तेलंगाना कांग्रेस में मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के खिलाफ अंदरूनी कलह तेज हो गई है, जिसमें विधायक उन पर पक्षपात और विकास फंड में भेदभाव का आरोप लगा रहे हैं। सीएम रेवंत रेड्डी के बयान पर विवाद (फाइल फोटो/) मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी पर पक्षपात और फंड भेदभाव के आरोप।
रेवंत रेड्डी की 'पागल कुत्ते' वाली टिप्पणी ने विवाद बढ़ाया। कांग्रेस में मंत्रियों और विधायकों के बीच सार्वजनिक मतभेद सामने आए। डिजिटल डेस्क, हैदराबाद।
तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी की सरकार को करीब तीन साल का वक्त हो गया है, लेकिन अब पार्टी के अंदर से अंदरूनी कलह की आवाजें तेज हो गई हैं। मुख्यमंत्री को अपनी ही पार्टी में आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। कांग्रेस के मौजूदा विधायक, सांसद और मंत्री उन पर पक्षपात का आरोप लगा रहे हैं।
मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के खिलाफ कांग्रेस के अंदर से ही सार्वजनिक टकराव, भ्रष्टाचार के आरोप, विकास फंड को लेकर विवाद, मंत्रियों के बीच आपसी खींचतान की बात सामने आई है। इसे लेकर कांग्रेस आलाकमान तक भी शिकायतें पहुंची हैं। पार्टी ने इन आंतरिक मतभेदों को सुलझाने के लिए एक नया प्रभारी नियुक्त किया है।
तेलंगाना कांग्रेस में अब ताजा विवाद मुनुगोडे के विधायक कोमाटिरेड्डी राज गोपाल रेड्डी के बयान से शुरू हुआ। उन्होंने रेवंत रेड्डी के नेतृत्व वाली सरकार पर आरोप लगाया कि वह उन विधायकों के निर्वाचन क्षेत्रों के साथ भेदभाव कर रही है। राज गोपाल रेड्डी ने आरोप लगाया कि विकास फंड मुख्य रूप से कोडांगल और उन निर्वाचन क्षेत्रों को दिया जा रहा है जिनका प्रतिनिधित्व मंत्री कर रहे हैं, जबकि अन्य विधायक बुनियादी विकास कार्यों के लिए फंड पाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।
ॉ राज गोपाल रेड्डी के बयान के जवाब में सीएम रेवंत रेड्डी ने पलटवार किया और असंतुष्ट विधायकों का नाम लिए बिना कहा कि उनकी ही पार्टी के कुछ नेताओं को पागल कुत्तों ने काट लिया है। ।
पाठक प्रतिक्रियाएं