शनिवार, 21 नवंबर 2026 03:14 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 23°C
खेल समाचार अखिल भारतीय 3,592 व्यूज

सूर्यकुमार यादव को नहीं मिलेगी अब टीम इंडिया में जगह? BCCI की तरफ से आया चौंकाने वाला बयान

DARSH NEWS डेस्क • 21 Nov 2026, 02:50 PM IST
सूर्यकुमार यादव को नहीं मिलेगी अब टीम इंडिया में जगह? BCCI की तरफ से आया चौंकाने वाला बयान

भारतीय क्रिकेट में एक समय ऐसा था जब सूर्यकुमार यादव की बल्लेबाजी के बिना टी20 टीम की कल्पना करना मुश्किल था। मैदान के चारों तरफ शॉट खेलने की उनकी क्षमता ने उन्हें दुनिया के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में शामिल किया। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत को चैंपियन बनाने के बाद भी सूर्या की कहानी अब एक नए मोड़ पर पहुंच गई है।

कप्तानी छिनने के बाद टीम से बाहर हुए सूर्यकुमार घरेलू क्रिकेट में लगातार रन बना रहे हैं लेकिन टीम इंडिया में वापसी की उनकी राह आसान नजर नहीं आ रही। सूर्यकुमार यादव फिलहाल सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मुंबई की कप्तानी कर रहे हैं। उन्होंने टूर्नामेंट में अब तक तीन पारियों में 167 रन बनाए हैं।

उनका स्ट्राइक रेट 269. 35 का है, जबकि इस दौरान उन्होंने 16 चौके और 15 छक्के लगाए हैं। इसके बावजूद भारतीय चयनकर्ताओं के मौजूदा प्लान में उनकी जगह नहीं बन रही है।

चयनकर्ताओं के प्लान में नहीं हैं सूर्यकुमार यादव समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक बीसीसीआई के एक सूत्र ने बताया है कि फिलहाल सूर्यकुमार यादव चयनकर्ताओं की योजनाओं का हिस्सा नहीं हैं। सूत्र टीम के मौजूदा कॉम्बिनेशन में उनके लिए जगह निकालना मुश्किल है। सूत्र ने यशस्वी जायसवाल का उदाहरण देते हुए कहा कि जब भारतीय टीम के सफेद गेंद वाले फॉर्मेट में यशस्वी जैसे युवा खिलाड़ी को जगह नहीं मिल पा रही है, तो सूर्यकुमार को टीम में शामिल करना और भी मुश्किल है।

सूर्यकुमार यादव के लिए यह बदलाव काफी चौंकाने वाला रहा। उन्होंने 2026 टी20 वर्ल्ड कप में भारत की कप्तानी की थी और टीम को खिताब दिलाया था। फाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर घरेलू मैदान पर टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली पहली टीम बनने का गौरव हासिल किया।

इसके बाद भारतीय टीम में कप्तानी की जिम्मेदारी श्रेयस अय्यर को सौंप दी गई। अय्यर ने दिसंबर 2023 के बाद पहली बार टी20 इंटरनेशनल टीम में वापसी की और अब उन्हें 2028 टी20 वर्ल्ड कप तक कप्तान बनाए जाने की पुष्टि हो चुकी है। टी20 वर्ल्ड कप के बाद सूर्यकुमार यादव ने साफ किया था कि वह क्रिकेट खेलना जारी रखेंगे और लॉस एंजिल्स ओलंपिक 2028 में भारतीय टीम की कप्तानी करना चाहते हैं।

क्रिकेट को 2028 ओलंपिक में शामिल किया गया है और सूर्या इस टूर्नामेंट में भारत का नेतृत्व करने की इच्छा रखते थे। चयनकर्ताओं के फैसले ने उनके इस लक्ष्य के सामने भी चुनौती खड़ी कर दी है। अब सूर्यकुमार घरेलू क्रिकेट में अपने प्रदर्शन के दम पर वापसी की उम्मीद कर रहे हैं।

।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

खेल समाचार • अखिल भारतीय

मोहम्मद रिजवान का करियर हुआ खत्म? PCB ने किया नए सेन्ट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर, 38 की लिस्ट में किनको मिली जगह?

खेल समाचार • अखिल भारतीय

शुभमन गिल के DRS पर हुआ हंगामा, लाइव मैच में भड़के कीवी खिलाड़ी, अंपायर से की तीखी बहस

खेल समाचार • अखिल भारतीय

भारतीय एथलीट पर लगा 8 साल का बैन, 72 साल बाद दिलाया था देश को मेडल, अब करियर होगा खत्म?

खेल समाचार • अखिल भारतीय

शुभमन गिल ने धोनी को छोड़ा पीछे, ऋषभ पंत की तूफानी फिफ्टी से निकला न्यूजीलैंड का दम, भारत के पास बड़ी बढ़त

खेल समाचार • अखिल भारतीय

ब्लॉक नंबर से बेटे को मैसेज भेज रहे शिखर धवन, 4 साल से नहीं हुई बात, छलका 'गब्बर' का दर्द

खेल समाचार • अखिल भारतीय

जोश हेजलवुड के बयान से ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट में भूचाल, कमिंस को कप्तानी से हटाने पर टीम छोड़ने का संकेत

खेल समाचार • अखिल भारतीय

राहुल गांधी की 'समझौता करने वाले पीएम' वाली पोस्ट पर रिजिजू ने पूछे 4 सवाल, कहा- 1962 के अपमान के लिए माफी मांगो

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल