रविवार, 22 नवंबर 2026 08:12 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 15°C
देश अखिल भारतीय 14,405 व्यूज

पेट्रोल में कितना मिल रहा एथनॉल? पीपीएसी की रिपोर्ट में सबकुछ हुआ क्लियर

DARSH NEWS डेस्क • 22 Nov 2026, 07:42 PM IST
पेट्रोल में कितना मिल रहा एथनॉल? पीपीएसी की रिपोर्ट में सबकुछ हुआ क्लियर

अक्टूबर में भारत का तेल और गैस आयात बिल 60% बढ़कर 16 अरब डॉलर हो गया, जिसका मुख्य कारण ब्रेंट क्रूड की कीमतों में लगभग दोगुना वृद्धि है। जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। इस वर्ष अक्टूबर में तेल और गैस का शुद्ध आयात बिल 60 प्रतिशत बढ़कर 16 अरब डॉलर रहा है।

इस दौरान वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड का औसत मूल्य 124. 77 डॉलर प्रति बैरल रहा है, जो एक साल पहले की तुलना में करीब दोगुना है। पेट्रोलियम मंत्रालय के अधीन पेट्रोलियम प्लानिंग एंड एनालिसिस सेल (पीपीएसी) के आंकड़ों से यह जानकारी सामने आई है।

अक्टूबर 2025 में भारत का तेल और गैस का शुद्ध आयात बिल 10 अरब डॉलर था। आंकड़ों , पिछले महीने केवल कच्चे तेल के आयात पर 19. 5 अरब डॉलर खर्च हुए, जबकि एक साल पहले समान अवधि में यह खर्च 10.

4 अरब डॉलर था। हालांकि, आयात की मात्रा केवल 11 प्रतिशत बढ़कर 2. 33 करोड़ टन हुई।

एलएनजी आयात पर 1. 3 अरब डॉलर खर्च हुए, जबकि पेट्रोलियम उत्पादों के निर्यात से 6. 3 अरब डॉलर की कमाई हुई।

सितंबर में ब्रेंट क्रूड का औसत दाम 116. 77 डॉलर और अक्टूबर 2025 में 64. 75 डॉलर प्रति बैरल था।

अक्टूबर में भारतीय तेल बास्केट का औसत दाम 119. 91 डॉलर प्रति बैरल रहा, जबकि एक साल पहले यह 65. 08 डॉलर था।

अप्रैल-अक्टूबर 2026 के दौरान शुद्ध आयात बिल बढ़कर 97. 7 अरब डॉलर हो गया, जो एक साल पहले समान अवधि में 70. 3 अरब डॉलर था।

कच्चे तेल का आयात मात्रा के लिहाज से 2. 7 प्रतिशत बढ़ा, लेकिन इस पर 111 अरब डॉलर खर्च हुए। एक साल पहले यह खर्च 72.

3 अरब डॉलर था। पीपीएसी के आंकड़ों के मुताबिक, अक्टूबर में तरलीकृत पेट्रोलियम गैस (एलपीजी) की खपत 12. 3 प्रतिशत और अप्रैल-अक्टूबर 2026 के दौरान 15.

1 प्रतिशत घटी। एक नवंबर को सक्रिय घरेलू एलपीजी उपभोक्ताओं की संख्या 32. 6 करोड़ थी, जो एक अप्रैल को 33.

4 करोड़ थी। निजी क्षेत्र द्वारा सीधे एलपीजी आयात में अक्टूबर में 83. 8 प्रतिशत और अप्रैल-अक्टूबर के दौरान 97.

3 प्रतिशत की गिरावट आई। सरकारी कंपनियों की पैक्ड घरेलू एलपीजी बिक्री अक्टूबर में 11. 8 प्रतिशत घटी, जबकि थोक एलपीजी बिक्री में 49.

1 प्रतिशत की गिरावट आई। आटो एलपीजी की बिक्री 23. 9 प्रतिशत बढ़ी।

अक्टूबर में डीजल की खपत 12 प्रतिशत बढ़कर 85 लाख टन हो गई। पेट्रोल की खपत 3. 5 प्रतिशत और बिटुमेन की खपत 16.

5 प्रतिशत बढ़ी। अक्टूबर में पेट्रोलियम उत्पादों की कुल खपत 2. 7 प्रतिशत बढ़कर 2.

05 करोड़ टन रही। हालांकि, अप्रैल-अक्टूबर के दौरान यह 3. 2 प्रतिशत घटकर 13.

42 करोड़ टन रह गई। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

देश • अखिल भारतीय

अंतरिक्ष में बनेंगी नई दवाएं और टीके? माइक्रोग्रैविटी शोध की तैयारी में भारत; क्या है पूरा प्लान?

देश • अखिल भारतीय

पुरानी तकनीक छोड़ना इतना आसान क्यों नहीं? रिसर्च में सामने आई वजह

देश • अखिल भारतीय

4 राज्यों में 6 सड़क हादसे, यूपी-बिहार से राजस्थान-गुजरात तक दुर्घटनाओं में 28 लोगों की मौत

देश • अखिल भारतीय

बिलासपुर-झारसुगुड़ा चौथी लाइन प्रोजेक्ट का अंतिम चरण: चांपा स्टेशन को जोड़ने का काम शुरू, 10 गाड़ियां रद

देश • अखिल भारतीय

छत्तीसगढ़: 'अकवान' ने धो दिया मौसम का रिकॉर्ड, बिलासपुर में दिनभर छाया रहा कोहरा

देश • अखिल भारतीय

नेपाल पीएम बालेन्द्र शाह आज पहुंचेंगे दिल्ली, पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात; सीमा-ऊर्जा जैसे मुद्दों पर होगी चर्चा

देश • Kota

राजस्थान: कोटा के सरकारी अस्पताल में बड़ी लापरवाही: 35 दिनों में 7 प्रसूताओं की मौत, सिस्टम पर उठे गंभीर सवाल

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल