रविवार, 22 नवंबर 2026 08:12 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 15°C
देश अखिल भारतीय 14,794 व्यूज

अंतरिक्ष में बनेंगी नई दवाएं और टीके? माइक्रोग्रैविटी शोध की तैयारी में भारत; क्या है पूरा प्लान?

DARSH NEWS डेस्क • 22 Nov 2026, 07:37 PM IST
अंतरिक्ष में बनेंगी नई दवाएं और टीके? माइक्रोग्रैविटी शोध की तैयारी में भारत; क्या है पूरा प्लान?

भारत अपनी अंतरिक्ष क्षमताओं का उपयोग दवा और वैक्सीन विकास में नई संभावनाएं तलाशने के लिए कर रहा है। वैज्ञानिक, बायोटेक कंपनियां और स्टार्टअप माइक्रोग्रैविटी में शोध की तैयारी कर रहे हैं ताकि भविष्य में बेहतर उपचार विकल्प मिल सकें। अंतरिक्ष में दवा बनाने की संभावनाएं तलाश रहा भारत (AI से बनाई गई सांकेतिक तस्वीर) भारत अंतरिक्ष में दवा और वैक्सीन विकास की संभावनाएं तलाश रहा है।

माइक्रोग्रैविटी में शोध से नई दवाएं और उपचार विकसित होंगे। भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन भविष्य में जैव प्रौद्योगिकी अनुसंधान का केंद्र बनेगा। डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली।

भारत अब अपनी अंतरिक्ष क्षमताओं का इस्तेमाल दवा और वैक्सीन के क्षेत्र में नई संभावनाएं तलाशने के लिए करना चाहता है। इस दिशा में विज्ञानियों, बायोटेक कंपनियों और स्टार्टअप ने माइक्रोग्रैविटी यानी बहुत कम गुरुत्वाकर्षण वाली स्थिति में शोध की तैयारी तेज कर दी है। इसका मकसद ऐसी नई तकनीक और दवाएं विकसित करना है, जिनसे भविष्य में इलाज के बेहतर विकल्प मिल सकें।

बेंगलुरु में 19 नवंबर को आयोजित टेक समिट में अंतरिक्ष में दवाओं के निर्माण और परीक्षण की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई। चैनल न्यूज एशिया , सम्मेलन में शोधकर्ताओं, नीति निर्माताओं और उद्यमियों ने विचार किया कि भारत का प्रस्तावित अंतरिक्ष ढांचा बायोटेक्नोलाजी और फार्मा क्षेत्र के शोध को किस तरह आगे बढ़ा सकता है।

भारत को दुनिया की फार्मेसी कहा जाता है। देश दुनियाभर में सस्ती दवाओं और टीकों की आपूर्ति करता है। अब इसी मजबूत फार्मा उद्योग को अंतरिक्ष कार्यक्रम से जोड़ने की कोशिश हो रही है।

विज्ञानियों का मानना है कि अंतरिक्ष में मौजूद माइक्रोग्रैविटी का वातावरण दवाओं के विकास से जुड़े कुछ ऐसे प्रयोगों का अवसर दे सकता है, जिन्हें पृथ्वी पर करना मुश्किल है। दरअसल, पृथ्वी का गुरुत्वाकर्षण प्रोटीन क्रिस्टल बनने की प्रक्रिया को प्रभावित करता है। ये क्रिस्टल प्रोटीन की आणविक संरचना को समझने में अहम भूमिका निभाते हैं।

अंतरिक्ष में गुरुत्वाकर्षण का प्रभाव बहुत कम होने के कारण कुछ प्रोटीन क्रिस्टल अधिक व्यवस्थित ढंग से विकसित हो सकते हैं। इससे विज्ञानी उनकी संरचना का अधिक बारीकी से अध्ययन कर सकते हैं। यह जानकारी दवाओं के डिजाइन और नई उपचार पद्धतियों के विकास में मददगार हो सकती है।

इस क्षेत्र में देश की प्रमुख बायोफार्मा कंपनी बायोकान भी संभावनाएं देख रही है। कंपनी की कार्यकारी अध्यक्ष किरण मजूमदार शा के मुताबिक, अंतरिक्ष तकनीक आणविक संरचनाओं को समझने और उनमें बदलाव से जुड़ी संभावनाओं को तलाशने में मदद कर सकती है। इससे नए अणुओं, बौद्धिक संपदा और दवा विकास की बेहतर प्रक्रियाओं के लिए रास्ते खुल सकते हैं।

अंतरिक्ष आधारित जैविक शोध में दुनिया की बढ़ती दिलचस्पी के पीछे एक और वजह है। अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के 2030 के आसपास सेवानिवृत्त होने की उम्मीद है। ऐसे में कई देश और निजी कंपनियां भविष्य की जरूरतों को देखते हुए व्यावसायिक अंतरिक्ष प्रयोगशालाएं विकसित करने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं।

।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

देश • अखिल भारतीय

पेट्रोल में कितना मिल रहा एथनॉल? पीपीएसी की रिपोर्ट में सबकुछ हुआ क्लियर

देश • अखिल भारतीय

पुरानी तकनीक छोड़ना इतना आसान क्यों नहीं? रिसर्च में सामने आई वजह

देश • अखिल भारतीय

4 राज्यों में 6 सड़क हादसे, यूपी-बिहार से राजस्थान-गुजरात तक दुर्घटनाओं में 28 लोगों की मौत

देश • अखिल भारतीय

बिलासपुर-झारसुगुड़ा चौथी लाइन प्रोजेक्ट का अंतिम चरण: चांपा स्टेशन को जोड़ने का काम शुरू, 10 गाड़ियां रद

देश • अखिल भारतीय

छत्तीसगढ़: 'अकवान' ने धो दिया मौसम का रिकॉर्ड, बिलासपुर में दिनभर छाया रहा कोहरा

देश • अखिल भारतीय

नेपाल पीएम बालेन्द्र शाह आज पहुंचेंगे दिल्ली, पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात; सीमा-ऊर्जा जैसे मुद्दों पर होगी चर्चा

देश • Kota

राजस्थान: कोटा के सरकारी अस्पताल में बड़ी लापरवाही: 35 दिनों में 7 प्रसूताओं की मौत, सिस्टम पर उठे गंभीर सवाल

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल