शनिवार, 28 नवंबर 2026 08:12 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 14°C
स्पेशल अखिल भारतीय 12,998 व्यूज

महिला आरक्षण पर सरकार का नया दांव: एक संविधान संशोधन बिल से कैसे बढ़ेंगी लोकसभा और विधानसभा की सीटें?

DARSH NEWS डेस्क • 28 Nov 2026, 07:36 AM IST
महिला आरक्षण पर सरकार का नया दांव: एक संविधान संशोधन बिल से कैसे बढ़ेंगी लोकसभा और विधानसभा की सीटें?

महिला आरक्षण को लागू करने और लोकसभा-विधानसभाओं की सीटें बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार इस बार संसद में बदला हुआ विधायी पैकेज लाने की तैयारी में है। इस बार तीन अलग-अलग बिलों के बजाय पूरा कानूनी ढांचा एक नए संविधान संशोधन बिल के इर्द-गिर्द रखा गया है। सरकार की योजना 33 फीसदी महिला आरक्षण के साथ सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में सीटों की संख्या 50 फीसदी तक बढ़ाने की है।

सरकारी सूत्रों के मुताबिक, संसद का सत्र 30 नवंबर से दोबारा शुरू होने पर संविधान (132वां संशोधन) बिल, 2026, परिसीमन (दूसरा) बिल, 2026 और केंद्र शासित प्रदेश कानून (संशोधन) बिल पेश किए जा सकते हैं। इस प्रस्ताव में सिर्फ महिला आरक्षण ही नहीं, बल्कि लोकसभा की अधिकतम क्षमता, विधानसभा सीटों की सीमा और निर्वाचन क्षेत्रों की नई सीमाएं तय करने का पूरा खाका शामिल है।

सवाल यह है कि अप्रैल में पिछला बिल गिरने के बाद सरकार ने इस बार क्या बदला है और 50 फीसदी सीटें बढ़ाने की लिखित गारंटी कैसे दी जा रही है? एक संविधान संशोधन बिल में क्या बदला? सरकार की नई रणनीति का सबसे अहम हिस्सा संविधान (132वां संशोधन) बिल है।

अप्रैल में पेश संविधान (131वां संशोधन) बिल लोकसभा में पास नहीं हो पाया था। हालांकि, उस समय साथ लाए गए दो अन्य बिल सदन में लंबित रह गए थे। सरकारी सूत्रों के मुताबिक, अब नया संविधान संशोधन बिल पहले पेश किया जाएगा।

उस पर चर्चा के दौरान सरकार पुराने दोनों लंबित बिल वापस लेकर उनकी जगह नए कानून पेश करेगी। इस बदलाव का मकसद महिला आरक्षण और सीटों में बढ़ोतरी को एक ही संवैधानिक आधार देना है। अप्रैल में जिस लिखित गारंटी की कमी बताई गई थी, नए प्रस्ताव में उसे शामिल किया गया है।

इसके तहत सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मौजूदा सीटों की संख्या में एक समान 50 फीसदी बढ़ोतरी का प्रावधान रखा गया है। परिसीमन और महिला आरक्षण बिल को मोदी कैबिनेट की मंजूरी, लोकसभा में बढ़ेंगी 50% सीटें, समझिए पूरा प्लान न बिल, तीन अलग जिम्मेदारियां नए पैकेज में हर बिल का काम अलग होगा।

पहला, संविधान (132वां संशोधन) बिल, 2026 सीटों की संवैधानिक सीमा और राज्यों के बीच प्रतिनिधित्व का आधार तय करेगा। इसमें 1971 की जनगणना को राज्यों के बीच सीटों के बंटवारे का आधार बनाए रखने का प्रस्ताव है। इसका मतलब है कि 2051 तक राज्यों के बीच लोकसभा सीटों का मौजूदा अनुपात नहीं बदलेगा, जबकि कुल सीटें बढ़ाई जा सकेंगी।

इस बिल में लोकसभा की अधिकतम संवैधानिक सीमा 550 से बढ़ाकर 850 करने की बात है। इसमें राज्यों के लिए अधिकतम 815 और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए 35 सीटों का प्रावधान बताया गया है। दूसरा, परिसीमन (दूसरा) बिल, 2026 नई परिसीमन आयोग की व्यवस्था करेगा।

आयोग 2011 की जनगणना के आंकड़ों के आधार पर राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के भीतर लोकसभा और विधानसभा क्षेत्रों की सीमाएं तय करेगा। इसी प्रक्रिया में महिलाओं के लिए एक-तिहाई सीटें आरक्षित करने की व्यवस्था भी शामिल होगी। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

स्पेशल • अखिल भारतीय

Delimitation Bill 2026: अप्रैल में नाकाम, नवंबर में वापसी! BJP के '50% फॉर्मूले' ने कैसे बदली सियासी हवा?

स्पेशल • अखिल भारतीय

Deeg Politics: कांग्रेस के टिकट पर नामांकन, फिर BJP से लड़ीं, 3 पर्चे भरने वाली महिला प्रधान निर्विरोध चुनी गई

स्पेशल • अखिल भारतीय

Irani Sogand Mushtareki कौन थी? 14 साल की उम्र में बच्चे को जन्म दिया, 10 दिन बाद पति ने पीट-पीटकर मार डाला

स्पेशल • अखिल भारतीय

समाधान ऑनलाइन में CM मोहन यादव ने सुनीं लोगों की समस्याएं, देवास के महाप्रबंधक उद्योग निलंबित

स्पेशल • अखिल भारतीय

Mohan Bhagwat की ‘करुणानायक राम’ किताब में क्या राज? बोले- 'करुणा ही इंसान को जानवर से अलग करती'

स्पेशल • अखिल भारतीय

मध्य प्रदेश में सरकारी सेवाओं के लिए अब एक ही लॉगिन, ‘जनपरिचय’ से नागरिकों को मिलेगी बड़ी सुविधा

स्पेशल • अखिल भारतीय

Mayawati ने Akhilesh Yadav के ‘Jan-Man Ka Manifesto’ को बताया हवा-हवाई, बोलीं- सपा के वादे चुनावी छलावा

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल