शनिवार, 21 नवंबर 2026 03:14 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 23°C
खेल समाचार अखिल भारतीय 2,425 व्यूज

मोहम्मद रिजवान का करियर हुआ खत्म? PCB ने किया नए सेन्ट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर, 38 की लिस्ट में किनको मिली जगह?

DARSH NEWS डेस्क • 21 Nov 2026, 02:13 PM IST
मोहम्मद रिजवान का करियर हुआ खत्म? PCB ने किया नए सेन्ट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर, 38 की लिस्ट में किनको मिली जगह?

पाकिस्तान क्रिकेट में खिलाड़ियों के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट को लेकर बड़ा बदलाव हुआ है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने सीनियर पुरुष टीम के लिए नई कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट जारी कर दी है। इस बार बोर्ड ने पुरानी कैटेगरी व्यवस्था को खत्म करते हुए फॉर्मेट के आधार पर खिलाड़ियों को कॉन्ट्रैक्ट देने का फैसला किया है।

नई व्यवस्था 30 जून 2027 तक लागू रहेगी। इसमें कुल 38 खिलाड़ियों को जगह मिली है, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान के बाहर होने की हो रही है। उनको इस अनुबंध में जगह नहीं मिली है।

बाबर और सलमान को दो फॉर्मेट का कॉन्ट्रैक्ट पिछले साल कैटेगरी बी में शामिल रहे मोहम्मद रिजवान को इस बार किसी भी फॉर्मेट का सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट नहीं दिया गया है। वह पिछले कुछ समय से मैदान के बाहर भी विवादों में रहे हैं। इंग्लैंड दौरे के बीच में उन्हें वापस पाकिस्तान भेज दिया गया था।

बाबर आजम और पूर्व टी20 कप्तान सलमान अली आगा को टेस्ट और वनडे दोनों फॉर्मेट का कॉन्ट्रैक्ट मिला है। खास बात यह है कि किसी भी खिलाड़ी को तीनों फॉर्मेट का कॉन्ट्रैक्ट नहीं दिया गया है। टेस्ट कप्तान बाबर आजम के अलावा सलमान आगा ही ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्हें इन दोनों फॉर्मेट में जगह मिली है।

वनडे कप्तान शाहीन शाह अफरीदी को वनडे और टी20 इंटरनेशनल दोनों का कॉन्ट्रैक्ट मिला है। वहीं टी20 कप्तान साहिबजादा फरहान को केवल टी20 फॉर्मेट में जगह दी गई है। अबरार अहमद, फखर जमां, हारिस रऊफ और नसीम शाह जैसे खिलाड़ियों को भी नई व्यवस्था में जगह मिली है।

टेस्ट फॉर्मेट में मोहम्मद अब्बास, आजान अवैस, साजिद खान और सऊद शकील को कॉन्ट्रैक्ट दिया गया है। पीसीबी ने भविष्य की टीम तैयार करने के लिए 19 खिलाड़ियों को डेवलपमेंट कॉन्ट्रैक्ट भी दिया है। इसमें हाल ही में टेस्ट डेब्यू करने वाले रजाउल्लाह, तैयब आरिफ, मोहम्मद ताहा, गाजी घोरी और साकिब खान जैसे खिलाड़ी शामिल हैं।

पिछले साल की सूची से कुल 13 खिलाड़ियों को बाहर रखा गया है। इनमें रिजवान के अलावा साइम अयूब, हसन अली और शान मसूद जैसे नाम भी शामिल हैं। इस तरह पीसीबी ने नए कॉन्ट्रैक्ट सिस्टम के जरिए सीनियर टीम के खिलाड़ियों के साथ भविष्य की प्रतिभाओं पर भी ध्यान दिया है।

पाकिस्तान के नए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट की पूरी सूची।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

खेल समाचार • अखिल भारतीय

सूर्यकुमार यादव को नहीं मिलेगी अब टीम इंडिया में जगह? BCCI की तरफ से आया चौंकाने वाला बयान

खेल समाचार • अखिल भारतीय

शुभमन गिल के DRS पर हुआ हंगामा, लाइव मैच में भड़के कीवी खिलाड़ी, अंपायर से की तीखी बहस

खेल समाचार • अखिल भारतीय

भारतीय एथलीट पर लगा 8 साल का बैन, 72 साल बाद दिलाया था देश को मेडल, अब करियर होगा खत्म?

खेल समाचार • अखिल भारतीय

शुभमन गिल ने धोनी को छोड़ा पीछे, ऋषभ पंत की तूफानी फिफ्टी से निकला न्यूजीलैंड का दम, भारत के पास बड़ी बढ़त

खेल समाचार • अखिल भारतीय

ब्लॉक नंबर से बेटे को मैसेज भेज रहे शिखर धवन, 4 साल से नहीं हुई बात, छलका 'गब्बर' का दर्द

खेल समाचार • अखिल भारतीय

जोश हेजलवुड के बयान से ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट में भूचाल, कमिंस को कप्तानी से हटाने पर टीम छोड़ने का संकेत

खेल समाचार • अखिल भारतीय

राहुल गांधी की 'समझौता करने वाले पीएम' वाली पोस्ट पर रिजिजू ने पूछे 4 सवाल, कहा- 1962 के अपमान के लिए माफी मांगो

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल