भारतीय खेल जगत में कई खिलाड़ी अपनी मेहनत और उपलब्धियों से इतिहास बनाते हैं, कभी-कभी उनके करियर में ऐसा मोड़ आता है, जिसकी किसी ने कल्पना नहीं की होती। भारत की शॉट पुट एथलीट किरण बालियान के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ है। एशियन गेम्स में देश को 72 साल बाद महिला शॉट पुट का पदक दिलाने वाली किरण पर अब डोपिंग के मामले में आठ साल का प्रतिबंध लगा दिया गया है।
इस फैसले के बाद उनका अंतरराष्ट्रीय करियर लगभग समाप्त होने की स्थिति में पहुंच गया है। दो अलग-अलग उल्लंघनों के कारण लगा 8 साल का बैन राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (NADA) ने किरण को दो अलग-अलग डोपिंग उल्लंघनों का दोषी पाया है। पहला मामला उनके सैंपल में प्रतिबंधित पदार्थ मेटेंडिएनोन (Methandienone) मिलने से जुड़ा है।
यह एक प्रतिबंधित एनाबॉलिक स्टेरॉयड है। दूसरा मामला डोपिंग नियंत्रण प्रक्रिया के दौरान सैंपल से छेड़छाड़ से संबंधित है। इन दोनों उल्लंघनों के लिए चार-चार साल का प्रतिबंध लगाया गया है।
नियमों के मुताबिक दोनों सजाएं एक साथ नहीं, बल्कि लगातार लागू होंगी। इसी वजह से कुल प्रतिबंध आठ साल का हो गया है। यह प्रतिबंध 4 जुलाई 2024 से प्रभावी माना गया है और 3 जुलाई 2032 तक जारी रहेगा।
किरण ने दी थी सफाई, फैसले को चुनौती देंगे किरण ने आरोपों से इनकार करते हुए कहा था कि यूरिन सैंपल के कंटेनर को छूना एक दुर्घटना थी। उन्होंने दावा किया कि उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी डोपिंग नियंत्रण अधिकारी को दी और नया सैंपल भी उपलब्ध कराया। उन्होंने मामले की सुनवाई के दौरान डोपिंग नियंत्रण अधिकारियों को गवाह के तौर पर बुलाने की मांग की थी।
इस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने दिसंबर 2025 में उन्हें दोबारा आवेदन देने की अनुमति दी थी। अब आए फैसले से किरण संतुष्ट नहीं हैं। किरण बालियान ने 2023 में चीन के हांगझोऊ में आयोजित एशियन गेम्स में महिला शॉट पुट स्पर्धा में 17.
36 मीटर का थ्रो करके कांस्य पदक जीता था। इसके साथ ही वह 72 साल बाद एशियन गेम्स में महिला शॉट पुट का पदक जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बनी थीं। ।
पाठक प्रतिक्रियाएं