भारतीय वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल आशुतोष दीक्षित ने विदेशी एजेंसियों द्वारा अपनाई जा रही नई जासूसी तकनीकों का खुलासा किया है। विदेशी एजेंसियां अपना रही हैं नई जासूसी तकनीकें- एयर चीफ मार्शल विदेशी एजेंसियां अपना रही हैं नई जासूसी तकनीकें। साइबर जासूसी, MLM, लोन शार्क मुख्य तरीके।
भारतीय सेना ने लागू किए कड़े सुरक्षा उपाय। डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय वायु सेना के प्रमुख, एयर चीफ मार्शल आशुतोष दीक्षित ने विदेशी खुफिया एजेंसियों द्वारा अपनाए जा रहे जासूसी के नए तरीकों को लेकर बड़ा खुलासा किया है।
उन्होंने कहा कि विदेशी जासूसी गिरोह अब पारंपरिक 'हनी ट्रैप' से आगे बढ़कर साइबर जासूसी, मल्टी-लेवल मार्केटिंग और अवैध रूप से कर्ज देने वाले (लोन शार्क) जैसे माध्यमों का सहारा ले रहे हैं। इससे निपटने के लिए भारतीय सेना और उसके रिसर्च नेटवर्क ने कड़े तकनीकी और संस्थागत सुरक्षा उपाय लागू किए हैं।
सोमवार को नई दिल्ली में ' नेशनल सिक्योरिटी समिट 3. 0' को संबोधित करते हुए एयर चीफ मार्शल दीक्षित ने कहा कि सोशल मीडिया के जरिए प्रेम जाल में फंसाना एक बड़ी खुफिया चुनौती का महज एक छोटा हिस्सा है। इन गिरोहों के निशाने पर मुख्य रूप से सरकारी प्रयोगशालाओं और निजी रक्षा ठेकेदारों के साथ काम करने वाले कर्मचारी होते हैं।
यह समाचार प्रारम्भिक सूचना और उपलब्ध आधिकारिक/ रिपोर्ट्स के आधार पर प्रकाशित किया गया है। मामले से जुड़ी जानकारियां लगातार सामने आ रही हैं। जैसे-जैसे अधिकृत पुष्टि और विस्तृत विवरण प्राप्त होंगे, खबर को अपडेट किया जाता रहेगा।
पाठकों से अनुरोध है कि ताजा जानकारी के लिए हमारे साथ बने रहें। देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।
।
पाठक प्रतिक्रियाएं