मंगलवार, 17 नवंबर 2026 12:28 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 12°C
अंतर्राष्ट्रीय अखिल भारतीय 1,808 व्यूज

चीन को टक्कर देने के लिए भारत-अमेरिका का AI वाला प्लान, 10 देशों का बड़ा करार

DARSH NEWS डेस्क • 16 Nov 2026, 06:12 PM IST
चीन को टक्कर देने के लिए भारत-अमेरिका का AI वाला प्लान, 10 देशों का बड़ा करार

भारत सहित 10 देशों ने अमेरिका के नेतृत्व में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सप्लाई चेन और महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे की सुरक्षा के लिए सैन फ्रांसिस्को घोषणापत्र पर हस्ताक्षर किए हैं। चीन को टक्कर देने के लिए भारत-अमेरिका का AI वाला प्लान। भारत, अमेरिका सहित 10 देश AI सुरक्षा में शामिल हुए।

सैन फ्रांसिस्को घोषणापत्र पर हस्ताक्षर, चीन को टक्कर देने का प्रयास। महत्वपूर्ण तकनीकी बुनियादी ढांचे की सुरक्षा, आपसी सहयोग बढ़ाना उद्देश्य। डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली।

भारत, अमेरिका के नेतृत्व वाले इस प्रयास में 9 अन्य देशों के साथ शामिल हो गया है, जिसका उद्देश्य आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सप्लाई चेन को सहारा देने वाली तकनीकों और महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे की सुरक्षा करना है। अमेरिकी विदेश विभाग ने रविवार देर रात बताया कि इन 10 देशों ने सैन फ्रांसिस्को घोषणापत्र पर हस्ताक्षर किए हैं।

इसका मकसद सुरक्षा उपायों में तालमेल बिठाना और महत्वपूर्ण तकनीकों को लेकर वाशिंगटन और बीजिंग के बीच बढ़ती प्रतिस्पर्धा के बीच आपसी सहयोग को और गहरा करना है। इस समझौते पर हस्ताक्षर करने वालों में अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, भारत, इडरायस, जापान, दक्षिण कोरिया, कतर, सिंगापुर, संयुक्त अरब अमीरात और यूनाइटेड किंगडम शामिल हैं।

घोषणापत्र में कहा गया है कि राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए आर्थिक सुरक्षा आधार का काम करती है। इसमें संवेदनशील तकनीकों और एआई इंफ्रास्ट्रक्टर की संयुक्त सुरक्षा पर जोर दिया गया है। ये देश एआई नीति, इसके अपनाए जाने, सप्लाई चेन, सुरक्षा केंद्रों और लचीलेपन पर तालमेल बिठाने के लिए वर्किंग ग्रुप बनाएंगे।

इस पहल का उद्देश्य उन क्षेत्रों में सहयोग को मजबूत करना है, जो AI के विकास और उसे लागू करने के लिए महत्वपूर्ण माने जाते हैं। यह समझौत वाशिंगटन की 'पैक्स सिलिका' पहल को आगे बढ़ाता है, जिसे पिछले साल AI मॉडल, सेमीकंडक्टर और महत्वपूर्ण खनिजों की सप्लाई चेन को सुरक्षित करने के लिए शुरू किया गया था।

इसका लक्ष्य अमेरिका के सहयोगियों और साझेदारों को संयुक्त परियोजनाओं और निर्यात नियंत्रण के लिए एक साथ लाना है, साथ ही उन देशों पर निर्भरता कम करना है जिन्हें महत्वपूर्ण संसाधनों और तकनीकों के मामले में विरोधी माना जाता है। इनमें महत्वपूर्ण खनिज, AI मॉडल और सेमीकंडक्टर चिप्स शामिल हैं, जो एडवांस्ड कंप्यूटिंग सिस्टम को चलाते हैं।

यह पहल ऐसे समय में आई है जब अमेरिका चीन के साथ चल रही तकनीकी दौड़ में अपनी स्थिति मजबूत करना चाहता है। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

अंतर्राष्ट्रीय • अखिल भारतीय

चीन के साथ महाबैठक से पहले ट्रंप को याद आया क्वाड, पीएम मोदी समेत चार नेताओं की मुलाकात पर दुनिया की नजर

अंतर्राष्ट्रीय • अखिल भारतीय

भारतीय सेना को हनी ट्रैप से कैसे बचाया जाता है? एयर चीफ मार्शल ने बताया सुरक्षा का राज

अंतर्राष्ट्रीय • अखिल भारतीय

एनवीडिया विवाद से बढ़ी चीन विरोधी एकजुटता, AI सप्लाई चेन की सुरक्षा के लिए भारत और अमेरिका ने किया समझौता; रिपोर्ट

अंतर्राष्ट्रीय • अखिल भारतीय

कभी पाकिस्तानी सेना के लिए तालिबान से लड़ी लड़ाई, अब रहमान गुल बने बीएलए के नए कमांडर

अंतर्राष्ट्रीय • अखिल भारतीय

'असम में 1.16 लाख से ज्यादा घोषित विदेशी अभी भी पकड़े नहीं गए हैं', गुवाहाटी हाई कोर्ट की अहम टिप्पणी

अंतर्राष्ट्रीय • अखिल भारतीय

QUAD को कमजोर बताने वाली रिपोर्ट पर अमेरिका का यू-टर्न, जल्द हो सकती है पीएम मोदी-ट्रंप की मुलाकात

अंतर्राष्ट्रीय • अखिल भारतीय

530 उड़ानें रद, 430 डिले। अमेरिका में आज भी जारी रहेगा हवाई संकट

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल