Bigg Boss 20: सलमान खान का विवादित और मनोरंजक रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' इन दिनों लगातार चर्चा में बना हुआ है। शो में कंटेस्टेंट्स के बीच होने वाले झगड़ों और बहस के अलावा कई ऐसे पल भी देखने को मिल रहे हैं, जो दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रहे हैं। इस मामले में काजी तौकीर सबसे आगे नजर आ रहे हैं।
वह कभी घरवालों के साथ मजाक करते हैं, तो कभी अपने अतरंगी अंदाज से पूरे घर का माहौल खुशनुमा बना देते हैं। काजी तौकीर बने महिला, घर में मचा घमासान अब काजी तौकीर का एक नया अवतार सामने आया है, जिसे देखकर घरवाले अपनी हंसी नहीं रोक पाए। उन्होंने इस बार महिला का गेटअप लिया और साड़ी, ब्लाउज व बिंदी लगाकर सभी को हैरान कर दिया।
उनके इस बदले हुए अंदाज का सबसे ज्यादा मजा मनीष गोयल को देखने को मिला। साड़ी-बिंदी पहनकर काजी तौकीर बने 'कन्नू' -'बिग बॉस 20' के आने वाले एपिसोड में काजी तौकीर का एक दिलचस्प रूप देखने को मिलने वाला है। वह महिला के रूप में तैयार होकर घरवालों के सामने पहुंचेंगे।
इस खास लुक के लिए उन्होंने शो की कंटेस्टेंट आम्रपाली दुबे की साड़ी और ब्लाउज पहना। वहीं अरिश्फा खान ने काजी का मेकअप किया जबकि स्काउट ओपी ने उनका पल्लू ठीक करने में मदद की। पूरा गेटअप तैयार होने के बाद काजी ने अपना नाम 'कन्नू' रख लिया।
उन्हें इस अंदाज में देखकर घर के बाकी सदस्य भी खूब हंसते नजर आए। काजी तौकीर का ये नया अवतार खासतौर पर मनीष गोयल के लिए मनोरंजन का कारण बन गया। महिला के गेटअप में आते ही काजी ने मनीष गोयल को अपने निशाने पर ले लिया।
उन्होंने एक्टर के साथ मजाकिया अंदाज में फ्लर्ट किया और उनके लिए गाने भी गाए। मस्ती का सिलसिला यहीं नहीं रुका। काजी तौकीर ने सभी घरवालों के सामने मनीष के माथे पर किस भी कर दिया।
इस दौरान मनीष गोयल भी उनके साथ हंसी-मजाक करते दिखाई दिए। घर के बाकी सदस्य इस पूरी मस्ती को देखकर ठहाके लगाते नजर आए। इसके बाद काजी तौकीर ने उदिती और अरिश्फा के साथ गार्डन एरिया में जमकर डांस भी किया।
कुल मिलाकर उनका 'कन्नू' अवतार आने वाले एपिसोड का मजेदार आकर्षण बनने वाला है। A post shared by JioHotstar Reality (@jiohotstarreality) एक तरफ बिग बॉस के घर में काजी अपनी मस्ती से माहौल हल्का कर रहे हैं, तो दूसरी तरफ राशन को लेकर कंटेस्टेंट्स के बीच तनाव भी बढ़ता दिखाई दे रहा है।
घर में एक बार फिर खाने-पीने की चीजों को लेकर विवाद शुरू हो गया है। दरअसल सुबह के समय अरिश्फा खान लव गिल को चोर-चोर कहती नजर आती हैं। बाद में वह इस बात का जिक्र अपने दोस्तों के सामने भी करती हैं।
राशन को लेकर लव गिल पहले भी विवादों में रह चुके हैं। ।
पाठक प्रतिक्रियाएं