संसद के विशेष सत्र से पहले सियासी हलचल चरम पर पहुंच गई है। परिसीमन और महिला आरक्षण बिल को पास कराने के लिए मोदी सरकार जहां क्षेत्रीय दलों को साधने में जुटी है, वहीं कांग्रेस ने सरकार की योजना को नाकाम करने के लिए पूरा जोर लगा दिया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने विपक्षी खेमे को एकजुट रखने के लिए 'आखिरी दांव' चलते हुए शनिवार सुबह 11:30 बजे राजाजी मार्ग स्थित अपने आवास पर फ्लोर लीडर्स की बैठक बुलाई है ।
इस बैठक में इंडिया गठबंधन के दलों के साथ-साथ डीएमके (DMK), आम आदमी पार्टी (AAP) और बीजेडी (BJD) के नेताओं को न्योता भेजा गया है, जिन्हें फिलहाल किंगमेकर माना जा रहा है। खड़गे की बैठक में कौन-कौन होगा शामिल? खड़गे की यह बैठक शनिवार सुबह 11:30 बजे दिल्ली में उनके 10, राजाजी मार्ग स्थित आवास पर होनी है।
इसमें इंडिया गठबंधन के संसदीय दलों के नेताओं के अलावा डीएमके, आम आदमी पार्टी और बीजेडी को भी बुलाया गया है। एनसीपी (शरदचंद्र पवार) के नेताओं को भी न्योता भेजा गया है। कांग्रेस चाहती है कि जो दल अभी बिल पर खुलकर विरोध नहीं कर रहे हैं, उन्हें भी अपने साथ लाया जाए।
इससे पहले 27 नवंबर को सोनिया गांधी के आवास पर कांग्रेस की संसदीय रणनीति समिति की बैठक हुई थी। इसमें मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, केसी वेणुगोपाल, जयराम रमेश और गौरव गोगोई समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए। बैठक के बाद कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने कहा कि पार्टी दूसरे विपक्षी दलों के साथ मिलकर इस बिल का विरोध करेगी।
महिला आरक्षण पर सरकार का नया दांव: एक संविधान संशोधन बिल से कैसे बढ़ेंगी लोकसभा और विधानसभा की सीटें? किन दलों पर टिका है दांव और क्या हैं कांग्रेस की चुनौतियां? मल्लिकार्जुन खड़गे की बैठक में डीएमके, आप, एनसीपी (शरद पवार) और ओडिशा की बीजेडी को बुलाकर कांग्रेस वोटिंग से पहले की दुविधा खत्म करना चाहती है ।
लेकिन अप्रैल 2026 के मुकाबले सात महीनों में संसद के समीकरण काफी बदल चुके हैं। परिसीमन और महिला आरक्षण बिल को मोदी कैबिनेट की मंजूरी, लोकसभा में बढ़ेंगी 50% सीटें, समझिए पूरा प्लान कांग्रेस का विरोध सिर्फ सीटें बढ़ाने पर नहीं कांग्रेस की आपत्ति का केंद्र सिर्फ लोकसभा की सीटें बढ़ाना नहीं है।
पार्टी को चिंता है कि परिसीमन के जरिए निर्वाचन क्षेत्रों की सीमाएं नए सिरे से तय होंगी। कांग्रेस नेताओं को आशंका है कि इस प्रक्रिया का इस्तेमाल राजनीतिक फायदे के लिए किया जा सकता है। इसे अंग्रेजी में जेरिमैंडरिंग कहा जाता है।
यानी निर्वाचन क्षेत्रों की सीमाएं इस तरह तय करना, जिससे किसी खास दल या समूह को चुनावी फायदा मिले। कांग्रेस के उपनेता गौरव गोगोई ने सरकार की मंशा पर सवाल उठाते हुए परिसीमन को मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर से भी जोड़ा। उनका आरोप है कि पहले मतदाता सूची में बदलाव के जरिए यह तय करने की कोशिश हुई कि कौन वोट दे सकेगा और अब परिसीमन से यह तय करने की कोशिश होगी कि कौन कहां से वोट देगा।
।
पाठक प्रतिक्रियाएं