IND vs PAK: भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मुकाबला हो और फैंस में उत्साह न हो, ऐसा कम ही देखने को मिलता है। दोनों देशों की सीनियर टीमों के बीच भले ही मुकाबले कम हो रहे हों, लेकिन अब क्रिकेट प्रेमियों को युवा खिलाड़ियों के बीच भिड़ंत देखने का मौका मिलने जा रहा है।
मेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 में भारत ए और पाकिस्तान ए की टीमें आमने-सामने होंगी। इस मुकाबले में कई ऐसे खिलाड़ी मैदान पर उतरने हैं, जो पहले ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी पहचान बना चुके हैं। सबसे ज्यादा चर्चा वैभव सूर्यवंशी की है।
कब और कहां खेला जाएगा भारत-पाकिस्तान मैच? भारत ए और पाकिस्तान ए के बीच यह मुकाबला 22 नवंबर को खेला जाएगा। दोनों टीमें दोहा के वेस्ट एंड पार्क इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आमने-सामने होंगी।
भारतीय समय मैच दोपहर 3:30 बजे शुरू होगा। वहीं, दोहा के स्थानीय समय के मुताबिक मुकाबले की शुरुआत दोपहर 1 बजे होगी। यह मेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स का ग्रुप बी का मुकाबला है।
इस ग्रुप में भारत और पाकिस्तान के अलावा नेपाल और संयुक्त अरब अमीरात की टीमें भी शामिल हैं। ग्रुप की शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल में जगह बनाएंगी। भारत ने अपने पहले मैच में नेपाल को हराया था।
भारत ए की कप्तानी तिलक वर्मा कर रहे हैं, जबकि पाकिस्तान ए की अगुवाई अब्दुल समद के पास है। भारतीय टीम में अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, रिंकू सिंह, रजत पाटीदार और प्रभसिमरन सिंह जैसे खिलाड़ी शामिल हैं। खास तौर पर वैभव सूर्यवंशी की बल्लेबाजी पर फैंस की नजरें रहेंगी।
पाकिस्तान की टीम में भी कई प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं। दोनों टीमों के बीच मुकाबला रोमांचक होने की उम्मीद है। भारत और पाकिस्तान ए के बीच इस मैच का सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के टीवी चैनलों पर होगा।
वहीं, मोबाइल और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर फैंस सोनी लिव ऐप और वेबसाइट के जरिए मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग देख सकेंगे। ।
पाठक प्रतिक्रियाएं