मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन के सूरत-बिलिमोरा खंड पर बिजली आपूर्ति शुरू कर दी गई है, जिससे परियोजना में तेजी आएगी। मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन के लिए बिजली सप्लाई शुरू (फाइल फोटो/IRCTC) सूरत-बिलिमोरा खंड पर बुलेट ट्रेन के लिए बिजली आपूर्ति शुरू। मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना में बड़ा कदम।
रेलवे ने जनता के लिए सुरक्षा परामर्श भी जारी किया। डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन गलियारे के कुल 508 किलोमीटर मार्ग में से सूरत-बिलिमोरा खंड पर रेलगाड़ियों को ऊर्जा आपूर्ति करने के लिए तार (ओएचई) लगाने के बाद बिजली आपूर्ति शुरू कर दी गई है।
मंत्रालय ने एक विज्ञप्ति में बताया कि सुरक्षा और निर्धारित प्रक्रियाओं का पालन सुनिश्चित करने के लिए तकनीकी टीम की कड़ी निगरानी में छोटे-छोटे हिस्सों में चरणबद्ध तरीके से बिजली आपूर्ति का कार्य किया जाएगा। रेलवे ने जन-सुरक्षा संबंधी एक परामर्श भी जारी कर कहा कि इस मार्ग के आसपास रहने वाले लोगों, यात्रियों, निर्माण कार्य में लगे मजदूरों और आम जनता को आगाह किया जाता है कि वे ऊपर से गुजर रही बिजली की तारों या उपकरणों के पास न जाएं।
उन्हें न छुएं और इस हिस्से के निकट कोई भी अनधिकृत काम न करें। अधिकारियों ने कहा कि हालांकि बिजली आपूर्ति का अभिप्राय यह नहीं है कि यह खंड ट्रेन परिचालन के लिए तैयार है, लेकिन यह उस लक्ष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। मंत्रालय ने हाल ही में 100 किलोमीटर लंबे सूरत-वापी खंड पर बुलेट ट्रेन परिचालन शुरू करने की समय-सीमा को अगस्त 2027 से बढ़ाकर 2027 की आखिरी तिमाही कर दिया है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं। ।
पाठक प्रतिक्रियाएं