Iran Women Murder Cases: ईरान में महिलाओं और नाबालिग लड़कियों के खिलाफ हिंसा के कई मामले सामने आए हैं। इनमें 14 साल की सोगंद मुश्तारेकी की हत्या का मामला भी शामिल है। आरोप है कि उसके 20 वर्षीय पति ने उसे पीट-पीटकर मार डाला।
सोगंद ने घटना से महज 10 दिन पहले बच्चे को जन्म दिया था। बताया गया है कि मायके जाने की बात पर दोनों के बीच विवाद हुआ था। यह घटना 6 नवंबर 2026 को ईरान के करमान प्रांत में हुई।
मानवाधिकार संगठनों के मुताबिक, आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसी दिन फार्स प्रांत में 21 साल की गर्भवती महिला सेपिदेह रईसी की भी हत्या कर दी गई। इन घटनाओं ने ईरान में बाल विवाह, घरेलू हिंसा और महिलाओं की सुरक्षा से जुड़े सवाल फिर खड़े कर दिए हैं।
13 साल की उम्र में हुई थी सोगंद की शादी ईरान ह्यूमन राइट्स संगठन के मुताबिक, सोगंद के पिता ने बताया कि उसका पति उसे मायके वालों से बात नहीं करने देता था और घर में बंद रखता था। सोगंद की शादी महज 13 साल की उम्र में हुई थी। रिपोर्ट , कुछ समय पहले सोगंद सड़क हादसे में घायल हुई थी।
वह बच्चे को जन्म देने के बाद भी उससे उबर रही थी। इसी दौरान उसकी हत्या कर दी गई। नेशनल काउंसिल ऑफ रेजिस्टेंस ऑफ ईरान की महिला समिति के मुताबिक, आरोपी ने हत्या की बात कबूल की और इसकी वजह पारिवारिक विवाद बताई।
उसी दिन 21 साल की गर्भवती महिला की भी हत्या सोगंद की हत्या वाले दिन ही ईरान के फार्स प्रांत में 21 साल की सेपिदेह रईसी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह चार महीने की गर्भवती थी और उसका तीन साल का एक बच्चा भी था। रिपोर्ट के मुताबिक, सेपिदेह अपने पति से तलाक लेना चाहती थी।
आरोप है कि इसी बात पर पति ने उसे गोली मार दी। हमले में उसके गर्भ में पल रहे बच्चे की भी मौत हो गई, जबकि उसकी मां घायल हो गई। नेशनल काउंसिल ऑफ रेजिस्टेंस ऑफ ईरान की महिला समिति के मुताबिक, सेपिदेह की शादी भी 13 साल की उम्र में हुई थी।
वह कई साल से पति की मारपीट झेल रही थी। ईरान की नेशनल काउंसिल ऑफ रेजिस्टेंस की महिला समिति , अक्टूबर 2026 में महिलाओं की हत्या के 24 मामले सामने आए। संगठन का कहना है कि ज्यादातर महिलाओं की हत्या उनके घरों में हुई और आरोपियों में उनके परिचित पुरुष शामिल थे।
ईरान इंटरनेशनल की रिपोर्ट के मुताबिक, 21 मार्च से 13 अक्टूबर 2026 के बीच 84 महिलाओं और लड़कियों की हत्या हुई। इनमें 75 मामलों में आरोपी पीड़िताओं के परिचित थे। रिपोर्ट में आठ नाबालिग लड़कियों की हत्या का भी जिक्र है, जिनमें आरोप उनके पिता, भाई या परिवार के दूसरे सदस्यों पर लगे।
।
पाठक प्रतिक्रियाएं