रविवार, 22 नवंबर 2026 05:16 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 19°C
राजनीति अखिल भारतीय 2,735 व्यूज

'असभ्य, लालची, जातिवादी और पुरुषवादी सोच वाले'; राहुल गांधी ने अर्धनारीश्वर की तस्वीर शेयर कर भाजपा-आरएसएस पर साधा निशाना

DARSH NEWS डेस्क • 22 Nov 2026, 04:11 PM IST
'असभ्य, लालची, जातिवादी और पुरुषवादी सोच वाले'; राहुल गांधी ने अर्धनारीश्वर की तस्वीर शेयर कर भाजपा-आरएसएस पर साधा निशाना

राहुल गांधी ने भाजपा और आरएसएस को असभ्य, लालची और पुरुष-प्रधान सोच वाला बताते हुए भारतीय आध्यात्मिक परंपराओं की समझ पर सवाल उठाया। राहुल गांधी ने भाजपा को बताया असभ्य (फोटो-@RahulGandhi/x) राहुल गांधी ने भाजपा-आरएसएस को असभ्य, लालची, जातिवादी कहा। अर्धनारीश्वर तस्वीर साझा कर आध्यात्मिक समझ पर सवाल उठाए।

बयान पर भाजपा ने आलोचना की, कांग्रेस ने समर्थन किया। डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने बीजेपी और आरएसएस पर निशाना साधा है।

उन्होंने बीजेपी और आरएसएस को असभ्य, लालची, जातिवादी और पुरुष-प्रधान सोच वाले करार दिया और आरोप लगाया है कि उन्हें भारत की आध्यात्मिक और धार्मिक परंपराओं को कोई समझ नहीं है। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर की गई एक पोस्ट में लिखा, मैं भारतीय आध्यात्मिक और धार्मिक परंपराओं को जितना गहराई से समझता हूं, उतनी ही चीजें स्पष्ट होती जाती हैं।

बीजेपी और आरएसएस असभ्य, लालची, जातिवादी और पुरुष-प्रधान सोच वाले लोग हैं, जिन्हें हमारी आध्यात्मिक और धार्मिक परंपराओं की बिल्कुल भी समझ नहीं है। राहुल गांधी ने एक तस्वीर भी साझा की है, जिसमें भगवान शिव और देवी पार्वती को अर्धनारीश्वर रूप में दर्शाया गया है। अर्धनारीश्वर हिंदू धर्म का एक स्वरूप है, जिसमें भगवान शिव और देवी पार्वती एक ही शरीर में समाहित हैं।

इसमें आधा हिस्सा पुरुष का और आधा हिस्सा स्त्री का है। राहुल गांधी की यह टिप्णणी तब आई है, जब उन्होंने अपनी मां सोनिया गांधी की किताब बिलॉन्गिंग-अ जर्नी ऑफ लव के विमोचन के दौरान अपने माता-पिता के रिश्ते को लेकर बयान दिया था। इस बयान को लेकर उनकी काफी आलोचना हुई थी।

अपने बचपन को याद करते हुए उन्होंने बताया कि उनके माता-पिता खाना खाते समय एक साथ बैठते थे, और उनकी मां अक्सर उनके पिता की गोद में बैठती थीं। उन्होंने कहा, मुझे लगा कि यह एक सामान्य बात है। जब मैं अपने दोस्तों के घर जाता था, तो उनके माता-पिता को एक-दूसरे की गोद में नहीं देखता था।

तब मैं अपने दोस्तों से पूछता था, अरे, यह क्या हो रहा है? तुम्हारी मां तुम्हारे पिता की गोद में क्यों नहीं बैठतीं? ।

उन्होंने आगे कहा, और फिर हमने देखा कि यह सब कैसे बिखर गया। धीरे-धीरे नहीं, बल्कि अचानक हमने देखा कि हमारी एक मुख्य आधार (इंदिरा गांधी) को गोली मार दी गई, और फिर हमारे सबसे बड़े आधार (राजीव गांधी) को बम से उड़ा दिया गया। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

राजनीति • Mumbai

मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन को लेकर रेलवे ने दिया बड़ा अपडेट, बिजली सप्लाई शुरू

राजनीति • अखिल भारतीय

तेलंगाना कांग्रेस में अंदरूनी कलह आई सामने, CM रेवंत रेड्डी की 'पागल कुत्ते' वाली टिप्पणी पर बढ़ा विवाद

राजनीति • अखिल भारतीय

राजस्थान: राजसमंद में बहुमत के बावजूद प्रधान की कुर्सी पर फंसी कांग्रेस, एससी महिला प्रत्याशी नहीं होने से बढ़ा संकट

राजनीति • Pune

पुणे में एफडीए की ताबड़तोड़ कार्रवाई, सफाई और सुरक्षा मानकों में खामी पर अमेजन-बिगबास्केट के आपूर्ति केंद्र लाइसेंस निलंबित

राजनीति • Bhopal

मध्य प्रदेश: ऐतिहासिक बजरंगगढ़ किले के पास पहाड़ियों में बेखौफ खनन, अब पांच विभागों को देना होगा जवाब

राजनीति • Bhopal

बसपा में बड़ा पद दिलाने का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, मध्य प्रदेश में नेता कमलेश दोहरे गिरफ्तार

राजनीति • अखिल भारतीय

आर्थिक आपदा वाले बयान पर घिरे राहुल गांधी, भाजपा बोली- रेवंत रेड्डी के बयान ने ही कांग्रेस को दिया जवाब

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल