76 किलोमीटर है और इसे करीब 4,280 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया गया है। यह पुल वैशाली के बिदुपुर को पटना के बाहरी इलाके कच्ची दरगाह से जोड़ेगा।

इस पुल के शुरू होने से बिहार के उत्तर और दक्षिण हिस्सों के बीच सड़क संपर्क को एक नया विकल्प मिलेगा। इससे राज्य के सड़क इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूती मिलने के साथ आवागमन भी आसान होने की उम्मीद है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन (सेवानिवृत्त), केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

पुल के उद्घाटन से पहले पीएम मोदी ने पटना एयरपोर्ट पर नीतीश कुमार से भी मुलाकात की थी। पीएम मोदी अपने बिहार दौरे पर सड़क कनेक्टिविटी, ऊर्जा, शहरी इंफ्रास्ट्रक्चर, जल संसाधन, शिक्षा और स्वास्थ्य समेत कई क्षेत्रों की विकास परियोजनाओं का भी उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।

इसके अलावा वह वैशाली जिले में एक जनसभा को संबोधित करेंगे और बिहार में स्वच्छ सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने के लिए 100 पीएम ई-बसों को हरी झंडी दिखाएंगे। पटना एयरपोर्ट पर पहुंचते ही पीएम नरेंद्र मोदी का स्वागत किया गया। मुलाकात के बाद पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि पटना एयरपोर्ट पर नीतीश कुमार जी से मिलकर उन्हें अत्यंत प्रसन्नता हुई।

यह सेतु वैशाली के बिदुपुर ब्लॉक को पटना के बाहरी इलाके कच्ची दरगाह से जोड़ता है और इसका नाम नीतीश कुमार के नाम पर रखा गया है। It was a delight to meet Nitish Kumar Ji at Patna airport. पटना एयरपोर्ट पर नीतीश कुमार जी से मिलकर अत्यंत प्रसन्नता हुई।

@NitishKumar https://t. co/grj1X92Ma0 'भारत में खाओ-पियो और मौज करो का कल्चर नहीं', PM मोदी ने मंत्रियों को क्यों दी यह बड़ी नसीहत? समझें असली वजह विपक्ष के सवाल: पवन खेड़ा और तेजस्वी यादव ने क्या कहा?

'नीतीश सेतु' के नामकरण और उद्घाटन को लेकर बिहार की राजनीति में बयानबाजी तेज हो गई है। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने सवाल उठाया कि इस पुल का नाम दसवें सिख गुरु, गुरु गोबिंद सिंह के बजाय नीतीश कुमार के नाम पर क्यों रखा गया। उन्होंने कहा कि इस तरह नाम बदलने से सिख समुदाय की भावनाएं आहत होती हैं।

पवन खेड़ा ने यह भी पूछा कि क्या बीजेपी नीतीश कुमार को राजनीतिक मुख्यधारा से दूर करने की कोशिश कर रही है। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

स्पेशल • अखिल भारतीय

Panchkula CGST Superintendent कौन हैं? घर से ₹1.86 करोड़ की संपत्ति बरामद-10 लाख रिश्वत लेते हुए हुए थे अरेस्ट

स्पेशल • अखिल भारतीय

Gold Silver Crash: एक हफ्ते में सोना ₹11,000 और चांदी ₹20,000 तक टूटी, क्या अब खरीदने का सही मौका?

स्पेशल • अखिल भारतीय

बिहार में बिजली नेटवर्क को मिलेगी नई ताकत, अडानी को ₹500 करोड़ का प्रोजेक्ट, 2400 MW बिजली पहुंचाने की तैयारी

स्पेशल • Haridwar

Yogi Adityanath Mother Last Rites VIDEO: मां की अर्थी को कंधा देते रो पड़े UP CM, छोटे भाई ने दी मुखाग्नि

स्पेशल • अखिल भारतीय

लाइव शो में फूट-फूटकर रोईं Veena Malik, उतारी हील्स, साफ किया मेकअप, क्या हुआ एक्ट्रेस के साथ?

स्पेशल • अखिल भारतीय

'चिप से लेकर शिप तक, सब कुछ भारत में बनेगा', PM Modi ने IIT Kharagpur पर जारी किया स्मारक सिक्का-10 बड़ी बातें

स्पेशल • Haridwar

Yogi Adityanath Mother Last Rites VIDEO: मां की अर्थी को कंधा देते रो पड़े UP CM, छोटे भाई कहां देंगे मुखाग्नि

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल