पुरानी तकनीक को छोड़ना आसान नहीं होता, भले ही बेहतर विकल्प हों या वह पुरानी पड़ गई हो। गोवा इंस्टीट्यूट आफ मैनेजमेंट और आइआइएम कोझिकोड के शोध में पुरानी तकनीक छोड़ना उपयोगिता से अधिक आदतों पर निर्भर करता है (AI से बनाई गई सांकेतिक तस्वीर) जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली।
कोई तकनीक पुरानी पड़ गई हो, उसमें कमियां आ गई हों या उससे बेहतर विकल्प बाजार में उपलब्ध हो गए हों, फिर भी लोग उसे आसानी से छोड़ नहीं पाते। इसकी वजह सिर्फ उसकी उपयोगिता नहीं, बल्कि समय के साथ उससे जुड़ी आदतें, भावनाएं और निर्भरताएं भी हैं। गोवा इंस्टीट्यूट आफ मैनेजमेंट (जीआइएम) और इंडियन इंस्टीट्यूट आफ मैनेजमेंट (आइआइएम), कोझिकोड के नए शोध में यह बात सामने आई है।
इंफार्मेशन सिस्टम्स फ्रंटियर्स में प्रकाशित इस अध्ययन में इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म, व्यक्तिगत उपयोग के एप और संगठनों में इस्तेमाल होने वाली सूचना प्रणालियों से जुड़े 97 शोधों की समीक्षा की गई। इसमें यह समझने की कोशिश की गई कि लोग और संस्थान किसी पुरानी तकनीक को कब और किन परिस्थितियों में छोड़ने का फैसला करते हैं।
जीआइएम के सीनियर लेक्चरर स्मित घेलानी के मुताबिक, हममें से कई लोग ऐसे एप का इस्तेमाल करते थे, जो अब हमारे स्मार्टफोन में नहीं हैं। कुछ की जगह नए विकल्पों ने ले ली, तो कुछ की जरूरत धीरे-धीरे खत्म हो गई। वहीं, कुछ एप ऐसे भी रहे जिन्हें लोगों ने कई बार हटाया और फिर दोबारा इंस्टाल किया।
यही स्थिति संगठनों की भी है, जहां वर्षों से काम आ रहे सिस्टम को बदलने या बंद करने का फैसला करना आसान नहीं होता। घेलानी ने कहा कि किसी तकनीक का मूल्यांकन करते समय आमतौर पर हम यह देखते हैं कि उससे हमें क्या फायदा मिल रहा है। लेकिन इस बात पर कम ध्यान देते हैं कि लंबे समय तक इस्तेमाल के दौरान हमारी आदतें, दिनचर्या, रिश्ते और काम करने के तरीके उससे किस तरह जुड़ गए हैं।
यही जुड़ाव कई बार उसकी कमियां सामने आने के बाद भी उसे छोड़ना मुश्किल बना देता है। अध्ययन , किसी तकनीक को छोड़ने के पीछे आमतौर पर कोई एक वजह नहीं होती। इसके बजाय चार प्रमुख कारक मिलकर यह तय करते हैं कि उसका इस्तेमाल जारी रहेगा या बंद हो जाएगा।
इनमें पहला है व्यक्ति, यानी उसकी उम्मीदें, भावनाएं और आदतें। दूसरा है तकनीक, जिसमें उसका प्रदर्शन, डिजाइन और पुराना पड़ना शामिल है। ।
पाठक प्रतिक्रियाएं